आतंकवाद मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
खबर सार :-
नई दिल्ली, 2008 का आतंकी हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकी को जवानों ने चुनचुन कर मारा था। उनकी कायरता ने देश के कई निर्दाेश लोगों की जान ले ली थी। इसमें विदेशी नागरिक भी था। एक मात्र जिंदा पकड़े गए आतंकी को बाद में फांसी दी गई। इस घटना में मारे गए देश के वीर सपूतों को आज श्रद्धांजलि दी जा रही है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों और रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को आज देश श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर कई दिग्गज नेताओं ने जवानों और सुरक्षा कर्मियों के साहस को नमन किया है। मुंबई आतंकी हमला आज के दिन ही हुआ था।
हमले में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि
इसे देश कभी भुला नहीं पाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उस दिन को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि 2008 में आज ही के दिन मुंबई पर कायरतापूर्ण आतंकी हमला हुआ था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले के आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को शाह ने नमन किया है। इस हमले में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
एक पोस्ट में आतंकवाद को मानवता के विरुद्ध बताया है। कहा है कि यह सबसे जघन्य अपराध है। आतंक के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति की सराहना करते हुए कहा कि दुनियाभर में भारत की इस नीति की प्रशंसा की जा रही है। आतंकवाद के खिलाफ अब भारत आक्रामक रहता है। वैश्विक लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने में भी निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है। हर जगह पर आतंक के हर रूप और हर साजिश के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई कर रहा है। इस घटना को याद करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमलों के पीड़ितों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
रक्षामंत्री ने कहा कि जवानों की वीरता को नमन
देश के वीर सपूतों को याद करते हुए उनका सर्वाेच्च बलिदान बताया। श्री सिंह ने उस दिन के अमले का एक एक पल याद रखा है। एक पोस्ट मेें कहा कि मैं हमारी पुलिस और सुरक्षा बलों के साहस, वीरता और अटूट समर्पण को नमन करता हूं। भारत के जवानों की तारीफ की और कहा कि आतंकवाद के सामने डटकर खड़े रहे। उनके पराक्रम के कारण देश के बाहर वह आतंकी नहीं जा सका था। उनका साहस कर्तव्य, बलिदान और राष्ट्र सेवा की सर्वोच्च परंपराओं को दर्शाता है।
सेना हो या पुलिस उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा प्रेरणा बना रहता है। उधर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश के बहादुरों को उनके त्याग और बलिदान की तारीफ की। कहा कि हम सुरक्षित हैं, तो बहादुरों की वजह है। उनका त्याग और देश के लिए समर्पण। 26/11 मुंबई आतंकी हमले में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को उन्होंने नमन किया है। इस दिन को जिसने घटना को करीब से देखा, वह आज भी दहल जाता है। यही बात आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने एक्स पोस्ट में कहा है। उन्होंने आतंकी घटनाओं की निंदा की है। कहा है कि देश को आज भी वह दिन याद है।
आतंकवादी घटनाओं की देशभर में निंदा की गई
आतंक को कभी माफ नहीं किया जा सकता है। जवानों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे।
नया भारत आतंक के हर रूप के निर्मूलन के लिए एकजुट होकर दृढ़ता से खड़ा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और असम के सीएम हमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 26 नवंबर 2008 का दिन भारत के इतिहास में हमेशा एक काले दिन के रूप में दर्ज रहेगा। इन नेताओं ने देश के शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
यह भी पढ़ें : नाले में मुर्गियों के अवशेष मिलने से तीन पेयजल योजनाएं बंद, हज़ारों लोगों की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका
अन्य प्रमुख खबरें
-
अयोध्या में टूटा भक्तों के पहुंचने का रिकॉर्ड, व्यापार भी हर साल से ज्यादा
2026-11-25
-
विदेशी यात्रा से रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सौरव दास
2026-11-25
-
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
2026-11-25
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24
-
कर्नाटक में हाथियों की हो रही ड्रोन से निगरानी, सात गांवों के स्कूल-कालेज बंद
2026-11-23
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23
-
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीपम जलाने को लेकर हलचल तेज
2026-11-23
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
2026-11-23
-
एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: 5 हेल्थ कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड!
2026-11-23
-
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन
2026-11-23
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
सैकडों फुट ऊंचाई पर पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु, कल होगा भव्य धार्मिक अनुष्ठान
2026-11-23
-
PM मोदी और बालेंद्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
2026-11-23