बाॅलीवुड सितारों ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना

खबर सार :-

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हेमा मालिनी, सलमान खान और शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। टाइगर श्रॉफ ने ‘सेवा का संकल्प’ अभियान का हिस्सा बनने पर खुशी जताई।
हेमा मालिनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

खबर विस्तार : -

मुंबई: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लग गया। अजय देवगन और अनिल कपूर से लेकर हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती और टाइगर श्रॉफ जैसे कई कलाकारों ने अपने-अपने अनोखे अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। जहां कुछ लोगों ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की, वहीं कुछ ने अपनी पोस्ट के जरिए जरूरतमंदों की मदद की अपील की।

अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने बधाई देते हुए लिखा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश के साथ-साथ मेरे निर्वाचन क्षेत्र मथुरा के लोग भी उनके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। देश ने उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रगति की है। वह ऐसे नेता हैं जो निस्वार्थ भाव से देश की बेहतरी के लिए काम करते हैं; उन्होंने हमारी विचारधारा को वैश्विक मंच पर पहुंचाया है और हर जगह प्रमुख नेताओं से सम्मान और प्रशंसा हासिल की है। आइए हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।"

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, नरेंद्र भाई मोदी: सलमान खान 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में सलमान खान ने प्रधानमंत्री को ‘नरेंद्र भाई’ कहकर संबोधित किया और उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। गुरुवार को अपने X हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक खास संदेश शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, “माननीय पीएम साहब, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, नरेंद्र भाई मोदी। जय हिंद।”

आप अपनी सकारात्मकता से देश को प्रेरित करते रहें: शाहरुख खान

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्हें ‘माननीय पीएम’ कहकर संबोधित करते हुए उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जीवन में सफलता की कामना की। शाहरुख खान ने X पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और संतोष के साथ और भी कई साल बीतें। आप अपनी ताकत और सकारात्मकता से देश को प्रेरित करते रहें।”

आपके अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति की प्रार्थनाः अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन ने भी अपने X अकाउंट पर प्रधानमंत्री के लिए एक खास संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की बधाई, नरेंद्र मोदी जी। साल-दर-साल आपको लगातार और निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हुए देखना मुझे सेवा की सच्ची भावना की याद दिलाता है। भारत के लोगों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं ताकि भारत की सेवा करने का आपका सफर आने वाले कई वर्षों तक जारी रहे। जय हिंद।"

यह भी पढ़ें :- मुंबई: एक्ट्रेस सुरभि चंदना के घर गणपति को भोग से पहले गैस लीक, बोलीं-जब बिघ्नहर्ता हैं साथ...

ईश्वर से आपके लंबे जीवन की कामना: मिथुन चक्रवर्ती

अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं ईश्वर से आपके लंबे जीवन की कामना करता हूं। लोगों की सेवा करने के आपके 25 साल के सफर की यादें हम हमेशा संजोकर रखेंगे। मुझे नहीं लगता कि कोई और आपकी तरह 25 वर्षों तक लोगों की सेवा करने का रिकॉर्ड बना पाएगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत बधाई: अनिल कपूर

अभिनेता अनिल कपूर ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकातों की दो तस्वीरें साझा कीं। उनके साथ उन्होंने लिखा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और देश की सेवा में एक और समर्पित वर्ष की कामना करता हूं।" अनिल कपूर के बड़े भाई और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर दिल से बधाई। भगवान आपको अच्छी सेहत और ताकत दे और आप देश की सेवा लंबे समय तक करते रहें।" 

टाइगर श्रॉफ बने 'सेवा का संकल्प' पहल का हिस्सा

टाइगर श्रॉफ ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित 'सेवा का संकल्प' पहल का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "कितना शानदार जश्न है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा का संकल्प' का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आइए हम सब मिलकर ज्यादा सेवा करने, ज्यादा देने और जरूरतमंदों की जिंदगी में बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। जय हिंद।"

यह भी पढ़ें :- पीएम मोदी को फिल्म इंडस्ट्री की ओर से बधाइयां, ईशा कोप्पिकर बोलीं-मैं आपकी फैन, शत्रुध्न सिन्हा ने लिखा हमारा दोस्त

अन्य प्रमुख खबरें