कांग्रेस को अब अपना बोरिया-बिस्तर समेटने का समय आ गया हैः राजनाथ सिंह
खबर सार :-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए अब बोरिया-बिस्तर समेटने का समय आ गया है, क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर नहीं होने वाले हैं। उन्होंने राहुल गांधी को सीख देते हुए कहा कि देश संविधान से चलता है।
खबर विस्तार : -
जम्मू, रक्षा मंत्री ने जम्मू में एक जनसभा में कहा कि देश संविधान से चलता है। यह बात उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए कही। उन्होंने पिछले महीने के दौरान किए गए धरना प्रदर्शन का जिक्र किया था। जम्मू का इतिहास बताते हुए राजनाथ ने कहा कि यह वीरता, स्वाभिमान, साहस और बलिदान के लिए जाना जाता है। जम्मू-कश्मीर केवल भारत का मुकुट नहीं, बल्कि मुकुट के माथे का मुकुट है। कहा कि कांग्रेस का एक दिन ऐसा आएगा, जब परिवार के सदस्यों के बराबर उनकी पार्टी के सांसद और विधायकों की संख्या होगी।
यह भी पढ़ें : होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके, ईरानी नौसेना की चेतावनी- समुद्र में बिछी हैं बारूदी सुरंगें
एक नेता ने वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा लगाया
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लेने आए हैं कि भारत की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हर कीमत पर करेंगे। कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए कहा कि कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और तख्तापलट की बातें करती है। उन्होंने कहा भारत का लोकतंत्र स्वस्थ है। ऐसी बातें करने वालों को देश माफ नहीं करेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में यदि कोई अराजकता फैलाकर बदलाव लाने की कोशिश करता है, तो क्या जनता इसे बर्दाश्त करेगी? लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले भारत के लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने हैदराबाद में कांग्रेस की बैठक का भी जिक्र किया। उस दौरान वहां इटली से आए एक नेता ने वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा लगाया। राजनाथ सिंह की यह बात आज देश का हर वर्ग कर रहा हैं। जो व्यक्ति चुनाव जीतकर सत्ता पर है, वह वोट चोर कहा जा रहा है, वह भी देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसा कहा गया। उन्होंने कहा, “दुनिया का कोई भी व्यक्ति इसे सहन कर सकता है। रक्षा मंत्री ने सवाल किया, “क्या मोदी जी वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं? हाथ उठाकर बताइए, क्या आपका वोट चोरी हुआ था? ऐसे आरोप तो कांग्रेस पर लगे और सिद्ध भी हुए।
भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी नहीं कर सकती
भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी नहीं कर सकती, चाहे सरकार बने या न बने। कांग्रेस को समझाते हुए कहा कि हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। एक बार सत्ता के लिए कांग्रेस ने इमरजेंसी लगा दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 12 वर्षों में लोकसभा के तीन चुनाव हार चुकी है। कई राज्यों में दशकों से सरकार नहीं बना पाई है। इन राज्यों का नाम भी गिनाया। कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक राहुल गांधी की यात्राओं का जिक्र किया। कहा कि आपको कोई ऐसा राज्य नहीं मिलेगा,
जहां कांग्रेस का मुख्यमंत्री हो। कुछ समय बाद कांग्रेस के सांसदों और विधायकों की संख्या उसके नेता के परिवार के कुल सदस्यों के बराबर रह जाने का दावा किया गया। कांग्रेस की उस नीति का भी विरोध किया गया, जिसमें चुनाव जीतने पर चुप रहती और हारने पर वोट चोरी का बिगुल बजाती। कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाती है। 2014 में जब एनडीए की सरकार बनी थी, तब चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कांग्रेस ने की थी, भाजपा ने नहीं। श्री सिंह ने कहा कि यदि किसी को कल यह महसूस हो कि वह अमेरिका का राष्ट्रपति बन सकता है, तो क्या केवल ऐसा महसूस करने से वह राष्ट्रपति बन जाएगा?
सबूत नहीं जुटा पाती, आरोप लगाती बार-बार
कांग्रेस पर हमेशा यह आरोप लगाए जाते हैं कि वह आरोप लगाने में उस्ताद है। वोट चोरी के आरोपों भी कांग्रेस लगा रही है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस से सबूत मांगा और कहा कि कम से कम एक उदाहरण दें कि कहां वोट चोरी हुई है। राजनाथ ने कहा कि वह महसूस करते और आरोप लगाते हैं। इसी तरह कांग्रेस की अनुच्छेद 370 के मामले पर खिंचाई की। कहा कि आतंकवाद और अलगाववादी ताकतें धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान विकास कार्य भी गिनाए। कहा कि पढ़ाई और स्वास्थ्य के साथ रोजगार बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : समुद्र से आसमान तक भारत-जापान की साझेदारी, रक्षा तकनीक में भी साथ आएंगे दोनों देश
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bhopal में अचानक बंद हो गए बाजार, ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री का किया विरोध
2026-11-28
-
तमिलभाषियों का दूरगामी सपना साकार, पीएम के कार्याें की वाराणसी में सराहना
2026-11-28
-
महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म कर देंगे- PM मोदी
2026-11-28
-
सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी का मदुरै में दिखा असर, अदालत की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
2026-11-28
-
वाराणसी में गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए NHAI को मिलीं 32 बोलियां
2026-11-27
-
बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई, कुप्रथा को रोकने का संकल्प लिया
2026-11-27
-
चार दिन के विशेष सत्र में दो दिन लोकसभा दो दिन चलेगी राज्यसभा
2026-11-27
-
मध्य प्रदेश में होगी global-Investors समिट-2027, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर होगा मंथन
2026-11-26
-
भाजपा मना रही संविधान गौरव दिवस, दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
2026-11-26
-
26/11 मुंबई हमले की बरसी: देशभर में आतंकियों की कायरता की निंदा, जान गंवाने वाले वीर सपूतों को नमन
2026-11-26
-
अयोध्या में टूटा भक्तों के पहुंचने का रिकॉर्ड, व्यापार भी हर साल से ज्यादा
2026-11-25
-
विदेशी यात्रा से रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सौरव दास
2026-11-25
-
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
2026-11-25
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24