Bihar: वैशाली में पुश्तैनी जमीन बेचने पर घर के चार सदस्यों ने खाया जहर, 3 की मौत
खबर सार :-
बिहार के वैशाली में एक बेटे द्वारा कुछ जमीन बेचने के फैसले से परिवार के सदस्य नाराज थे। उसकी पत्नी ने जमीन के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज की एक प्रति हासिल की और उससे इस बारे में सवाल किया। इसके बाद, आरोपी ने अपनी मां और पत्नी, दोनों के साथ मारपीट की।
खबर विस्तार : -
पटना: बिहार के वैशाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घर के अंदर का मंजर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद गोरौल थाने की पुलिस और आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना जमीन बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद हुई। बताया जा रहा है कि पिता श्याम नंदन सिंह की मौत के बाद, उनके इकलौते बेटे राहुल ने लगातार अपनी पुश्तैनी जमीन बेचना शुरू कर दिया था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध कर रहे थे। इसी के चलते घर में लगातार विवाद होने लगा। वहीं गुरुवार को पता चला राहुल ने जमीन का एक और टुकड़ा बेच दिया। जानकारी होने पर पत्नी सीमा देवी ने राहुल से इस बिक्री के बारे में सवाल किया और इसका विरोध किया।
ये भी पढ़ेंः- गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, बचाव अभियान जारी
मां-पत्नी ने बच्चों के साथ खाया जहर
आरोप है कि इसी बात को लेकर राहुल ने अपनी मां निर्मला देवी और पत्नी सीमा देवी के साथ मारपीट की। इसके बाद वह घर से भाग गया। परिवार में पहले से चल रहे तनाव के बीच, गुरुवार रात एक ऐसी घटना घटी जिसमें किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया। जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय निर्मला देवी, 35 वर्षीय सीमा देवी और 12 वर्षीय मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। जबकि 15 वर्षीय ऋषिका की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है; हालांकि, घटना के सटीक कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मृतकों में मां-पत्नी और बेटा शामिल
- निर्मला देवी (55 वर्ष), राहुल कुमार की मां
- सीमा देवी (35 वर्ष), राहुल कुमार की पत्नी
- मुन्ना कुमार (12 वर्ष), राहुल कुमार का बेटा
जांच में जुटी पुलिस
गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
इस बीच, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने सबूत जुटाए हैं और वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में परिवार के चारों सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाया। इसके अलावा, जमीन विवाद और राहुल से जुड़े विवाद के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः- Jhansi News : बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की खड़े ट्रक से टकराने से मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी कार; दंपती समेत 3 की मौत
2026-11-13
-
‘बाट जे पूछेला बटोहिया...’ शिवनगरी काशी में गूंज रहे छठी मइया के गीत
2026-11-13
-
लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ आज से, भोपाल के 54 घाटों पर व्यवस्था पूरी
2026-11-13
-
ताजमहल परिसर में पहुंचा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यूताजमहल परिसर में मिला 5 फुट लंबा ‘इंडियन राॅक पायथन’, वाइल्डलाइफ एसओएस ने शौचालय से किया रेस्क्यू
2026-11-12
-
छठ पूजा के लिए लखनऊ तैयार, 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट बनाए
2026-11-12
-
पीटरहाॅफ बेचने के आरोपों का CM सुक्खू ने किया खंडन, BJP पर साधा निशाना
2026-11-12
-
शिमला में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
2026-11-12
-
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दिल्ली से आए भक्तों के साथ मारपीट, मुकदमा
2026-11-11
-
योगी आदित्यनाथ: यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा नियुक्ति पत्र वितरण
2026-11-11
-
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत
2026-11-11
-
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
2026-11-11
-
झांसी में रेलवे फाटक तीन दिन बंद, वैकल्पिक मार्ग की जानकारी
2026-11-11
-
झांसी में पराली जलाने पर जेल और 15 हजार तक जुर्माना, कृषि विभाग सक्रिय
2026-11-11
-
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री का मीरजापुर दौरा
2026-11-11
-
मुजफ्फरनगर में भयंकर सड़क हादसा, 6 लोग जिंदा जले
2026-11-09