मप्र का हेड कॉन्स्टेबल निकला धनकुबेर, लोकायुक्त के छापे में 30 करोड़ की संपत्ति
खबर सार :-
आय से अधिक संपत्ति की जांच करने के लिए मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार की सुबह कुछ जगहों पर छापे डाले। इसके अंतर्गत 15 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। बुधवार की सुबह का समय था पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय पीटीसी इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक हेड कांस्टेबल फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच करने लोकायुक्त पहुंचे थे।
खबर विस्तार : -
इंदौर/देवास, आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी के ठिकाने पर छापा कार्रवाई सुबह शुरू हुई थी और शाम तक चलती रही। शाम को बताया गया कि आरोपी के पास करीब 30 करोड रुपए की अनुमानित संपत्ति है। मामला इतना चौंकाने वाला होगा, यह उम्मीद नहीं थी। शिकायत जरूर थी। आय से अधिक संपत्ति की लोकायुक्त पुलिस ने जानकारी दी। फिरोज खान आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायती मिल रही थी।
बताया गया कि यह शिकायतें विभिन्न पदों पर पहुंच रही थी। इन्हीं को लेकर लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम में बनाई गई। यह दोनों सुबह करीब 6ः00 बजे इंदौर और देवास स्थित 15 ठिकानों पर पहुंच गई। बिना किसी प्रकार की सूचना दिए हुए सभी ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। इनमें देवास में 11 और इंदौर में चार ठिकाने शामिल हैं। लोकायुक्त ने मीडिया को जानकारी दी कि शुरुआती जांच में करीब 30 करोड रुपए की संपत्ति का आकलन किया गया है।
यह भी पढ़ें: Lucknow : महापौर ने छठे वित्त आयोग के सामने रखीं पांच प्रमुख आवश्यकताएं
जमीन, प्लाट और मकान से जुड़ी जानकारी नहीं मिल सकी
अभी इनके खिलाफ और जांच की जाएगी। पता यह भी चला है की जमीन प्लाट और मकान से जुड़ी संपत्तियों के बारे में अभी पूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है। लोकायुक्त पुलिस का कहना है की उज्जैन के रहने वाले फिरोज खान उनके पिता पुलिस विभाग में थे। पिता का तबादला होने के बाद परिवार दंवास आ गया। यहीं पर फिरोज खान की पढ़ाई लिखाई भी पूरी हुई। बाद में फिरोज खान पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए। 2002 में उनकी पोस्टिंग देवास में कर दी गई।
इसके बाद नौकरी शुरू हुई और ज्यादातर समय इनका देवास में ही बीतता रहा। कई बार उनके तबादले हुए हैं। इनके दौरान ही कई बार अधिकारियों के साथ लगा दिया गया तो कई बार ड्राइवर की ड्यूटी के कारण वह देवास में ही पोस्टेड रहे। यद्यपि बताए गए तथ्यों की पूरी तरह से पुष्टि नहीं की गई। जानकारी के अनुसार, एसपी स्तर के अधिकारियों समेत कई और पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां फिरोज चलते रहे।
2 साल पहले उनका तबादला इंदौर में कर दिया गया था
पुलिस लाइन में भी वह पोस्टेड रहे और 2 साल पहले उनका तबादला इंदौर में कर दिया गया था। वहां प्रशिक्षण महाविद्यालय में पोस्टेड थे। चालक की ड्यूटी निभाने के दौरान भी अक्सर वह वर्दी में पाए जाते थे। देवास में उनकी खरीदी गई संपत्तियों का आकलन अभी नहीं किया गया है। लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने जानकारी दी है कि फिरोज खान को नौकरी के दौरान वेतन से करीब 75 लाख रुपए मिलने का अनुमान है। अन्य स्रोतों से इनको कमाई के रूप में कुल 1.93 करोड रुपए मिले।
शुरुआती जांच में उसके पास करीब 30 करोड रुपए की संपत्ति का पता चला है। लोकायुक्त के अनुभव और तर्कों के आधार पर उनकी अनुमानित आय से करीब 568 पीसदी ज्यादा है। यानी की जितनी इनकम इनकी सर्विस के दौरान थी, वह उनके पास की संपत्ति से मेल नहीं खा रही है। वह संपत्ति जो इनके पास वर्तमान समय में है, कई गुना ज्यादा है। तलाशी के दौरान दस्तावेजों को भी देखा गया। इनमें बैंक अकाउंट इन्वेस्टमेंट और संपत्तियों की कीमत के आधार पर आंकड़े बादल भी सकते हैं।
सोर्सेस और संबंधित दस्तावेजों को भी बरखेगी टीम
फिरोज की जो सरकारी कमाई है, उसके अनुसार परिवार और परिचितों के नाम पर मिली संपत्तियों के बीच कितना अंतर है? अगर संपत्तियां दूसरे कारोबार से हुई, तो जांच एजेंसी उसकी कमाई के सोर्सेस और संबंधित दस्तावेजों को भी बरखेगी। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि लोकायुक्त की जांच पूरी तरह से हो चुकी है, क्योंकि जांच में पता चला है कि फिरोज खान की मां और पत्नी के नाम पर साहिल ट्रेडिंग नाम की एक फॉर्म भी है। इस फॉर्म का उनकी कमाई में क्या रोल है?
उसका भी आकलन किया जा रहा है। इसके बैंक अकाउंट हैं और इसमें करोड़ों रुपए के लेनदेन की जानकारी मिली है। लोकायुक्त अभी इस मामले की जांच करवाएंगे? फॉर्म किस तरह का कारोबार करती है। उसमें पैसा कहां से आता है और रकम का इस्तेमाल किस तरह से होता है। फिरोज खान के परिचितों से भी पूछताछ की जाएगी। इनमें रोशनी वर्मा का नाम सेल्स एंड सर्विस फॉर्म भी संचालित होने की जानकारी मिली है।
लोकायुक्त ने रोशनी वर्मा को भी आरोपी बनाया
जमीन खरीदने में कथित भूमिका सामने आने के बाद लोकायुक्त ने रोशनी वर्मा को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। इस जांच करवाई में रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट नाम की फर्म के जरिए फिरोज की रियल एस्टेट में निवेश करने की जानकारी सामने आई है। मामले की कड़ियां केवल फिरोज खान तक नहीं है। इनके भ्रष्टाचार में कई और लोगों के हाथ हैं, क्योंकि लोकायुक्त इन फार्मो के दस्तावेज बैंक अकाउंट में लेनदेन आदि संपत्तियों की भी जानकारी कर रही है।
इन फार्मो का संचालन वास्तव में कौन कर रहा है? उससे होने वाली कमाई का संपत्तियों की खरीद से क्या संबंध है? क्या-क्या सामग्री कंपनी के माध्यम से बेची और खरीदी जा रही थी? इसकी भी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। फिरोज खान पुलिस विभाग में होने का रोब दिखाकर विवादित प्लाटों में दखल भी देते थे। इसके अलावा परिवारों की सदस्यों के साथ परिचित महिलाओं के नाम पर संपत्तियां खरीदने का आरोप है। लोकायुक्त की जांच में इटावा अभी कुछ ऐसे भी सूत्र मिले हैं कि उनके पास इटावा में भी कुछ जमीन है। यह जमीन किस तरह से खरीदी गई है? तथ्यों में कितनी सच्चाई है? इसके लिए लोकायुक्त जांच को आगे भी बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के नालासोपारा में बड़ा हादसा! बहुमंजिला इमारत में आधी रात को भड़की आग, दो महिलाओं की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
रांची में साइबर फ्राॅड गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
2026-10-14
-
शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
2026-10-14
-
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
2026-10-14
-
पंजाबः एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का वीडियो आया सामने
2026-10-13
-
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़
2026-10-13
-
कर्नाटकः भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग
2026-10-12
-
खुन्नस में की चाचा पर फायरिंग, गोली लगते ही चाची की मौत, चित्रकूट में मऊ में प्रेमप्रसंग से जुड़ी वारदात
2026-10-12
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02