Delhi-NCR Heavy Rain: भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल, कई इलाकों में भरा पानी
खबर सार :-
Delhi-NCR Heavy Rain: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक कई जगहों पर पानी भर गया है।
खबर विस्तार : -
Delhi-NCR Heavy Rain: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला गया है। कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिससे कई जगहों पर पानी भर गया। राजधानी में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। झमाझम बारिश से एयरपोर्ट पर लगभग तीन फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे हवाई यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं, भारी बारिश के कारण दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी जलभराव हो गया और नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल के पास पानी जमा हो गया, जिससे अधिकारियों को अतिरिक्त पानी निकालने के लिए पंप लगाने पड़े।
बारिश ने रोकी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार
भारी बारिश की वजह से दिल्ली के एक पॉश इलाके में भी जल-जमाव हो गया। अकबर रोड पर हालात काफी अस्त-व्यस्त दिखे और गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। अकबर रोड नई दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित है। मंडी हाउस के पास गोलचक्कर पर जलजमाव की खबर मिली, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी हुई और ट्रैफिक धीमा हो गया। तुगलकाबाद गांव की मुख्य सड़क पर भी ऐसे ही हालात दिखे, जहां जमा बारिश के पानी ने गाड़ियों की आवाजाही में रुकावट डाली। राजधानी के कई अन्य हिस्सों में भी दिन भर भारी बारिश होती रही। ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई।

हवाई यातायात पर भी पड़ा खराब मौसम का असर
खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच, भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण उड़ान संचालन में रुकावट आने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए आ रही नौ उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा। एयरपोर्ट पर 7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी घटकर 600 मीटर रह गई। इस दौरान तापमान 26 डिग्री से गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि नमी 86 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी पहुंच गई।
ये भी पढ़ेंः- मानसून ट्रफ में बदलाव के असर से दिल्ली समेत 23 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
जन्माष्टमी के जश्न में बारिश ने डाला खलल
बता दें कि शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने शहर भर में जन्माष्टमी के जश्न में खलल डाला। अचानक हुई बारिश में फंसे कई श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 4 सितंबर की दोपहर को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच, हवा की गति सफदरजंग में लगभग 50 किमी/घंटा और पालम में 30 से 60 किमी/घंटा के बीच रही। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच, पालम में 75.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इसी दौरान सफदरजंग में 32.6 मिमी, लोधी रोड पर 34.6 मिमी और रिज इलाके में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली-NCR में क्यों हो रही इतनी बारिश
IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में हो रही यह बारिश उत्तर-मध्य भारत में सक्रिय मानसून सिस्टम की वजह से हो रही है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके कारण मध्य और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। उत्तर-पूर्व राजस्थान से मणिपुर तक फैली एक ट्रफ और दक्षिण गुजरात से झारखंड तक फैली एक और ट्रफ भी इस इलाके को प्रभावित कर रही हैं। इसके अलावा, वायुमंडल के मध्यम और ऊपरी स्तरों में एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) भी ट्रफ के रूप में बना हुआ है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार तक बारिश की गतिविधि में काफी कमी आने की उम्मीद है। सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 7 सितंबर से दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश का कोई खास अनुमान नहीं है।
ये भी पढ़ेंः- मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे जमकर होगी बारिश, बरने नदी का जलस्तर बढ़ने से छत्तीसगढ़ से संपर्क कटा
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05
-
Maharashtra की 265 तहसीलें सूखाग्रस्त, तालाब, नदी, बांध भी पानी को तरसे
2026-10-05
-
ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार
2026-10-05
-
आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने विकसित की नई जल उपचार प्रणाली
2026-10-05
-
भारत और स्विट्जरलैंड का व्यापक क्षेत्रों में सहयोग होगा और मजबूत
2026-10-05
-
जयपुर: गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तक होगी तोड़फोड़, तीन किमी दूर तक चलेगा अभियान
2026-10-05
-
गुरु नानक देव ज्योति-ज्योत दिवस: नेताओं ने किया नमन
2026-10-05
-
पुणे में MPSC छात्रों का आंदोलन तेज, समर्थन में उतरेंगे राहुल गांधी
2026-10-04
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच
2026-10-04
-
नोमैडिक एलीफेंट-2026 का समापन भारत-मंगोलिया ने दिखाया युद्धकौशल
2026-10-04
-
AIME 2026: INS सह्याद्रि और INS कुलिश ने किया अभ्यास
2026-10-03
-
मुंबई प्रदर्शन में नाबालिगों की भागीदारी पर NHRC सख्त, भेजा नोटिस
2026-10-03
-
मप्र के हर संभाग में बनाएं फिट फैसिलिटी सेंटर, ग्वालियर-चंबल संभाग में एक भी शासकीय बालिकागृह नहीं
2026-10-03