अनूपपुरः सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प

खबर सार :-

अनूपपुर जिले को भाजपा रंग रहा है। इसमें रंग भी भाजपा का ही है। सरकारी योजनाएं जनता को बताई जा रही हैं। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन पर उनकी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी

खबर विस्तार : -

अनूपपुर, जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को ‘सेवा से संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में भाजपा के कार्यों की प्रशंसा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को लेकर कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इसी आयोजन का हिस्सा  ‘सेवा ज्योति कलश’ भी था।

यह भी पढ़ेंः SIR के खिलाफ दिल्ली में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, आकाशवाणी में घुसे नेता, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

जिले के 40 मेधावियों को स्कूटी का वितरण किया 

इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल तथा अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से किया गया। इसे सामूहिक रूप से गाया गया। इस गीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को सुना।

बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इनमें संदीप शिवहरे की टीम की लाजवाब प्रस्तुतियां हुईं। मंच पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की बौछार की गई। देशभक्ति के माहौल को यहां पर उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा। वाहवाही और तालियों की गड़गड़ाहट ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने उपस्थित नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। इसके पश्चात एक और महत्व पूर्ण कार्य हुआ।

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं जनता को बताईं

इसको राज्य मंत्री के साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों न आगे बढ़ाया। यह कार्य था जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए निकलने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना। सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित करने के बाद जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए नागरिक अपनी-अपनी सेवा ज्योति के साथ संबंधित क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। यह कार्यक्रम का महत्वपूण हिस्सा था। इस यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही। एक रथ की व्यवस्था की गई थी। इस रथ को यात्रा में सबसे आगे किया गया था। उसके पीछे एक नागरिक प्रज्ज्वलित मशाल लिए था। यह रथयात्रा सेवा, संकल्प और विकसित भारत के निर्माण का संदेश देने के लिए निकाली गई।

इस मौके पर अपर कलेक्टर बलबीर रमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर प्राशी अग्रवाल, भजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा जिलेभर से आए लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान ही यहां पर बुलाए गए मेधावियों में से 40 को स्कूटी वितरित की गई।

राज्य मंत्री के द्वारा यहां पर स्कूटी वितरण कार्यक्रम किया गया। मेधावियों में जिन युवाओं का नाम आया, स्कूटी पाकर उनके चेहरे खिल उठे। बाद में फोटो सेशन में उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की। स्कूटी वितरण राज्य सरकार की ओर से कराया जा रहा है। आयोजन के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा बदलते दौर का मध्य प्रदेश के अंतर्गत अनूपपुर जिले की विकसित यात्रा से संबंधित एक पुस्तक वितरित की गई।

पीएम के प्रमुख कार्याें का प्रचार प्रयार किया जा रहा 

इस पुस्तिका के माध्यम से अनूपपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को सरकार की उपलब्धियों में गिनाया गया। यहां  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर यही मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा भी है। प्रधानमंत्री के विचारों, उनके उद्देश्यों, योजनाओं आदि को जनजन तक पहुंचाया जा रहा है।

आमजन तक पहुंचाई जाने वाली योजनाओं में जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, घर घर सौचालय आदि शामिल हैं, इस दौरान नागरिकों को जिले की विकास गाथा से अवगत कराया गया है। विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा जा रही हैं। पुस्तिका के माध्यम से जिले के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को आम लोगों ते पहुंचाया जा रहा है। आने वाले समय में कई राज्यों में चुनाव होने हैं। लिहाजा कार्यक्रम महत्वपूर्ण बन जाता है। 

यह भी पढ़ेंः ईडी की बड़ी कार्रवाई: बैंक ऑफ बड़ौदा से 255.74 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में 11 ठिकानों पर छापेमारी

अन्य प्रमुख खबरें