दिल्ली की सीएम ने ‘प्लांट मंडला रंगोली’ का किया उद्घाटन, सुंदर एवं समृद्ध परंपरा का प्रतीक बताया
खबर सार :-
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने ‘प्लांट मंडला रंगोली’ का आज उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मंडला को सुंदर एवं समृद्ध परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली केवल देश की राजधानी नहीं, बल्कि लाखों लोगों का घर है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क के एम्फीथिएटर में ‘प्लांट मंडला रंगोली’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 सालों की उपलब्धि का प्रतिफल है। हम विकास की बात कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्लांट मंडला का अवलोकन किया। उन्होंने यहां पर उपस्थित लोगों से बात करते हुए कहा कि मंडला रंगोली भारतीय कला और संस्कृति की सुंदर एवं समृद्ध परंपरा का प्रतीक है।
हरित क्षेत्रों को संरक्षित और विकसित करने की जरूरत
यहां का वातावरण अनुकूल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक अशोक गोयल ने भी दिल्ली सरकार के साथ केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मंडला के बारे में कहा कि लगाया गया प्रत्येक पौधा केवल कलात्मक रचना का हिस्सा नहीं, बल्कि पौधे लगाने, उनकी रक्षा और पोषण करने तथा दिल्ली के वन एवं शहरी हरित क्षेत्रों को संरक्षित और विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने प्राकृतिक वातावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाने की अपील की और पौधे का महत्व बताया। मनुष्य के जीवन में केवल उसका अपना भोजन और पानी ही खास नहीं होता है। जीवन के लिए हरित वातावरण भी आवश्यक है। पानी भी शुद्ध हो और यह तभी संभव है, जबकि वातावरण शुद्ध रहेगा।
भारत की विविधता एवं जीवंतता का प्रतीक है दिल्ली
प्रत्येक पौधा और हरित क्षेत्र मिलकर स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर जीवन-स्तर के निर्माण में योगदान देता है। मंडला के प्रत्येक तत्व से मिलकर एक सुंदर रचना पूर्ण होती हैै। उन्होंने कहा कि इस ‘प्लांट मंडला रंगोली’ के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ और ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को भी एक साथ अभिव्यक्त किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के सामने रखे गए ‘हम करके रहेंगे’ के संकल्प और विश्वास को समर्थन करने की अपील की है। बताया कि लक्ष्य दूर है, कठिन है, लेकिन समय ज्यादा नहीं है।
प्रधानमंत्री ने जो काम ठाना है, वह हमारे लिए आने वाली पीढ़ियों तक मददगार साबित होंगी। आज इस अनूठी पौधों की रंगोली के माध्यम से दोहराया गया है। यह संदेश केवल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली करोड़ों लोगों का घर है। भारत की विविधता एवं जीवंतता का प्रतीक है।
‘प्लांट मंडला रंगोली’ पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम
मंडला रंगोली की तारीफ करते हुए कहा कि यह हमें उस दिशा की ओर ले जाएगा, जहां हमारी कोशिश स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल, हरित क्षेत्र के लिए की जा रही होंगी। बुनियादी ढांचेे में बदलाव लाना है। दिल्ली को और सरल एवं सुविधा जनक बनाने के लिए काम करना हैै। हमें ढांचा ही नहीं बनाना है। अंदर से गुण लाने हैैं। हरियाली के लिए कोशिश करना है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि ‘प्लांट मंडला रंगोली’ भारतीय कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम है। जीवित पौधों से तैयार यह अनूठी रचना दिल्ली को हरित और सुंदर बनाने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश भी देती है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप दिल्ली भी विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
भारतीय कला और संस्कृति का प्रतीक है मंडला रंगोली
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित दिल्ली का अर्थ केवल आधुनिक बुनियादी ढांचा मान लेना पर्याप्त नहीं है। यहां आर्थिक प्रगति के लिए सभी प्रयास किए गए और सफलता भी मिली। सही मायने में विकसित दिल्ली वह होगी, जहां विकास के साथ प्रकृति, स्वच्छ हवा, हरित क्षेत्र और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को भी समान महत्व मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा से राष्ट्रसेवा की यात्रा के अवसर पर दिल्ली की जनता को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री के उन प्रयासों को जनजन तक सफल बनाना है, जो दिल्ली के लिए लाभकारी हैं।
उनका संकल्प संकल्प बार बार देहराने की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री के आवाहन पर लाखों पेड़ लगाए गए। उनका एक पेड़ मां के नाम अभियान दिल्ली और भारत के पर्यावरण सुधार के काम आया। यह जनजन का अभियान बना। ऐसे ही हम हर साल पौधे लगाएंगे। स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली का सपना तभी साकार होगा, जब हम मिलकर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें :INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR , आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर जीरो-टाॅलरेंस नीति अपनाने के निर्देश
2026-11-19
-
खारे पानी से बनेगा मीठा जल, उसी से मिलेगी ठंडी हवा, हैदराबाद की कामयाबी
2026-11-18
-
CM धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन
2026-11-17
-
बदल रहा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
2026-11-17
-
मुश्किल में NCR के 191 उद्योग, प्रदूषणकारी बताकर SEAL करने के निर्देश
2026-11-14
-
15 नवंबर से पर्यटन सीजन के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क
2026-11-14
-
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब
2026-11-13
-
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है शहडोल का हथवार गांव
2026-11-12
-
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर
2026-11-12
-
बांध तैरकर बस्ती पहुंच रहा खतरनाक हाथी, पसंद नहीं आ रहा जंगल और टापू
2026-11-11
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07
-
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्क्यूआई 365 के पार
2026-11-07
-
दीपावली से पहले दिल्ली में AQI 399, नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक
2026-11-05