लखनऊ शहर के कई मोहल्लों में भरा रहता है पानी, डॉ. पार्थ विश्वास ने जताई नाराजगी
खबर सार :-
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के सदस्य डॉ. पार्थ विश्वास ने बीते दिन लखनऊ की विभिन्न अनुसूचित जाति बस्तियों का निरीक्षण किया। डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय पहुंचे और वहां का हाल जाना।
खबर विस्तार : -
लखनऊ ; राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के सदस्य डॉ. पार्थ विश्वास ने बीते दिन लखनऊ की विभिन्न अनुसूचित जाति बस्तियों का निरीक्षण किया। डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय पहुंचे और वहां का हाल जाना। उन्होंने निरीक्षण का उद्देश्य भी बताया। यहां कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना उनकी जिम्मेदारी होती है। उन्होंनं कहा कि स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से सीधे अवगत होने में मदद तभी मिलती है, जब वह वहां पहुंचते हैं।
संवाद स्थापित करने वाले काफी लोग मौजूद रहे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य सुबह ही कलन्दर खेड़ा, आरडीएसओ, मानक नगर का दौरा कर चुके थे। करीब 11 बजे स्कूटर इंडिया चैराहा, गौरी बाजार, सरोजिनी नगर पहुंचे थे। दोपहर तक उनसे संवाद स्थापित करने वाले काफी लोग मौजूद रहे। कल्ली पश्चिम, बंगाली खेड़ा, थाना पीजीआई स्थित अनुसूचित जाति बस्तियों का स्थलीय निरीक्षण उन्होंने स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनीं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ की स्थिति को जानने के लिए उन्होंने ज्यादा लागों तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान कई अधिकारी भी थे। सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति बस्तियों में पेयजल, विद्युत, सड़क, नाली, स्वच्छता, आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में कमी न हो। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समयबद्ध तरीके से कराया जाना चाहिए।
लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, उनका तत्काल सर्वे कर पात्रता के अनुसार लाभ उपलब्ध कराया जाए। बस्तियों में नियमित साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा आवश्यकतानुसार विशेष स्वच्छता अभियान चला कर समस्याएं दूर करें। सदस्य ने अधिकारियों से कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी करें। शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अनुसूचित जाति बस्ती कलन्दर खेड़ा, आरडीएसओ, मानक नगर में बिजली, पेयजल एवं स्वच्छता की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में खराब परिस्थितियों में जीवनयापन करने को विवश हैं।
निगम के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक हुई
इस पर सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक समाधान के निर्देश दिए। इसके उपरांत कलन्दर खेड़ा, मानक नगर स्थित अनुसूचित जाति बस्ती के संबंध में रेलवे अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक हुई। जिसमें बस्तीवासियों को विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। इसके मध्य समन्वित कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार अनुसूचित जाति बस्ती कल्ली पश्चिम एवं गौरी बाजार, स्कूटर इंडिया चैराहा में जलभराव, सड़क तथा सार्वजनिक शौचालय के अभाव की समस्या संज्ञान में आने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया
अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने एवं सार्वजनिक शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाद में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में उन्होंने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा कुलपति, कुलसचिव के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के समग्र शैक्षणिक विकास एवं कल्याण के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. पार्थ बिस्वास के साथ क्यू. एम. अहमद, अतिरिक्त महानिदेशक, आर.डी.एस.ओ.य मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्माय अपर जिलाधिकारी (वित्तध्राजस्व)य अपर नगर आयुक्तय संबंधित उप जिलाधिकारीय नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आयोग के राज्य कार्यालय, लखनऊ के निदेशक उत्तम प्रकाश एवं अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें ; सोलर पंप और टैंकरों से भरा जा रहा पानी, फिर भी नहीं बच रही जान
अन्य प्रमुख खबरें
-
गुजरात में रेल यात्रियों को सुविधा, चांदखेड़ा रोड पर नई ट्रेन का ठहराव
2026-10-28
-
उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्णब का असर, सीएम योगी ने दिए निर्देश
2026-10-28
-
सरकारी अस्पतालों में हथकरघा उत्पादों की आपूर्ति, बुनकरों को मिलेगा लाभ
2026-10-28
-
जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित होगी सिंगापुर सिटी, निवेश पर चर्चा
2026-10-28
-
पी.पी.एस. ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन लखनऊ में संपन्न
2026-10-28
-
जल संकट का समाधान और जल संरक्षण पर सुनील आम्बेकर के विचार
2026-10-28
-
UP MLC Election Results : आगरा में सपा ने भाजपा को दी पटखनी
2026-10-28
-
झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, रांची-लोहरदगा में स्कूल बंद
2026-10-28
-
MP में चक्रवात 'अर्नब' का असर, 6 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट
2026-10-28
-
राजस्थान पर चक्रवात 'अर्नब' का असर: बारिश और तेज हवाओं की संभावना
2026-10-28
-
अयोध्या के दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का दिखेगा संगम
2026-10-27
-
MP में मुख्यधारा से जुड़ेंगे नक्सल प्रभावित 100 गांव, कार्ययोजना तैयार
2026-10-27
-
झारखंड में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
2026-10-27
-
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का खतरा
2026-10-27
-
Bihar MLC Result 2026: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी बवाल
2026-10-27