महाराष्ट्र के राजोडी बीच पर चला मेगा स्वच्छता अभियान, 2,000 से ज्यादा लोगों ने हटाया 15 टन कचरा
खबर सार :-
‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ पहल के तहत महाराष्ट्र के राजोडी बीच पर मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में 2 हजार से अधिक लोग शामिल हुए और 15 टन कचरा हटाया।
खबर विस्तार : -
वसई-विरार: महाराष्ट्र के समुद्र तटों को साफ और प्रदूषण-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ वसई-विरार शहर नगर निगम ने राजोडी बीच पर एक बड़ा सफाई अभियान चलाया। विरार पश्चिम में रजोडी बीच पर शनिवार को आयोजित इस विशेष अभियान में 2,000 से ज्यादा नागरिकों, छात्रों, पर्यावरण प्रेमियों और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
इस अभियान के दौरान, लगभग 2 किलोमीटर के इलाके की सफाई के बाद कुल 15 टन कचरा इकट्ठा किया गया। यह कार्यक्रम 'स्वच्छता ही सेवा 2026' पहल के तहत आयोजित किया गया था, जो वसई-विरार नगर निगम क्षेत्र में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे बड़े 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा है। सफाई अभियान की शुरुआत शनिवार सुबह 7:30 बजे मेयर अजीव पाटिल और नगर आयुक्त पृथ्वीराज बीपी के नेतृत्व में हुई। पूरी कार्रवाई अतिरिक्त आयुक्त संजय हरवाडे और उपायुक्त अर्चना दिवेके के मार्गदर्शन में व्यवस्थित ढंग से की गई।
10 जोन में बांटा गया पूरा इलाका
राजोडी बीच पर सफाई का काम ठीक से हो, इसके लिए इलाके को 10 जोन में बांटा गया था। हर जोन में निगम के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी और सैनिटरी इंस्पेक्टर तैनात किए गए थे। स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिलाओं के स्वयं-सहायता समूहों, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने स्वेच्छा से श्रमदान किया। बीच पर आए पर्यटकों ने भी बड़े उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया।
ये भी पढ़ेंः- पशुओं के आश्रय की उचित व्यवस्था की मांग, वन्य प्राणियों का संरक्षण हो
अभियान में हिस्सा लेने वालों के लिए मुफ्त बस सेवा
2 किलोमीटर के हिस्से की सफाई के दौरान, JCB मशीनों की मदद से कचरा इकट्ठा किया गया। इसके अलावा, रेत से कचरा हटाने के लिए बीच सफाई मशीनों का इस्तेमाल किया गया। अभियान के दौरान इकट्ठा किए गए 15 टन कचरे को अलग-अलग किया गया और फिर नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड भेज दिया गया। नगर निगम ने हिस्सा लेने वाले छात्रों और नागरिकों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए थे। छात्रों के आने-जाने के लिए मुफ्त बस सेवा दी गई थी। सफाई के काम के लिए दस्ताने, मास्क और जरूरी सफाई का सामान बांटा गया। इसके अलावा, पीने के पानी, नाश्ते और मोबाइल टॉयलेट का भी इंतजाम किया गया था।
गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने की अपील
अभियान के दौरान मौजूद जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने छात्रों से स्वच्छता के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने लोगों से घर पर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और अपने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने सफाई अभियान में अपनी मेहनत का योगदान देने वाले छात्रों की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही, भविष्य में भी ऐसे ही सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण अभियानों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों ने भी इस पहल का सकारात्मक जवाब दिया। कार्यक्रम स्थल पर हिस्सा लेने वालों के लिए सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे।
सफाई के बाद लगाए 'सुरुचि' (कैसुरीना) के पौधे
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर, मेडिकल सेवाएं, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और गाड़ियां तैयार रखी गई थीं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नगर निगम के इंतजामों और अभियान के अच्छे आयोजन की तारीफ की। बीच की सफाई पूरी होने के बाद, राजोडी बीच परिसर में मौजूद गणमान्य लोगों ने 'सुरुचि' (कैसुरीना) के पौधे लगाए। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ बीच की सफाई के महत्व का संदेश भी दिया गया।
ये भी पढ़ेंः- भागलपुर की गंगा पर चकवा का बसेरा, समृद्ध जैव-विविधता की अनोखी तस्वीर
अन्य प्रमुख खबरें
-
नाले में मिलीं हड्डियां, तीन पेयजल योजनाएं बंद-हजारों घरों को पानी का संकट
2026-11-24
-
दुर्लभ प्रवासी पक्षी पलास गल व गडवाल से गुलजार हुई कोसी
2026-11-24
-
योजनाओं के बीच दिख रही गंगा की दुर्गति, भागलपुर में कब होगी सुनवाई
2026-11-23
-
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर जीरो-टाॅलरेंस नीति अपनाने के निर्देश
2026-11-19
-
खारे पानी से बनेगा मीठा जल, उसी से मिलेगी ठंडी हवा, हैदराबाद की कामयाबी
2026-11-18
-
CM धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन
2026-11-17
-
बदल रहा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
2026-11-17
-
मुश्किल में NCR के 191 उद्योग, प्रदूषणकारी बताकर SEAL करने के निर्देश
2026-11-14
-
15 नवंबर से पर्यटन सीजन के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क
2026-11-14
-
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब
2026-11-13
-
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है शहडोल का हथवार गांव
2026-11-12
-
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर
2026-11-12
-
बांध तैरकर बस्ती पहुंच रहा खतरनाक हाथी, पसंद नहीं आ रहा जंगल और टापू
2026-11-11
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11