श्रीश्री यूनिवर्सिटी के आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, विकसित भारत 2047 पर दिया जोर

खबर सार :-

श्रीश्री यूनिवर्सिटी के आइकॉनिक टावर के उद्घाटन के मौके पर उपराष्ट्रपति ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की धरोहरें भारतीय संस्कृति का मान बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि कालिंग परंपरा भारत की सभ्यता की असाधारण प्रतिभा का सबूत है।
श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों की हुई सराहना, आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को उड़ीसा के कटक में श्रीश्री यूनिवर्सिटी के आईकॉन टावर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। अपनी महत्वपूर्ण बातों में श्रीश्री केे विजन, ओडिशा शहर और यूनिवर्सिटी की निरंतर सेवा का उल्लेख किया।  उपराष्ट्रपति ने मौजूद लोगों से कहा कि यह एक विजन शिक्षा रहा है। इसमें प्रेरणा देने वाली सोच भारत की शानदार सांस्कृतिक विरासत और देश के भविष्य को बनाने वाली प्रतिबद्धता का जश्न है। उन्होंने बिल्डिंग के उद्घाटन के दौरान कहा कि श्रीश्री यूनिवर्सिटी  प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ेंः  तमिलनाडु के 64 प्राचीन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार, 6.8 करोड़ रुपये से चोलेश्वर मंदिर का होगा संरक्षण

हमेशा ही भारत सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देता रहा

शिक्षा में दिए जा रहे योगदान पर कहा कि श्रीश्री रवि शंकर की समझ एकेडमिक लर्निंग की परंपरा से आगे रही है। उन्हें कई बार गुरुदेव कहा। क्षेत्रीयता और यूनिवर्सिटी के सिद्धांतों के पारस्परिक संबंधों को शैक्षणिक यात्रा से जोड़ते हुए कहां की जिसे पूर्वी ज्ञान और पश्चिमी ज्ञान के संगम के तौर पर देखा गया था, उसे 2012 में आपने शुरू किया। अपनी शैक्षणिक यात्रा को इस बुनियादी सोच के साथ शुरू किया था, जिसमें उनके कल्याणकारी उद्देश्य पूरे हो रहे होते हैं। श्रीश्री का उद्देश्य चरित्र का निर्माण करना, युवाओं में चेतना लाना, दया और धर्म का विकास करना रहा है।

युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने से पीछे नहीं हटना चाहिए

उपराष्ट्रपति ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि जिन बातों पर जोर दिया गया, वह शिक्षा को और महत्वपूर्ण बनाएंगे।  इससे युवाओं को न सिर्फ शैक्षणिक सफलता मिलेगी, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में मदद मिलेगी। युवाओं को इसके लिए हमेशा तैयार रहना होगा। समाज में एक सार्थक योगदान बताते हुए कहा की खुशी इस बात की है कि श्रीश्री यूनिवर्सिटी ने खुद को दुनिया का सबसे खुशहाल कैंपस बनाया है।

उपराष्ट्रपति ने कहा की खुश होने के लिए कई महत्वपूर्ण चीजें होनी चाहिए। वह ऐसी चीज है, जिसमें इंसान की चाहत पूरी होती है। वह भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में गहराई से बसती है। हमेशा ही भारत सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देता रहा है और श्रीश्री यूनिवर्सिटी की कोशिशों में इन चीजों की कमी नहीं रहती है। उड़ीसा की संस्कृत समृद्धि को एक विरासत के रूप में उन्होंने प्रस्तुत किया।

कलिंग परंपरा भारत की सभ्यता की असाधारण प्रतिभा का सबूत

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज के समय में इस विजन की अहमियत पर जोर देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को युवाओं को न सिर्फ शैक्षणिक सफलता के लिए तैयार करना चाहिए, बल्कि समाज में सार्थक योगदान की ओर काम करना है। दुनिया के जिम्मेदार नागरिक बनने से पीछे नहीं हटना चाहिए।  बताया कि राज्य में वास्तु कला हमेशा निर्माण से कहीं ज्यादा रहा है। यह जान विज्ञान में बसने वाली कला रही है। मंदिरों में रचनात्मक, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक प्रवाह के प्रतिबिंब आज भी देखे जा रहे हैं। यह पुरी के पवित्र भगवान जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के मंदिरों और कोणार्क मंदिर की शान बढ़ा रहे हैं।

वैश्विक नेतृत्व के साथ अपनी आजादी की सौवीं सालगिरह मनाएगा 

उपराष्ट्रपति ने इनका जिक्र करते हुए कहां की कलिंग परंपरा भारत की सभ्यता की असाधारण प्रतिभा का सबूत है। उन्होंने कहा की एक बिल्डिंग के उद्घाटन से ज्यादा महत्वपूर्ण उनका विजन है। इसमें शिक्षा को बढ़ावा मिले। इसमें भारत की शानदार सांस्कृतिक विरासत देश के भविष्य को बनाने में प्रतिबद्ध है। इस मौके पर ओडिशा के गवर्नर ब्रजमोहन राम, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और श्रीश्री यूनिवर्सिटी के फाउंडर और लाइफटाइम प्रेसिडेंट श्रीश्री रविशंकर आदि मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित भारत 2047 का प्रेरणा देने वाला विजन दिया है। इसमें एक ऐसे विकसित भारत की कल्पना की गई है जो आत्मविश्वास, काबिलियत और वैश्विक नेतृत्व के साथ अपनी आजादी की सौवीं सालगिरह मनाएगा। 

यह भी पढ़ेंः कुलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, आतंकियों के मिले अहम सुराग; सीआरपीएफ ने तेज किए ऑपरेशन

अन्य प्रमुख खबरें