पंजाब में हिरासत में लिए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, सीएम मान के काफिले को दिखाए टमाटर-शराब और अंडे

खबर सार :-

पंजाब की पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजप नेता रवनीत सिंह बिट्टू को हिरासत में लिया है। उन पर लुधियाना में सीएम मान के काफिले को अंडे-टमाटर दिखाने का आरोप है।
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया

खबर विस्तार : -

लुधियाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया है। उन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी गेट के पास शराब की बोतलें, अंडे और टमाटर दिखाने का आरोप है। 

भाजपा नेता हमले का विरोध कर रहे

भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू अपने काफिले पर हुए हमले का विरोध कर रहे हैं। वह एक दिन बाद शनिवार को लुधियाना पहुचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले को टमाटर, अंडे और शराब की बोतल दिखाई। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। रवनीत सिंह बिट्टू अपने समर्थकों के साथ लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) गेट के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिस समय बिट्टू ने प्रदर्शन शुरू किया, उसी दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला भी गुजर रहा था। 

यह भी पढ़ें :‘खटिक समाज गर्जना सम्मेलन’ में बोले राजनाथ, कहा कभी यूपी में माफिया राज चलता था

प्रदर्शन के दौरान गुजरा था काफिला

 काफिला पास आते देखने के बाद भी बिट्टू अपने हाथों में टमाटर, अंडे और एक छोटी बोतल में शराब के साथ प्रदर्शन करते रहे। अपने काफिले और सिक्योरिटी के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि रवनीत बिट्टू और उनके समर्थक भगवंत मान के काफिले की ओर बढ़ रहे थे, तभी इनको मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका।

इसी बीच बिट्टू ने उनके काफिले के दौरान उन्हें टमाटर और शराब की बोतलें दिखानी शुरू कर दी। काफी देर तक यह हंगामा होता रहा। पुलिस ने सीएम मान का काफिला गुजर जाने के बाद बिट्टू को रोका और बाद में हिरासत में ले लिया। बिट्टू ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं का विरोध करेंगे। उन्होंने अंडे-टमाटर उन तक पहुंचाने की कोशिश की है।

बीते दिन भाजपा नेता पर किया गया था हमला

बता दें कि पिछले दिन भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला किया गया था। उस समय करीब पांच सौ लोग होने का दावा किया गया था। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में किया था। भाजपा नेता इसी बात से नाराज हैं। अपने खिलाफ दर्ज केस को लेकर उन्होंने कहा कि बेशक यह केस उनके खिलाफ है। इससे वह कभी भी डरने वाले नहीं हैं। अरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में उन पर हमला किया गया था।

वह नशे के खिलाफ हैं। उनपर अंडे फेंके गए। कार के शीषे तोड़े। लेकिन अगर उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है, तो हमारे खिलाफ क्यों दर्ज होगा। पुलिस ने इस हमले के बाद तीन हमलावरों को पकड़ने का दावा किया था। भाजपा नेता ने बताया कि वह शुक्रवार को ड्रग्स के खिलाफ भाजपा की यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बिट्टू ने बताया कि उनकी पुलिस अधिकारियों और अमितशाह से बात हुई थी।

यह भी पढ़ें :West Bengal by-elections: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
 

अन्य प्रमुख खबरें