जन्मदिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलीं महापौर
खबर सार :-
देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
खबर विस्तार : -
लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। महापौर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान नगर निगम लखनऊ के कई पार्षद भी मौजूद रहे।
महापौर ने बताया अभिभावक और मार्गदर्शक
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हम सभी के अभिभावक और मार्गदर्शक हैं। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और जनसेवा के प्रति राजनाथ सिंह का समर्पण प्रेरणादायी है। लखनऊ के विकास को लेकर उनकी विशेष चिंता और निरंतर सहयोग से राजधानी में विकास कार्यों को नई गति मिली है। इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’ सहित पार्षदगण भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि प्रभु रामजी से प्रार्थना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन प्रदान करें। उन्होंने कामना की कि राजनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में भारत निरंतर सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनता रहे। साथ ही उनका स्नेह और मार्गदर्शन लखनऊवासियों तथा जनप्रतिनिधियों को सदैव मिलता रहे।
रक्षामंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से मिलकर खुशी जताई। इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा देश की सेवा का उन्हें अवसर मिला, इसे वह निभा रहे हैं। युद्ध के स्वरूप में हो रहे तीव्र बदलावों पर जोर देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य के संघर्ष नए और अप्रत्याशित रूपों में सामने आ सकते हैं। उन्होंने सैनिकों से शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने, अपने कौशल को निरंतर उन्नत करने और उभरती प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संघर्ष भी होते हैं जो युद्ध की औपचारिक घोषणा के बिना लड़े जाते हैं। कल का शत्रु अतीत के शत्रु जैसा नहीं होगा। सरकार सैनिकों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ हथियार, प्रौद्योगिकी और संसाधन उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। लेकिन केवल हथियार ही युद्ध नहीं जिताते; युद्ध तो उन्हें चलाने वाले लोग ही जिताते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सारेक्स-2026 : डोर्नियर विमान और हेलीकॉप्टरों ने दिखाया बचाव अभियान
2026-10-08
-
कला और संस्कृति के नए मंच बनेंगे नमो भारत स्टेशन, एमओयू पर हस्ताक्षर
2026-10-08
-
SIR और CEC के समर्थन में 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम लिखा OPEN लेटर
2026-10-08
-
एआई नियमों पर अगले महीने आएगा परामर्श पत्र
2026-10-08
-
बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'गठबंधन' का जोरदार प्रदर्शन
2026-10-08
-
वायुसेना ने मनाया 94वां दिवस, भव्य परेड कर लिया देश सेवा का संकल्प
2026-10-08
-
एक दशक में 100 करोड़ पहुंचा भारत का ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार
2026-10-08
-
5G की रफ्तार से सुशासन तक, भारत में 55 लाख बेस स्टेशन
2026-10-08
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, फ्रेमवर्क निष्पक्ष
2026-10-08
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06