‘खटिक समाज गर्जना सम्मेलन’ में बोले राजनाथ, कहा कभी यूपी में माफिया राज चलता था
खबर सार :-
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आगरा में कहा कि याद कीजिए, एक समय था जब उत्तर प्रदेश में माफिया राज चलता था। असुरक्षा का माहौल था। लोग भय में जी रहे थे। आज प्रदेश विकास की राह पर है।
खबर विस्तार : -
आगरा: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर राजनाथ सिंह ने आज अपने भावनात्मक भाषण से लोगों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति ओतप्रोत कर दिया। उन्होंने खटिक समाज के एक कार्यक्रम में वर्तमान से लेकर आजादी की लड़ाई तक खटिक समाज का योगदान बताया। कहा कि आजादी की लड़ाई में समाज ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा की याद रखिए टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगे। श्री सिंह रविवार को आगरा में आयोजित खटिक समाज गर्जना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
समाज को जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश
उनका उद्गार, याद रखिए टूटने से बिखरेंगे, जुड़ने से निखरेंगे, को सुनते ही लोग एकाग्र हो गए। उन्होंने कहा कुछ लोग आज समाज को जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि समाज बंटता रहे और उनका काम निकलता रहे। राजनीतिक हित साधने के लिए वह लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं। हमें उनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में दरार पैदा करने की कोशिश करने वालों से सावधान रहना है।
हमें यह संकल्प लेना है कि समाज को बंटने नहीं देंगे। समाज में प्रेम हो, सहयोग हो और एक दूसरे के साथ मिलकर रहें। भावनाओं के साथ जुड़े तथा एक दूसरे के सुख और दुख में सहभागी बनें। राजनाथ सिंह आगरा में खटीक समाज को संबोधित कर रहे थे। लोग उनके भाषण को सुनकर समाज की जिम्मेदारियों के प्रति सोचने को विवश हो गए। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता बढ़ेगी, तब ही शांति बढ़ेगी। जब समाज में शांति बढ़ेगी, तब ही शांति के प्रयासों से समाज में समृद्धि आएगी।
यह भी पढ़ें : यूं ही कथाएं चलती रहीं तो सनातन का बाल बांका नहीं हो सकता: योगी आदित्यनाथ
प्रगति के रास्ते पर हमारा-आपका-सबका कल्याण
यही समृद्धि हमें विकास के मार्ग पर ले जाएगी और प्रगति के रास्ते पर चलकर हमारा-आपका-सबका कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार कई ऐसे काम कर रही है, जिससे हमारे देश का उत्थान होना है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार अंत्योदय और सर्वोदय की भावना के साथ काम कर रही है। इसका मतलब बताया और कहा कि सर्वोदय यानी समाज में सभी लोगों का उत्थान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हमें पैसों की कमी न महसूस हो। राजनाथ सिंह का कहने का मतलब था कि सरकार पढ़ाई के लिए बच्चों को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गरीब परिवारों को राशन दे रही है। उन्होंने बताया कि अवसरों का लाभ लें। परिवारों के बच्चे आसानी से पढ़ जाएं। उनको आर्थिक दिक्कत ना महसूस हो। उनका कहना था कि अवसरों के अभाव के कारण कोई युवा पीछे ना रहे। हर व्यक्ति शिक्षाए रोजगार और आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़े।
मुक्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी
उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से कहा था कि सभी गरीब और मध्यम वर्गी परिवारों के बच्चों को मुक्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार विकास की मुख्य धारा में उन सभी लोगों को अवसर दे रही है, जिनको जरूरत है। गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई के लिए भी सरकार सहयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का मंत्र शिक्षित बनो संघर्ष करो और संगठित हो को याद रखने की जरूरत है। उस पर अमल करना चाहिए। डॉक्टर अंबेडकर ने दुनिया के सबसे अच्छे विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। भारत के संविधान को लिखा और वह इसीलिए, क्योंकि उन्होंने संघर्ष का मार्ग चुना। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज आगरा का पेठा अपनी मिठास के लिए मशहूर है।
आगरा के पेठे को पूरी दुनिया में पहचान मिली
भारतीय जनता पार्टी में कोरोना काल से ही आत्मनिर्भर भारत के लिए कोशिश चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार आत्मनिर्भरा पर बोल चुके हैं। सिंह ने कहा कि आगरा के पेठे को दुनिया में पहचान मिली है। एक जिला एक उत्पाद के नाम पर भी यह दुनिया को मिठास दे रहा है। युपी की व्यवस्था पर कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के साथ प्रदेश का विकास हो रहा है। प्रदेश में माफिया राज नहीं चलता है।
कभी यहां हर दिन दंगे होते थे। अब सुशासन की सरकार है। खटीक समाज पर उन्होंने कहा कि 1946 के दौर में बंगाल में हिंदुओं का निशाना बनाना शुरू किया गया, तब गोपाल पाठा के नेतृत्व में समाज के बहुत से लोगों ने मोर्चा संभाला था। प्रशंसा करते हुए उन्होंने और भी कई बातें कहीं। जैसे कि हिंदू की रक्षा करने में समाज के लोग हमेशा आगे रहे हैं। 1857 में भी मेरठ में स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान समाज के योगदान की सराहना की। अंग्रेजों ने अपने शासनकाल में खटिकों का बहुत उत्पीड़न किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि लेकिन समाज हमेशा संघर्ष करता रहा और भारत की स्वतंत्रता के लिए उसने अपना सर्वस्व योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें : नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ सकती हैं ममता, उपचुनाव से पहले टीएमसी के असली हक के लिए चुनाव आयोग में जंग तेज
अन्य प्रमुख खबरें
-
राहुल गांधी की अराजकता फैलाने की उम्मीद चकनाचूर : सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-28
-
Congress को नहीं मिली रैली की जगह, अब 30 अक्टूबर को करेंगे सार्वजनिक महाभियोग
2026-10-28
-
राजस्थान में हो रहा अवैध खनन, सरकार बना रही नीलामी का रिकॉर्ड
2026-10-28
-
UP MLC चुनाव: लखनऊ-मेरठ में BJP की जीत, वाराणसी में SP ने लहराया परचम
2026-10-28
-
यूपी जल परिवहन को मिली मंजूरी, काशी की गंगा में चलेंगी स्टीमर
2026-10-27
-
Maharashtra में सियासी पारा चढ़ा: भाजपा खोल रही ठाकरे का पोल
2026-10-27
-
बिना ठोस वजह इस्तीफा देने वाले विधायकों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
2026-10-27
-
उमर अब्दुल्ला कैबिनेट विस्तार: उपराज्यपाल ने 4 मंत्रियों को दिलाई शपथ
2026-10-27
-
CM Yogi ने बताया इतिहास: यूपी में Investment होना था, दिल्ली का सहारा लेना पड़ा
2026-10-26
-
TMC के असली और नकली की जंग, ममता बनर्जी पर हमले का आरोप
2026-10-26
-
सुल्तानपुर में राहुल गांधी के काफिले की दुर्घटना की एसआईटी जांच शुरू
2026-10-26
-
खड़गे ने प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, कहा- मोदी का बाप भी जाएगा
2026-10-26
-
राहुल गांधी अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना, राहुल के काफिले की गाड़ियां टकराईं
2026-10-26
-
Congress अध्यक्ष को समझा रहे कार्यकर्ता को पीटा, PM MODI पर बोल रहे थे Kharge
2026-10-25
-
JDU से निकाले गए बाहुबली अनंत सिंह की अब जाएगी विधायकी !
2026-10-25