lucknow : कांग्रेस पर जमकर बरसीं महापौर, कहा, झूठ और भ्रम फैलाने वाली पार्टी
खबर सार :-
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं। चुनाव आयोग की संयुक्त बैठक के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। प्रशासनिक एवं संवैधानिक विषयों को राजनीतिक ढाल बनाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने से कांग्रेस की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। यह बात आज महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल ने एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान कही।
महापौर ने राहुल गांधी के लिए कहा कि कांग्रेस देश से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान नहीं करती है। काग्रेस और उसके नेता जनादेश का अनादर करती है। यह उसकी पुरानी आदत है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के तमाम बड़े नेता जनता का विश्वास पुनः हासिल नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम’ की शुरुआत, सीएम विजय ने शिशुओं को पहनाईं 1 ग्राम सोने की अंगूठियां
काग्रेस जब भी चुनाव हारती, विफलताएं छिपाती
यह बात उनको पता है। यही वजह है देश के पूरे सिस्टम पर भ्रम एवं झूठ फैलाकर, उन्हें ध्वस्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि काग्रेस जब भी चुनाव हारती है, चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रचती है। वह अपनी विफलताएं छिपाती है। महापौर ने विपक्षी इंडी गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश किया। उन्होंने चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट का जिक्र किया। कहा कि कांग्रेस व विपक्ष झूठ, सनसनी और भ्रम फैलाने की कोषिष में बेनकाब हो गये। फॉर्म-6 के घोषणापत्र का जिक्र भी इन दिनों खूब किया जा रहा है।
इसपर सर्वोच्च न्यायालय पहले ही वैध ठहरा चुका है। महापौर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया और कहा कि चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का कांग्रेस प्रयास कर रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों (डॉ. एस. एस. संधू एवं विवेक जोशी) की 26 सितंबर को बैठक का भी जिक्र किया है। महापौर ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता और प्रक्रियाओं पर झूठा कीचड़ उछालने का घिनौना काम कर रहा था। उन्होंने कई मामलों को उठाया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 को इस प्रक्रिया को कानूनी रूप से वैध ठहराया है। इसके बावजूद विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता और प्रक्रियाओं पर झूठा कीचड़ उछालने का घिनौना काम कर रहा था।
अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार
उन्होंने कहा कि एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार और काल्पनिक कहानी प्रतीत होती है। उस रिपोर्ट में न तो कोई ठोस तथ्य था और न ही सच्चाई। विपक्ष ने एक काल्पनिक और तथ्यहीन लेख को हथियार बनाया। लेकिन इसकी सच्चाई सामने आने पर उनकी नाकाम कोशिश बेनकाब हो चुकी है। चुनाव आयोग ने दो-टूक कहा है कि एसआईआर के लिए फॉर्म 6 से संत घोषणापत्र को सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्ण सही व वैध ठहराया है।
कांग्रेस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बताना 2024 में कांग्रेस ने कहा था। जबकि चुनाव बार-बार ईवीएम की सुरक्षा और विश्वसनीयता को प्रमाणित कर चुके हैं। इसी तरह विदेषों में न्यायालय का मजाक बनाने की साजिश की। राहुल गांधी ने कई बार आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहा है और यह एक कठपुतली बन चुका है। उन्होंने प्रधनमंत्री का भी सम्मान नहीं किया है।
यह भी पढ़ें : सिंहस्थ की तैयारियों के बीच CM मोहन ने पुश्तैनी घर में चलाई कुदाल, चाैड़ीकरण की जद में आया मकान
अन्य प्रमुख खबरें
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11
-
Delhi में छठ पूजा के लिए मुनक नहर का पुनर्जीवन, 11 किमी घाट पर ढेरों सुविधाएं
2026-11-11
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03