अनूपपुर: अमरकंटक में सामूहिक श्रमदान, प्रभारी मंत्री ने लगाए पौधे, छात्रों ने किया श्रमदान
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक सराहनीय काम किया गया है। यहां जिले में कई प्रतिष्ठानों की सहभागिता से कई सौ पौधे लगाए गए। क्षेत्र की सफाई कर कचरा हटाया गया। सभी लोगों ने सफाई और सेवाभाव का संकल्प भी लिया।
खबर विस्तार : -
अनूपपुर, सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हो गया है। इस अभियान के पहले दिन गुरूवार को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की नर्मदा नगरी अमरकंटक में सफाई, सहयोग और पर्यावरण के संरक्षण का संचार किया गया। इसमें प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री भी पहुंचे थे। पर्यावरण की रक्षा करना इस कार्यक्रम का मूल मकसद था। संकल्प के अनुसार कई स्थानों पर तीन सौ से ज्यादा पौधे लगाए गए। पौधरोपण में रुद्राक्ष, बहेड़ा, आंवला, कटहल, अर्जुन, करंज, सरस, आम, पारस पीपल, जामुन, पीपल, बरगद, साल को शामिल किया गया।
सफाई करने के बाद दिया स्वच्छता का संदेश
इस आयोजन की खास बात थी कि अमरकंटक के रामघाट के दक्षिण तट पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान किया। जबकि विश्वविद्यालय एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के अलावा स्थानीय नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक श्रमदान किया। इन्हांेने रामघाट के दक्षिणी तट पर स्वच्छता कार्य के प्रति समर्पण दिखते हुए अपशिष्ट सामग्री एकत्रित की। श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।
कई संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण किया
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में चलाए गए पौधरोपण अभियान के अनंतर्गत रामघाट के दक्षिणी तट पर 50 पौधों लगाने के लिए अद्भुत उत्साह बना रहा। यहां पहले श्रमदान के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद में रामघाट के दक्षिणी तट पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के कलेक्टर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मंडलाधिकारी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं कई जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस आयोजन में अधिकारियों और कर्मचारियों का भी योगदान था। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के साथ कई संस्थानांे के विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण किया।
सभी ने प्रकृति के अनुकूल पौधे लगाए
जब यह सेवा संकल्प अभियान आगे बढा तब भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके अंतर्गत वन विभाग द्वारा अमरकंटक के धुम्मा घटिया में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने रुद्राक्ष, कलेक्टर ने बहेड़ा तथा राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने अर्जुन के कुल 76 पौधों को उचित स्थान दिलाया। जिले के इस महत्वपूर्ण कार्य में श्री नर्मदे हर सेवा न्यास, अमरकंटक में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां प्रभारी मंत्री, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक, वन मंडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ की मौजूदगी रही।
अभियान में हरवर्ग की दिखी सहभागिता
कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय एवं विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी, वनमंडलाधिकारी डेविड व्यंकटराव चनाप, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा कई स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : ओडिशाः जंगल में मां से बिछड़े ओरांगुटान बच्चों में दो बीमार, इलाज कर रही चिकित्सकों की टीम
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली में संशोधित ग्रैप नियम 1 नवंबर से लागू, कई वाहनों पर लगेगी रोक
2026-10-30
-
पलामू की नदियों को स्वच्छ बनाने की कवायद, कचरे का आकलन कर रहा प्रशासन
2026-10-29
-
हेल्पलाइन पर कर सकते हैं दिवाली पर शोर की शिकायतें, BMC ने दी जानकारी
2026-10-27
-
गुजरात का अंबाजी मंदिर होगा प्रदूषण मुक्त, प्रसाद पैकेजिंग की तैयारी
2026-10-26
-
'जल संचय जन भागीदारी' अभियान से ग्राउंड वॉटर रिचार्ज को मिली मजबूती
2026-10-26
-
मध्य प्रदेश का शहडोल वन बाघों और हाथियों के लिए है प्राकृतिक काॅरिडोर
2026-10-24
-
किन्नौर में पहली बार दिखा प्रवासी पक्षी ‘पैसिफिक गोल्डन प्लोवर’
2026-10-23
-
दिल्ली में ग्रैप—1 को लेकर कड़े कदम उठाएगी ट्रैफिक पुलिस
2026-10-22
-
Bhagalpur: जहाजों से गंगा में गिर रहा कचरा, पर्यावरण को हो सकता है गंभीर खतरा
2026-10-20
-
कटहल के छिलके से 10 मिनट में 90% फ्लोराइड साफ!
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के राजोडी बीच पर चला स्वच्छता अभियान, 15 टन कचरा हटाया
2026-10-10
-
केवल देश की राजधानी नहीं, लाखों लोगों का घर है दिल्ली, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
2026-10-08
-
पूर्वानुमान बताएगा बाढ़ के हाल, आईआईटी मद्रास के पास है सटीक जवाब
2026-10-07
-
विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य का रेतीला तट चकवा को पसंद, लाउडस्पीकर और पटाखों पर पाबंदी लागू
2026-10-07
-
world welfare day : बेजुबानों को भी उनका हक चाहिए
2026-10-04