गुलजार सिंह की मौत पर बोले राहुल गांधी, पंजाब में सवाल करने वाले को मिलती है यातना
खबर सार :-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत और मौत से पहले के वीडियो को लेकर आम की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत और मौत से पहले सामने आए उनके वीडियो को मुद्दा बनाया है। पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि न्याय मांगने पर यातना मिलती है।
राहुल गांधी ने की आप सरकार के मंत्री से इस्तीफे की मांग
राहुल ने कहा कि पंजाब में सरकार की नाकामी पर सवाल उठाने वालों के साथ कथित तौर पर धमकी और प्रताड़ना का एक खराब पैटर्न देखने को मिल रहा है। यह जग जाहिर है कि राहुल गांधी अब तक पंजाब सरकार पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचते रहे हैं। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार में सरकारी नीतियों और कामकाज पर सवाल उठाने वालों को कथित तौर पर धमकी और प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने इस मामले के साथ-साथ पंजाब से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी उठाए। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पंजाब की आप सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिखाई दे रहा है। उनका कहना था कि सरकार से जो भी व्यक्ति सवाल करता है, उसे धमकी और यातना का सामना करना पड़ता है।
संगरूर निवासी गुलजार सिंह ने मौत से पहले एक वीडियो जारी किया था
संगरूर निवासी गुलजार सिंह ने मौत से पहले एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने सवाल उठाया था कि सरकार पंजाब में ड्रग्स के कारोबार को रोकने में असफल क्यों है? आरोप है कि इसी सवाल को लेकर गुलजार सिंह को प्रताड़ित किया गया। बताया गया है कि गुलजार सिंह ने वित्त मंत्री से भी इस संबंध में सवाल किया था। इसी मामले को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अपने बेटे को नशे से मुक्ति दिलाने की कोशिश कर रहे दलित समुदाय से आने वाले गुलजार सिंह ने केवल सवाल ही तो किया था।
राहुल गांधी के अनुसार, इतनी सी बात पर उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित और अपमानित किया गया। यही नहीं, माफी मांगने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर गुलजार सिंह ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद गुलजार को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। बाद में उनकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने एक पहले के घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने एक युवा मोहन सिंह से बात हुई थी, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करने के कारण कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया था।
यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP का बड़ा दांव, मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
गुलजार सिंह के परिजन भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार जिम्मेदारी जनता के सवालों का जवाब देना है। अगर जनता सवाल पूछती है तो सवाल करने वाले व्यक्ति को दबाया या कुचला नहीं जाना चाहिए।राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में सरकार से न्याय की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से तत्काल अपने वित्त मंत्री का इस्तीफा लेने की सलाह दी है। दूसरी ओर, गुलजार सिंह के परिजन भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
यह मामला गंभीर होने के कारण राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी इसका संज्ञान लिया है। आयोग ने संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत और मौत से पहले सामने आए उस वीडियो को गंभीरता से लिया है, जिसमें गुलजार सिंह सरकार पर कुछ आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में आयोग ने पंजाब के संबंधित अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का कहना है कि पूर्व विधायक और पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल की ओर से उठाया गया यह एक गंभीर मामला है।
आयोग ने अधिकारियों से मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा
अंगुराल ने उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने वीडियो को आधार बनाकर गुलजार सिंह की मौत से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने गुलजार सिंह की मौत और उनके वीडियो को लेकर पंजाब सरकार पर हमला तेज किया है। उधर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। अब पंजाब सरकार पर दबाव और बढ़ गया है।
आयोग ने अधिकारियों से मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इससे पहले भी कांग्रेस पंजाब सरकार से कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली में सुधार की मांग कर चुकी है। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार भट्ठी ने भी भगवंत मान सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर डाली। फिलहाल गुलजार सिंह की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है। राहुल गांधी, भाजपा और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग इस मामले को गंभीरता उठा रहे हैं। यही कारण है कि पंजाब सरकार पर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ गया है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई एक जांच का विषय भी है।
यह भी पढ़ें : तेलंगाना: केटीआर, हरीश राव समेत कई बीआरएस विधायकों पर मुकदमा, महिला पुलिस की भी शिकायतें गंभीर
अन्य प्रमुख खबरें
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03
-
राहुल गांधी ने की डिजिटल पहल की शुरुआत, लोगों से जुड़ने की अपील
2026-10-03
-
विपक्ष को punjab में करारा जवाब देने की तैयारी, PM आज दिल्ली में देंगे training
2026-10-03
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02