भोपाल में शुक्रवार को होगा 5वां राष्ट्रीय सतत ऊर्जा नवाचार Conclave, विचार-विमर्श के लिए जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ

खबर सार :-

भोपाल में ऊर्जा क्षेत्र की नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। यहां पर 5वें राष्ट्रीय सतत ऊर्जा नवाचार कॉन्क्लेव का आयोजन शुक्रवार, 27 नवंबर को शुरू किया जाएगा। यह आयोजन राजधानी भोपाल स्थित कोर्टयार्ड बाय मेरियट में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
मध्य प्रदेश में होगी global-Investors समिट-2027, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर होगा मंथन

खबर विस्तार : -

 भोपाल, भोपाल मेें ऊर्जा क्षेत्र की नई संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इससे ज्यादा तो जरूरी है, इस क्षेत्र में निवेश की। इसलिए यहां पर संबंधित विषयों पर एक कॉन्क्लेव का आयोजन शुक्रवार, 27 नवंबर को होना है। इसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और सतत अधोसंरचना विकास के माध्यम पर मंथन किया जाएगा।

 कारण है कि प्रदेश के विद्युत क्षेत्र को और मजबूत किया जा सकता है। इस क्षेत्र पर ही विकास की रफ्तार आधारित है। इसको सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कॉन्क्लेव काफी विस्तारित है, इसमें बड़ी कंपनियों में हिंदुस्तान पावर, टोरेंट पावर, अडाणी पावर, इंडीग्रिड, जिंदल स्टील, दिलीप बिल्डकॉन, सेक्यूरा, अयाना, आदित्य बिड़ला हिंडाल्को का भी सहयोग कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Jet Airways के कर्मचारियों को 480 करोड़ का भुगतान, 7 साल की लड़ाई के बाद NCLAT का बड़ा आदेश

संवाद के जरिए भी कॉन्क्लेव को सफल बनाया जा सकता

जानकारों का मानना है कि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप ऊर्जा अधोसंरचना विकसित करना ही इस कान्क्लेव का आधार है। विद्वानों को भी इसके सफल प्रयासों के द्वार बताने होंगे। अभी इसमें अपार संभावनाएं तो बताई जा चुकी हैं, लेकिन यह संभव कैसे हो पाएगा, इस पर प्रदेश की विकास एवं निवेश प्राथमिकताओं को ध्यान रखते हुए विचार साझा किए जा सकते हैं। संवाद के जरिए ही कॉन्क्लेव को सफल बनाया जा सकता है। विकास के द्वार शब्दों के जरिए भी बनाए जा सकते हैं। विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नवाचारी समाधानों, नीतिगत प्राथमिकताओं और उद्योग जगत की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को शामिल किया जाना है।

इसे पहले विचारों फिर विमर्श और फिर कागज पर ढालना है। यह आयोजन प्रदेश की उम्मीदों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इसमें ऊर्जा क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका और संभावनाओं को भी जोड़ा जाएगा। विद्युत कंपनियों के डिजिटल परिवर्तन की रूपरेखा तय की जा रही है। इनकी जरूरत के लिहाज से डेटा, एनालिटिक्स और उभरती तकनीकों के उपयोग से बेहतर निर्णय और उनके परिचालन सुधार की दिशा पर काम  किया जाएगा। 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का आयोजन भी है होना 

साइबर सुरक्षा और डिजिटल विश्वास के लिए पूरी दुनिया काम कर रही है। चीन और अमेरिका तो इस पर काफी पैसा खर्च कर रहे हैं। इस दौरान विद्युत व्यवस्था को साइबर खतरों से सुरक्षित रखने, विद्युत कंपनियों की डिजिटल सुरक्षा एवं परिचालन क्षमता मजबूत करने और उभरते डिजिटल खतरों से निपटने के प्रभावी उपाय तलाशने हैं। यह देश के लिए बेहद जरूरी हैं। जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने गुरुवार को जानकारी दी कि 5वां राष्ट्रीय सतत ऊर्जा नवाचार कॉन्क्लेव प्रदेश की ऊर्जा क्षेत्र संबंधी प्राथमिकताओं पर संवाद को आगे बढ़ाने के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का आयोजन भी होना है।

इसलिए अभी से सार्थक पहल की जा रही है। यह कॉन्क्लेव जनवरी 2027 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 से पूर्व महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन के लिये आयोजित किया गया है। इस दिशा में सफलता हासिल की जा सकती है। बस जरूरत है कि श्रम एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास पर जोर दिया जाए। 

आयोजनों में शामिल होंगे विभागों के विशेषज्ञ

महत्वपूर्ण यह है कि कॉन्क्लेव में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता और मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक ऋषि, रोजगार विभाग के सचिव रघुराज एम. राजेंद्रन, ऊर्जा विभाग के सचिव एवं मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने यहां का कार्यक्रम महत्वपूर्ण बताया है। यानी इस आयोजन में सभी की मौजूदगी रह सकती है। अपने-अपने क्षेत्र में यह लोग विशेषज्ञ हैं। इसीलिए कार्यक्रम को एक नई दिशा मिल सकती है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कॉन्क्लेव में उभरती तकनीकों, नवाचार और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विद्युत अधोसंरचना के विकास पर विशेष सत्र होंगे। 

यह भी पढ़ें :  डाकघरों की बदलेगी सूरत, 2,500 करोड़ रुपये से मजबूत होगा लॉजिस्टिक्स नेटवर्क; सिंधिया ने बताई सरकार की योजना
 

अन्य प्रमुख खबरें