Barabanki : पूजा पंडाल में सांप के साथ करतब दिखाना पड़ा भारी, पिता-पुत्र की मौत से गांव में मचा कोहराम
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के एक गांव में पिता-पुत्र को सांप ने डस लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को पूजा पंडाल में सांप के साथ करतब दिखाने के दौरान यह घटना हुई है।
खबर विस्तार : -
बाराबंकी : सोमवार की रात बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र मुनक्कीपुरवा गांव में नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। यहां पर पूजा पंडाल में एक 26 वर्षीय युवक नवमीलाल नाग के साथ डांस कर रहा था। इसी दौरान करतब दिखाते हुए सांप के दांत तोड़ने की कोशिश करने लगा। तभी वह अचानक हाथ से छूट गया और युवक के पैर में डस लिया।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के राजोडी बीच पर चला मेगा स्वच्छता अभियान, 2,000 से ज्यादा लोगों ने हटाया 15 टन कचरा
सांप के डसने की जानकारी उसके पिता महेश को मिली तो वह दौडेभागे बेटे को बचाने के लिए पहुंचे। वहां सांप ने उसके पिता महेश को भी डस लिया। जिस पंडाल में कार्यक्रम चल रहा था, वहां मातम पसर गया। दोनों की मौत से कोहराम मच गया। बताया जाता है कि महेश और उनका बेटा नवमीलाल सांप पकड़ने के खिलाड़ी थे। यह दोनों पिता-पुत्र हर तरह के सांप पकड़ लेने थे। सोमवार की रात नवमीलाल एक पूजा पंडाल में काले नाग को लेकर पहुंचा और वहां इसे देखकर लोग डर गए। युवक लोगों को सांप के साथ करतब दिखाने लगा। उसकी कलाबाजियों के साथ वह इतना मतवाला हो गया कि अपनी सुरक्षा की तनिक भी कोशिश नहीं की।
दोनों की हालत तुरंत बिगड़ने लगी
नाचते हुए उसने जहरीले सांप के दांत तोड़ने की कोशिश करने लगा। तभी वह उसकी पकड़ से छूट गया। इधर-उधर भाग रहे सांप को नवमीलाल ने जैसे ही पकड़ा, उसके पैर में डस लिया। बेटे को सांप के डसने की जानकारी मिलते ही उनके पिता महेश उसे बचाने के लिए दौड़े। तभी नाग ने उनके पिता को भी डस लिया। दोनों की हालत तुरंत ही बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने नवमीलाल को एंटी स्नेकवेनम की 20 वायल दीं, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जब हालत कंट्रोल नहीं हुई तो डॉक्टरों ने उसे लखनऊ भेज दिया। बताया जाता है की घटना के तुरंत बाद ही उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी।
जहर का असर शरीर पर इस कदर फैला की बोलना भी बंद हो गया। लोग अपने संसाधनों के जरिए उसे लखनऊ लेकर निकले, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उधर सांप के डसने से महेश की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया। पिता-पुत्र की मौत की खबर चारों तरफ गांवों में फैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय सतरिख कोतवाल को भी दी गई। पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अज्ञानता ने ली दोनों की जान
इस घटना ने लोगों की आंखें खोल दी हैं। तमाम तरह के जागरूक करने के प्रयास किए जाते हैं, लेकिन लोग ऐसे काम कर बैठते हैं। इसे जिद कहें या अज्ञानता? विषैले सांप के साथ खेल करना मौत को दावत देने जैसा ही था। पिता ने भी नहीं रोका। बताते हैं कि वह भी ऐसे अज्ञानता के काम करता रहता था। जहरीला सांप पकड़ना भले ही उसके लिए आसान रहा, लेकिन अब उसके परिवार की हालत कितनी दयनीय है, यह समझ पाना बेहद आसान है।
यह भी पढ़ें : कटहल के छिलके का कमाल: 10 मिनट में पानी से 90% फ्लोराइड साफ, एनआईटी राउरकेला ने बनाई खास तकनीक!
अन्य प्रमुख खबरें
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17
-
एक योग जो बढ़ाए आंतरिक शक्ति, कम लोगों को है जानकारी
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17
-
बंगाल की खाड़ी में तूफान ‘अकवन’ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
2026-11-17
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15