NICL Recruitment 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, NICL में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
खबर सार :-
NICL Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए एनआईसीएल की ओर से राज्यवार 200 अप्रेंटिस पद के लिए भर्तियां निकाली गई है। इच्छूक उम्मीदवार NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
NICL Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) से जुड़ने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एनआईसीएल ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके 200 अप्रेंटिस पदों के लिए वैकेंसी की घोषणा की है। इन पदों पर काम करने की अवधि एक साल होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर
इन अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो गई है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर या उससे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों का NATS (नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम) पोर्टल पर भी रजिस्टर्ड होना जरूरी है। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में फुल-टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः- ISRO Recruitment 2026: इसरो में 61 पदों पर भर्ती, 10वीं पास और आईटीआई उम्मीदवार करें आवेदन
200 अप्रेंटिस पदों का राज्य-वार विवरण
एनआईसीएल द्वारा घोषित 200 अप्रेंटिस पदों का राज्य-वार विवरण इस प्रकार है-
- असम-30
- झारखंड-10
- छत्तीसगढ़-20
- गुजरात-22
- कर्नाटक-10
- केरल-10
- मध्य प्रदेश-12
- महाराष्ट्र-10
- राजस्थान-20
- उत्तर प्रदेश-14
- उत्तराखंड-10
- पश्चिम बंगाल-10
- पंजाब-12
- तमिलनाडु-10
उम्मीदवारों की आयु सीमा
आवेदकों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 अप्रैल 2026 के अनुसार)। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को मौजूदा नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग (शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेजों के सत्यापन) के आधार पर किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ध्यान दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विभिन्न कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। इसके लिए कॉल लेटर उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः- ONGC Recruitment 2026: ओएनजीसी में सीए-सीएमए इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
अन्य प्रमुख खबरें
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11