लखनऊ में 47 प्रमुख घाटों पर कराई जा रही सजावट, गोमती के तट पर भी बनाया गया घाट
खबर सार :-
नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ शहर के सभी आठों जोन में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, झालर सजावट और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। इस बार 47 प्रमुख एवं 63 छोटे घाट बनाए गए हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, शहर में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। छठ पर्व को देखते हुए लखनऊ नगर निगम शहर के सभी छठ घाटों पर मुस्तैदी से जुटा हुआ हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नगर निगम के सभी आठों जोनों के प्रभारियों को व्यवस्थाएं सही रखने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख एवं छोटे घाटों पर साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शहर में हर साल घाटों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाती है।
घाटों पर रखे गए हैं कूडेदान
शहर में छठ पूजा को देखते हुए नगर निगम की टीमें सफाई अभियान को ज्यादा महत्व दे रही हैं। इस बार 47 प्रमुख घाट एवं 63 छोटे घाटों पर छठ पूजा की जाएगी। इस विशेष आयोजन को लेकर नगर निगम पूरी तरह से तैयार हैं। सभी प्रमुख घाटों पर रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, झालर सजावट और डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। जो 63 छोटे घाट हैं, इन पर भी सजावट और सफाई कराई गई है। हर जगह पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखा जा रहा है।
सुरक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम
घाटों पर पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट भी लगाए गए हैं। नगर निगम का कहना है कि सभी घाटों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यह काम व्यवस्थाओं की निगरानी और आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। घाट पर अर्पण कलश स्थापित किया गया हैं। पूजा सामग्री को नदियों एवं जलाशयों में प्रवाहित करने पर रोक लगाइ गई है। इसका कारण है कि निर्धारित कलश में अर्पण सामग्री रखी जा सके। इससे जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल सकेगी।
सफाई मित्र निभाएंगे सफाईकर्मी की भूमिका
निगम की ओर से सभी घाटों की विशेष सफाई कराई गई है। हर स्थान पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही छठ पूजा को जीरो वेस्ट पर्व के रूप में मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी घाटों पर सफाई मित्रों को जिम्मेदारी गई है। सफाई मित्र घाटों में कचरा फैलाने वालों को रोकने की कोशिश करेंगे। साथ ही वह सफाई कार्य करते रहेंगे। जहां कहीं भी गंदगी दिखाई देगी,उसे वह तत्काल हटाएंगे।
आठों जोन के प्रमुख छठ घाट
जोन-1ः लक्ष्मण मेला घाट (वार्ड जे.सी. बोस), लल्लूमल घाट (वार्ड वजीरगंज)।
जोन-2ः लेटे हनुमान मंदिर घाट (वार्ड राजा बाजार)।
जोन-3ः बैरल नंबर-2 (वार्ड अयोध्या दास द्वितीय), साँझिया घाट (वार्ड कदम रसूल), झूलेलाल घाट (मनकामेश्वर मंदिर)।
जोन-4ः गोमती नगर विस्तार (वार्ड खरगापुर)।
जोन-5ः स्कूटर इंडिया, गौरी बाजार (वार्ड सरोजिनी नगर प्रथम)।
जोन-6ः कुड़िया घाट (वार्ड हुसैनाबाद), मेहंदी घाट (वार्ड दौलतगंज)।
जोन-7ः कुकरैल घाट (वार्ड इंदिरा प्रियदर्शनी)।
जोन-8ः सैनिक स्कूल बोटिंग क्लब घाट (वार्ड राजा बिजली पासी द्वितीय)।
सुरक्षा व्यवस्था देखेगी राजधानी की पुलिस
शहर की पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। छठ पूजा के दौरान आवागमन बढ़ गया है। घाटों पर भी भीड़ रहेगी। हजारों की संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए घाटों की ओर आते जाते रहेंगे। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराना है। वैसे तो शहर में हर साल यह पर्व मनाया जाता है। हर साल यही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था देखती आई है। नगर आयुक्त का कहना है कि नगर निगम का प्रयास है कि छठ पूजा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को अच्छा वातावरण उपलब्ध हो तथा पर्व को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जीरो वेस्ट तरीके से मनाया जाए, इसके लिए प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण मेला घाट से सरोजनीनगर प्रथम वार्ड तक तैयारी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : कोरबा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीटरहाॅफ बेचने के आरोपों का CM सुक्खू ने किया खंडन, BJP पर साधा निशाना
2026-11-12
-
शिमला में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
2026-11-12
-
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दिल्ली से आए भक्तों के साथ मारपीट, मुकदमा
2026-11-11
-
योगी आदित्यनाथ: यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा नियुक्ति पत्र वितरण
2026-11-11
-
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत
2026-11-11
-
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
2026-11-11
-
झांसी में रेलवे फाटक तीन दिन बंद, वैकल्पिक मार्ग की जानकारी
2026-11-11
-
झांसी में पराली जलाने पर जेल और 15 हजार तक जुर्माना, कृषि विभाग सक्रिय
2026-11-11
-
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री का मीरजापुर दौरा
2026-11-11
-
मुजफ्फरनगर में भयंकर सड़क हादसा, 6 लोग जिंदा जले
2026-11-09
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07