Kangana Ranaut ने पीएम मोदी को बताया प्रेरणास्रोत, राहुल गांधी पर साधा निशाना
खबर सार :-
कंगना रनौत बॉलीवुड की प्रसिद्ध नायिका हैं। वह राजनीति में भी काफी आगे बढ़ चली हैं। उनकी राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि एक और मोदी जी हैं, जिनको पूरा देश मानती है। वह सभी का आदर करते हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता राहुल गांधी हैं। वह देश का भी सम्मान नहीं करते हैं। इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा?
खबर विस्तार : -
कुल्लू, भाजपा सांसद Kangana-Ranaut ने मीडिया के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री की तारीफ की, वहीं विपक्ष के नेता की खिंचाई भी की। कंगना रनौत ऐसी कड़ी प्रतिक्रिया के लिए जानी जाती हैं। वह देश में चल रहे विपक्षी माहौल पर बात कर रही थी। यह बातचीत का सिलसिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके को लेकर था।
कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री को वह प्रेरणास्रोत मानती हैं। अपने 25 साल के व्यस्त कार्यकाल में उन्होंने महत्वपूर्ण काम किए हैं। अभिनेत्री ने पीएम मोदी के देश के लि 25 साल पर अपनी राय दी। कहा कि सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र को आगे ले जाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। कंगना ने कांग्रेस के परिवारवाद की जमकर धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने कहा कि इसी के चलते ही इन्हें सब कुछ मिला है।
यह भी पढ़ें : अनूपपुरः सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प
निंदनीय यह कि वे लोकतंत्र पर कीचढ़ उछाल रहे
परिवारवाद की निंदा के साथ ही निर्वाचन आयोग का विरोध कर रहे राहुल गांधी पर खफा होकर कहा कि सबसे निंदनीय यह है कि वे हमारे लोकतंत्र पर कीचढ़ उछाल रहे हैं। चुनाव हार जाने के बाद वह फिर जीतने की कोशिश नहीं करते हैं। सवाल करते हुए कहा कि देश की जनता से जुड़ना इनको नहीं मालूम क्या होता है। राहुल गांधी कभी भी एक सिंगल इलेक्शन में डेरा लगाकर नहीं बैठे हैं। उनका कहना था कि राहुल गांधी अक्सर विदेश की यात्रा पर रहते हैं।
पार्टी के काम भी दूसरे लोग ही करते हैं। कहा कि सबसे निंदनीय यह है कि वे हमारे लोकतंत्र पर कीचढ़ उछाल रहे हैं। कंगना ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि नेशन फर्स्ट से लेकर सिटिजन फर्स्ट तक का यह हमारा संकल्प है। उन्होंने भाजपा के कार्याें का भी जिक्र किया। यात्रा को पीएम मोदी की उपलब्धि से जोड़ते हुए भी कंगना ने कहा कि जो काम किए गए हैं, वह उदाहरण हैं। पहले क्यों नहीं हो सके? पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए हैं।
उन्होंने पीएम को कहा कि हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। प्रधानमंत्री के भाषण में अक्सर 2047 का जिक्र आता रहता है। इस संबंध में कहा कि जो उनका विजन है, उससे हमें क्या सीखना ह। हमें जानकारी रखना है कि कैसे उनके साथ में रहते हुए काम करना है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास का भी जिक्र किया है। यह जानकारी कंगना ने शेयर की और कहा कि पीएम से हिमाचल के विकास के लिए बात हुई है।
भाजपा के बढ़ रहे जनाधार का जिक्र किया
इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी उनकी टिप्पणी रही। ऐस अक्सर होता रहा है। कंगना जब कभी राजीतिक परिस्थितियों का जिक्र करें, राहुल गांधी पर नाराजगी जाहिर करती हैं। वह कहती हैं कि अर्थहीन विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने और लोकतंत्र का अपमान करने के लिए उनकी आलोचना होती है। कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, फिर कहते हैं कि देश का लोकतंत्र अपमानित हो रहा है। भाजपा के बढ़ रहे जनाधार का जिक्र किया।
इसे एक सीख के रूप में रखते हुए कहा कि आप लोग देख सकते हैं कि एबीवीपी के स्टूडेंट लीडर्स भारी मतों से जीत रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। बदलाव की बयार इस तरह चल रही है कि स्टूडेंट पॉलीटिक्स से लेकर हर जगह भारतीय जनता पार्टी का भगवा लहरा रहा है। कहती हैं कि यह सब देखकर भी उनकी समझ में नहीं आ रहा है। ये सब बातें इनकी सोच से बाहर हैं।
राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि इन्होंने कभी भी मेहनत करके काम करना नहीं सीखा है। भाजपा में कई नेता परिवारवाद की आलोचना करते रहे हैं। कंगना ने भी कहा कि यह सब परिवारवाद का ही खाते आए हैं। उन्होंने संभावना जताई कि आगे भी ऐसे ही खाना चाहते हैं। उन्होंने एक बड़ी बात आश्चर्य जताते हुए कही, अरे, इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा।
यह भी पढ़ें : नवी मुंबई में होगा 2026 इंडियन रेसिंग फेस्टिवल का ग्रैंड फिनाले, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर भी होंगी रेस
अन्य प्रमुख खबरें
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04