पीएम मोदी को फिल्म इंडस्ट्री की ओर से बधाइयां, ईशा कोप्पिकर बोलीं-मैं आपकी फैन, शत्रुध्न सिन्हा ने लिखा हमारा दोस्त

खबर सार :-

पीएम को उनके जन्म दिन पर ढेरों शुभकामनाएं एडवांस में पहुंच रही हैं। इनमें हर किसी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं

खबर विस्तार : -

मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन गुरुवार को है। उनके जन्मदिन से पहले ही फिल्मी सितारों ने पीएम को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। कोई उनके दीर्घायु की तो किसी ने पीएम के स्वस्थ रहने की कामना की है। पीएम का जन्म दिन इस बार भाजपाइयों की ओर से एक अभियान के रूप में पूरे देश में मनाया जाएगा। जन्म दिन से पहले ही बधाई भी पहुंच रही हैं। 

उपासना सिंह ने इतिहास बनाने वाला इंसान कहा

बधाइयों में अभिनेत्री उपासना सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं। अपने आप को मोदीजी की बड़ी फैन कहते हुए मीडिया के जरिए संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है कि मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि हमारे प्रधानमंत्री भारत में पैदा हुए और इतिहास रच दिया। पीएम के कार्याें की सराहना करते हुए कहा है कि मेरा तो यही मानना है कि अगर कोई व्यक्ति इतने समय तक प्रधानमंत्री है, तो उनमें कुछ तो बात है। उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है। 

यह भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी: बॉलीवुड मना रहा उत्सव, अभिजीत गा रहे बप्पा के गीत

दीपशिखा नागपाल ने पीएम के घर को ननिहाल बताया

अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने पीएम के घर को अपना ननिहाल बताया है। स्थानीय लगाव प्रदर्शित करते हुए कहा कि मैं बताना चाहती हूं कि वे जहां से हैं, वहां मेरे नाना का घर है। इतना कहकर नागपाल रूकीं और कहा मैं मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देना चाहती हूं। भगवान आपको हमेशा खुश रखें। 

अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने प्रधानमंत्री को बधाई दी

अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने खुद को मोदी की बहुत बड़ी फैन बताते हुए कहा कि आपने पिछले 25 साल से मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने पीएम के कुछ कार्य गिनाए और कहा कि वह हमेशा खुश रहें। देश को आगे बढ़ाते रहें। इसी तरह इंडस्ट्री से अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने पीएम के कार्य की तारीफ की और आगे भी ऐसे ही कार्याें की उम्मीद की है। दारा ने ब्रिक्स समिट की भी तारीफ की और कहा मोदी जी हैं। वरना। 

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने पीएम को कहा अच्छा इंसान

अभिनेत्री दिव्या दत्ता और गायिका पलक मुच्छल ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन वह मनाएंगी। पीएम अच्छे इंसान हैं। उधर अभिनेता से नेता बने तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम के साथ की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पोस्ट में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक तस्वीर में वह प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा कि कल शुभकामनाओं की बाढ़ में खो जाने से पहले आपको एडवांस में जन्मदिन की शुभकामनाएं। पीएम को उन्होंने अपना हमारा दोस्त, समाज का दोस्त लिखा है। 

शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस से हैं सांसद

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों में पहचान बनाने के बाद कई साल राजनीति में भाजपा के साथ रहे। साल 1992 में नई दिल्ली लोकसभा सीट के उपचुनाव में उनका मुकाबला अभिनेता राजेश खन्ना से हुआ था। अटलजी की सरकार में वह केंद्रीय मंत्री भी रहे। 2019 में वह कांग्रेस के साथ चले गए। 2022 में वह तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर संसद में वापसी की। 2024 में भी वह आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस की ओर से ही चुनाव जीते।

यह भी पढ़ें : मुंबई: एक्ट्रेस सुरभि चंदना के घर गणपति को भोग से पहले गैस लीक, बोलीं-जब बिघ्नहर्ता हैं साथ...
 

अन्य प्रमुख खबरें