मुंबई: एक्ट्रेस सुरभि चंदना के घर गणपति को भोग से पहले गैस लीक, बोलीं-जब बिघ्नहर्ता हैं साथ...
खबर सार :-
गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इसमें वह अपनी कुछ खास बातें बता रही हैं। उनको आश्चर्य लग रहा है कि तस्वीर में उनकी मां भी साथ हैं। वह कैमरामैन को धन्यवाद करती हैं। वहीं, इसी मौके पर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने भी गणेश पर्व के दौरान की आपबीती बताई।
खबर विस्तार : -
मुंबई, टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने बीते दिन का एक पोस्ट किया है। यह गणेश चतुर्थी के दौरान गणपति को भोग तैयार करने के दौरान का है। इसमें वह मुश्किलों भरे हालात को संभालती हैं। उस समय उनके घर कई मेहमान भी आए थे। दरअसल उनके खुद के एक सोशल मीडिया पर किए गए शेयर में उन्होंने बताया है कि गणपति के लिए भोग तैयार करने में वह जुटी थी। इसी दौरान उनके सामने एक टेंशन आ पड़ी।
स्वाभाविक है कि परिवार वालों को भी इसमें शामिल होना पड़ा। सुरभि ने बताया कि जब उनके घर में गणपति बप्पा को भोग लगाने की तैयारी चल रही थी, उसी समय घर आए मेहमानों को खाना परोसा जा रहा था। अचानक गैस हॉब ने काम करना बंद किया और लीकेज जैसी दुर्गंध होने लगी। इतने पर लोग घबरा गए। ऐसा लगा कि समय पर भोग तैयार करना मुश्किल होगा। तभी अचानक सब ठीक हो गया। मेहमानों को खाना बना और बप्पा का भोग भी। सुरभि चंदना ने इस पूरे मामले को चमत्कारी बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की।
यह भी पढ़ें : तुम्हें स्वीपर तक की नौकरी नहीं मिलेगी... राखी सावंत के विवादित बयान पर भड़कीं कंगना रनौत
मेहमानों को खाना बनाते समय आई परेशानी
गणपति के प्रति विश्वास जताते हुए लिखा कि शुक्र है बप्पा आ गए। वह तीन साल से यह पर्व मना रही हैं। बप्पा को भोग और मेहमानों को खाना परोसने से ठीक पहले गैस धोखा दे जाए, और फिर सही हो। यह चमत्कार ही है। एक पल के लिए लगा कि बप्पा का भोग और मेहमानों का भोजन नामुमकिन है। वह कहती हैं कि समस्या का निदान हुआ, शायद इसलिए कि वह विघ्नहर्ता हैं। वरना थोड़ी देर में परेशानियों के बादल छंट गए।
जब बप्पा साथ हों तो कोई भी मुश्किल बड़ी भला क्यों होगी? वह लिखती हैं, गणपति बप्पा मोरया। सुरभि ने इस मौके की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। कहीं पर वह अपने पति करण शर्मा के साथ हाथ जोड़कर गणपति से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं, तो कहीं पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी दिख रही हैं। सुरभि चंदना और बिजनेसमैन करण शर्मा 2 मार्च 2024 को जयपुर में शादी के बाद यह तीसरा गणेश चतुर्थी पर्व मना रहे हैं।
फोटो खींचने वाले को भी दीं शुभकामनाएं
उधर, अभिनेत्री प्रीति जिंटा गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुरानी यादें ताजा कर रही हैंं। इससे पहले वह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में अपनी मां के साथ गई थी। उस यात्रा को याद करते हुए खास पलों को साझा किया है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने मंदिर की तस्वीरें भी शेयर कीं हैं। यह तस्वीरें प्रीति की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर की हैं। भगवान गणेश की पूजा करने वह पूर्व में मां के साथ गई थी।
इन खास पलों को याद करने का मौका गणेश उत्सव के दौरान मिला तो उन्होंने फोटो खींचने वाले को भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे दीं। सभी शुभ चिंतकों के लिए लिखती हैं कि गणपति बप्पा आपके जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करें। उन्होंने सबके लिए जीवन भर की खुशियों के साथ सफलता भी मांग ली। हैरान करने वाली बात यह है कि जो तस्वीरें दिखाई गई हैं, वह पिछली बार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने के दौरान की हैं। अभिनेत्री ने मां को भी यह तस्वीरें भेजी हैं। प्रीति जिंटा ने आठ साल के गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की।
यह भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी: बॉलीवुड मना रहा उत्सव, अभिजीत गा रहे बप्पा के गीत
अन्य प्रमुख खबरें
-
हंसी और मस्ती का डबल डोज लेकर लौटे टिटू मामा, 'ढिंडोरा 2' का ट्रेलर जारी
2026-11-14
-
सोशल मीडिया post पर कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में Fir
2026-11-14
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-13
-
एक्टर नीतीश कुमार ने रामायण मूवी की कहानी पर जताई नाराजगी
2026-11-13
-
Shimla के लवी मेले में नई पहल, कलाकारों के हुए alcohol सेंसर टेस्ट
2026-11-13
-
कॉस्मेटिक सर्जरी-शराब की लत पर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने की खुलकर बात
2026-11-13
-
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के काॅन्सर्ट से पहले मिली बम से उड़ाने की धमकी
2026-11-13
-
Kavya Maran-Anirudh Wedding: शादी के बंधन में बंधे काव्या-अनिरुद्ध, तस्वीरें वायरल
2026-11-12
-
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने पर करीना कपूर को कानूनी नोटिस
2026-11-12
-
सोनिया गांधी की नागरिकता की टाइमिंग पर तंज, कंगना रनौत ने किए कई पोस्ट
2026-11-11
-
प्रेग्नेंट कियारा का ग्लैमरस अंदाज, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2026-11-11
-
मशहूर सितार वादक पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन
2026-11-10
-
Pawan Kalyan: साउथ स्टार पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी
2026-11-10
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07