राजस्थान CET परीक्षा में मोबाइल, घड़ी और जींस पर रोक, समय से पहले पहुंचना अनिवार्य
खबर सार :-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित बनाए गए नियम जारी किए गए हैं। इनके अंतर्गत बोर्ड ने परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
खबर विस्तार : -
जयपुर, जिस तरह से सभी परीक्षाओं में नियमों का पालन अनिवार्य किया जाता है, CET में भी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश, पहचान पत्र, पहनावे, प्रतिबंधित वस्तुओं, ओएमआर शीट आदि के बारे में सूचना दी है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। कहा गया है कि अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें। नियमों की अनदेखी या छोटी सी लापरवाही भी अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित कर सकती है। साथ ही निर्धारित समय के बाद पहुंचने या प्रतिबंधित वस्तु लेकर जाने पर प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5ः30 बजे तक
अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख और पारी की जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से भी दी जा रही है। बोर्ड की ओर से जो कार्यक्रम जारी किया गया है उसके अनुसार, सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पारियों में कराई जानी है। इसमें पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक होगी। इसके बाद दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5ः30 बजे तक चलेगी।
यह भी पढ़ें :DELHI के 13 रेलवे स्टेशनों का हो रहा है विकास, राजधानी की रेल सेवाएं हो रहीं बेहतर
केद्र पर की जाएंगी कई प्रक्रियाएं पूरी
जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण समय का पालन करना है। बोर्ड ने कहा है कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उनके केंद्र पर पहुंचने के बाद कई प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इनमें अभ्यर्थियों की पहचान की जांच कराई जाएगी। संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद ही परीक्षा के योग्य माना जाएगा। परीक्षा केंद्र आवंटन से संबंधित जानकारी 21 नवंबर से अभ्यर्थी को दी जाएगी।
इसके लिए वह अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से इसे देखेंगे। इसके बाद 26 नवंबर से अस्थायी ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर देने की चेतावनी दी है। बाद में पहुंचने पर किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिल पाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को घर से निकलने से पहले यात्रा और रास्ते में लगने वाले समय का ध्यान रखना होगा।
मूल आधार सत्यापन के लिए ले जाना अनिवार्य
पहचान सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को मूल फोटोयुक्त आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा। आधार कार्ड में जन्मतिथि दर्ज होना भी अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में ही पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र के आधार पर पहचान का मिलान किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर मूल आधार कार्ड साथ रखना चाहिए। नवीनतम रंगीन फोटो भी साथ लाना होगा। फोटो एक महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन और घड़ी की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही पहनावे को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। अभ्यर्थियों को जींस पहनकर परीक्षा केंद्र पर आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा में नकल और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए बोर्ड ने सख्त व्यवस्था की है। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नकल करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान
इसके साथ ही 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि में शामिल न हों। दिव्यांग और विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक की सुविधा से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : शिंदे सेना की नेता शायना एनसी के खिलाफ खोला मोर्चा, ठाकरे सेना के नगरसेवकों ने की नारेबाजी
अन्य प्रमुख खबरें
-
UGC NET Exam Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी
2026-11-19
-
श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों की हुई सराहना, आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
2026-11-16
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13