तेलंगाना: केटीआर, हरीश राव समेत कई बीआरएस विधायकों पर मुकदमा, महिला पुलिस की भी शिकायतें गंभीर
खबर सार :-
तेलंगाना विधानसभा के प्रवेश द्वार पर पिछले दिन हुई धक्का-मुक्की पर आज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें केटीआर, हरीश राव समेत कई बीआरएस विधायकों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ है। इसमें महिला पुलिस के भी मामले हैं।
खबर विस्तार : -
हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा के प्रवेश द्वार पर पिछले दिन हुए हंगामे को लेकर पुलिस ने कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव, तेलंगाना विधानसभा में बीआरएस के उप-नेता टी. हरीश राव आदि प्रमुख हैं। इन नेताओं पर पुलिस के काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप हैं।
पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि ये नेता राजनीतिक नारों वाली काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे। विधानसभा स्पीकर के आदेश हैं कि ऐसे कपड़े प्रवेश प्रतिबंधित माने जाएं, के तहत इनको रोका गया था। इसके बाद भी यह लोग जबरन अंदर जाने की कोशिश में धक्का-मुक्की करने लगे। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं ने महिला कांस्टेबलों के साथ बदसलूकी की थी। प्रदर्शन के दौरान जब उनको रोका गया तो विधानसभा के कर्मचारियों को धमकाने लगे थे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के कॉलर पकड़ने और क्यूआरटी कर्मियों को धक्का देने का भी आरोप हैं।
बताया जा रहा है जांच निरीक्षक एम. बालास्वामी ने इसकी शिकायत की थी। एफआईआर में पूर्व मंत्री जगदीश रेड्डी, गंगुला कमलाकर, सबिता इंद्रा रेड्डी और सुनीता लक्ष्मा रेड्डी के नाम भी शामिल हैं। कई और नाम भी मुकदमे में हैं। इनमें विधायक पाडी कौशिक रेड्डी, शम्बीपुर राजू, संजय, विजयडु, सुधीर रेड्डी और कोवा लक्ष्मी के नाम हैं।
यह भी पढ़ेंः मराठा आरक्षण आंदोलन: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 बड़े आदेश जारी
मंगलवार सुबह पुलिस ने घर से उठाया
पिछले दिन हंगामा को लेकर मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें विधानसभा स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बीआरएस के दो एमएलसी को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि एमएलसी टाटा मधुसूदन उर्फ मधु और एन. नवीन कुमार रेड्डी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। विधानसभा स्पीकर के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) पोलेपल्ली वेंकटेशम की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। शिकायत में कहा गया कि स्पीकर गड्डम अनुसूचित जाति (मडिगा) समुदाय से ताल्लुक रखने हैं। उनका पत्रकारों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्रू, विधानसभा कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के सामने अपमान किया गया। उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश हुई है।
मुकदमे की धाराओं पर सरगर्मी बढ़ी
सैफबाद पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 121(1), 132, 74, 79, 351, 352, 353 और 3(5) के तहत दर्ज किया है। इन धाराओं में ड्यूटी पर तैनात लोक सेवक को चोट पहुंचाने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल करने, महिला की गरिमा का अपमान करने वाले इशारे, आपराधिक धमकी, जानबूझकर अपमान और सार्वजनिक अशांति पैदा करने वाले झूठे बयान जैसे अपराध शामिल हैं।
भाजपा के 291 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
भाजपा के राज्य अध्यक्ष एन. रामचंदर राव को जब पुलिस लेकर जा रही थी, तब कार्यकर्ता गाड़ी पर चढ़ गए थे। इस दौरान गाड़ी की विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। विधानसभा का घेराव करने की कोशिश करने वाले भाजपा के 291 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एवं आम आदमी पार्टी (आप) के चार सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ेंः झांसी में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या बनी यातायात के लिए चुनौती, व्यवस्था फेल
अन्य प्रमुख खबरें
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07
-
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, बोलने का मौका न मिलने पर वॉकआउट
2026-09-07
-
राजस्थान निकाय चुनाव: ओवैसी-बेनीवाल की संयुक्त रैली, राजनीतिक हलचल तेज
2026-09-07
-
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, बीजेपी ने कसा तंज
2026-09-06
-
राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने मांगा लोगों से समर्थन
2026-09-06
-
यूपी में 2027 की चुनावी तैयारी हुई तेज, विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
2026-09-06
-
डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
2026-09-06
-
‘पाठशाला पुकारे’ अभियानः ओम प्रकाश राजभर ने बोला अखिलेश यादव पर हमला
2026-09-05
-
‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR
2026-09-05
-
किसान कर्ज माफी पर सियासत तेज, कर्ज माफी और राहत की मांग
2026-09-05
-
बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर निर्माताओं को मिलेगी 30 प्रतिशत सब्सिडी
2026-09-04
-
पश्चिम बंगाल में 25 करोड़ का फिल्म सेंटर बनवाने में मिथुन चक्रवर्ती रहेंगे सरकारी सलाहकार
2026-09-04
-
Jantar Mantar CJP Protest: सीजेपी नेताओं ने दिल्ली पुलिस की एक्शन की मांग
2026-09-04