दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की कोशिश, एक्स पर दी प्रतिक्रिया
खबर सार :-
दिल्ली के जंत्तर-मंतर में सोनम वांगचुक के दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार की दोपहर एक महिला ने उन पर स्याही फेंक दी और उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खबर विस्तार : -
Abhijeet Deepke Ink Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन के बीच बड़ी हलचल देखने को मिली। बता दें कि 18 जुलाई को सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब भूख हड़ताल पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके बैठे हैं। शनिवार की ही दोपहर उनपर एक महिला ने स्याही फेंक दी और थप्पड़ मारने की कोशिश की, जिस पर अभिजीत दीपके का बयान आया है। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की कोशिश
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला द्वारा स्याही फेंकने की घटना सामने आई है। खबर यह भी है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला अभिजीत दीपके के संबोधन के दौरान उनके पास पहुंचती है और उन पर स्याही जैसा पदार्थ फेंक देती है। इसके साथ ही उसने थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, जिसके बाद प्रोटस्ट में मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना के बाद सीजेपी संस्थापक ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "ब्लू मेरा रंग है… जय भीम!"
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार की सुबह से ही काफी हलचल देखने को मिल रही है। 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा तबीयत खराब होने और अदालत के आदेशों का पालन करने का हवाला देकर जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाकर उन्हें सफेद चादर से घेरकर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई। इसके बाद से सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुद भूख हड़ताल पर रहने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम के प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद वो लगातार लोगों से 20 मार्च को होने वाले संसद मार्च से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।
गीतांजलि ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उनके पति के निजी डॉक्टरों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। गीतांजलि ने आगे कहा कि केवल उन्हें मिलने की अनुमति दी गई है, लेकिन उन्होंने फोन अंदर ले जाने पर लगी रोक को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल रिपोर्ट देने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने मेडिकल सुपरिंटेंडेट को पत्र लिखकर उनके पति के बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की भी गुजारिश की है।
ये भी पढ़ें: 'डॉक्टरों से मिलने नहीं दिया, मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दी', सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा दावा
अन्य प्रमुख खबरें
-
मायावती का फेक सर्वे पर हमला, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश
2026-10-17
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14