बागोर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, हत्या के पीछे आर्थिक विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
खबर सार :-
बागोर और आसपास के क्षेत्रों में इस हत्याकांड को लेकर भय और चर्चा का माहौल है। सात दिन तक लापता रहने के बाद जिस तरह शोभाराम जैन का शव मिला है, उसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और मामले के खुलासे पर टिकी हुई है।
खबर विस्तार : -
भीलवाड़ा: जिले के बागोर थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। सात दिनों से लापता चल रहे 78 वर्षीय फाइनेंसर शोभाराम जैन का शव मदनपुर गांव के समीप एक कुएं से बरामद किया गया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने शोभाराम जैन के हाथ-पैर बांधकर उनके शरीर के साथ खेतों की बाड़बंदी में उपयोग होने वाला भारी सीमेंट का पोल बांध दिया था। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया, ताकि वजन के कारण शव लंबे समय तक पानी में डूबा रहे और हत्या का राज सामने न आ सके। आरोपियों ने मृतक के मुंह पर कपड़ा भी बांध रखा था।
शव मिलने की सूचना फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई।
19 जुलाई से लापता थे शोभाराम जैन
पुलिस के अनुसार, बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव निवासी शोभाराम जैन 19 जुलाई से लापता थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी और कुछ परिचितों के साथ पाली जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ सिरियारी दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद अन्य लोग अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन शोभाराम जैन वापस नहीं पहुंचे।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मुंबई में रहने वाले उनके पुत्र भैरूलाल जैन गांव पहुंचे और 22 जुलाई को बागोर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। रविवार सुबह मदनपुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक कुएं में ग्रामीणों को पानी में एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बागोर थानाधिकारी बच्छराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कुएं से शव निकालने में लगी मशक्कत
कुएं में शव काफी गहराई में फंसा हुआ था। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन की सहायता ली गई। करीब दोपहर दो बजे परिजनों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। शव की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
आर्थिक विवाद की दिशा में जांच
बागोर थानाधिकारी बच्छराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शोभाराम जैन लोगों को ब्याज पर रुपए उधार देने का काम करते थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे आर्थिक लेन-देन, उधारी विवाद या किसी वित्तीय मामले का संबंध हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम
शोभाराम जैन का शव मिलने की खबर के बाद परिवार में मातम छा गया। शव की पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों और समाज के लोगों ने इस निर्मम हत्या पर गहरा आक्रोश जताया और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग व्यक्ति की इस तरह हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की घटना बेहद गंभीर है। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
सीसीटीवी और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, संपर्क में रहे लोगों और हाल के दिनों में हुए आर्थिक लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार, हत्या पूरी योजना के साथ की गई प्रतीत हो रही है। आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया, उससे साफ है कि वारदात के पीछे साजिश हो सकती है। पुलिस का कहना है कि मामले में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच जारी है और जल्द ही हत्या के पीछे की वजह तथा इसमें शामिल आरोपियों का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः-ओबरा में इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
अन्य प्रमुख खबरें
-
‘उत्साह और जोश से भरा हुआ है देश’, तिरंगा यात्रा में बोले CM मोहन यादव
2026-08-14
-
हमीरपुर में खुलेगा हिमाचल प्रदेश का पहला 'साइंस काॅलेज': सीएम सुक्खू
2026-08-14
-
शहडोलः बारिश में परेशानी का सबब बना माॅडल रोड, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
2026-08-14
-
भोपाल में निकली 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल
2026-08-14
-
चाकसू में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा
2026-08-14
-
Koderma Accident: कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, तीन की मौत
2026-08-14
-
ग्रेटर नोएडा में लकड़ी की दुकान पर लगी भीषण आग, एक की मौत
2026-08-14
-
चमोली में भीषण हादसा: टनल धंसने से अब तक 3 की मौत, रेस्क्यू जारी
2026-08-13
-
UP T-20 : CM करेंगे इकाना स्टेडियम में लीग का उद्घाटन, बदला रहेगा रूट
2026-08-13
-
साइबर अपराधियों के गढ़ पर पुलिस का प्रहार, झांसी पुलिस सम्मानित
2026-08-13
-
बदमाशों ने गल्ला व्यापारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
2026-08-13
-
भाजपा विधायक की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
2026-08-13
-
RSS और VHP के कार्यकर्ता सिविल संन्यासीः स्वामी रामदयालजी
2026-08-13
-
हर घर तिरंगा अभियानः गौतमबुद्धनगर में देशभक्ति का माहौल
2026-08-13
-
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
2026-08-13