परिसीमन बिल पर PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- 'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म कर देंगे'
खबर सार :-
Delimitation Bill: राज्य विधानसभाओं में सदस्यों की अधिकतम संख्या बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है। सरकार का कहना है कि परिसीमन प्रक्रिया से महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ होगा।
खबर विस्तार : -
PM Modi Speech Delimitation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है। संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की तैयारियों के बीच 'नारी शक्ति' से किए गए वादे को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि 'नारी शक्ति' को संसद और राज्य विधानसभाओं में उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलने से रोकने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा।
PM मोदी ने शेयर किया महिला आरक्षण से जुड़ा वीडियो
दरअसल शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "हमने अपनी 'नारी शक्ति' से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने कहा, "हमारा हौसला बुलंद है, हमारा साहस अडिग है और हमारा संकल्प पक्का है।"
इसके साथ ही, उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़ा एक पुराना वीडियो भी साझा किया। वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं, "'नारी शक्ति' की भागीदारी सुनिश्चित करने का संघर्ष दशकों से चल रहा है। वर्षों से मैं भी उन लोगों में शामिल रहा हूं जो इसकी वकालत करते रहे हैं। कई महिलाओं ने मेरे सामने यह मुद्दा उठाया है, और अनगिनत बहनों ने पत्रों के माध्यम से अपने विचार मुझ तक पहुंचाए हैं।"
ये भी पढ़ेंः- 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, केंद्र ने बुलाया विशेष सत्र
हमारा हौसला बुलंद, इरादा अडिग
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "मुझे पता है कि हमें देश की 100 प्रतिशत 'नारी शक्ति' का आशीर्वाद प्राप्त है। मैं देश की हर महिला को भरोसा दिलाता हूं कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे और हटाकर के रहेंगे।" हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दल, देश की 'नारी शक्ति' को संसद और विधानसभाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगे; यह बस समय की बात है।
We had made a promise to our Nari Shakti and we remain committed to fulfilling it... https://t.co/ZT3TK71Psh
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2026
परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मिली मंजूरी
बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी। इन विधेयकों के पारित होने से लोकसभा सभी राज्यों की विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी और साथ ही 2029 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी सुनिश्चित होगा।
नए प्रस्ताव में लोकसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या बढ़ाकर 850 करने और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए सीटों की मौजूदा संख्या में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का सुझाव दिया गया है। इसमें राज्य विधानसभाओं में सदस्यों की अधिकतम संख्या बढ़ाकर 650 करने का भी प्रस्ताव है। सरकार का कहना है कि परिसीमन की प्रक्रिया से महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ होगा।
हालांकि, कानून पास होने के बावजूद, इसे तुरंत लागू नहीं किया जा सका। इस कानून में आरक्षण को अगली जनगणना के आंकड़ों और उसके बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ दिया गया। इस प्रक्रिया के कारण महिला आरक्षण का वास्तविक क्रियान्वयन 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।
विपक्षी दलों की प्रमुख आपत्तियां
विपक्षी दलों की मुख्य आपत्तियां महिला आरक्षण के उद्देश्य को लेकर नहीं थीं, बल्कि इसके साथ जुड़े परिसीमन (delimitation) और सीटों के पुनर्गठन के प्रस्तावों को लेकर थीं। विपक्ष ने चिंता जताई कि परिसीमन की प्रक्रिया से राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का संतुलन बिगड़ सकता है और निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः- परिसीमन विधेयक 2026: हर राज्य में 50% बढ़ेगी लोकसभा-विधानसभा सीटें, जानें नए प्रस्ताव की बड़ी बातें
अन्य प्रमुख खबरें
-
सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी का मदुरै में दिखा असर, अदालत की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
2026-11-28
-
वाराणसी में गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए NHAI को मिलीं 32 बोलियां
2026-11-27
-
बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई, कुप्रथा को रोकने का संकल्प लिया
2026-11-27
-
चार दिन के विशेष सत्र में दो दिन लोकसभा दो दिन चलेगी राज्यसभा
2026-11-27
-
मध्य प्रदेश में होगी global-Investors समिट-2027, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर होगा मंथन
2026-11-26
-
भाजपा मना रही संविधान गौरव दिवस, दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
2026-11-26
-
26/11 मुंबई हमले की बरसी: देशभर में आतंकियों की कायरता की निंदा, जान गंवाने वाले वीर सपूतों को नमन
2026-11-26
-
अयोध्या में टूटा भक्तों के पहुंचने का रिकॉर्ड, व्यापार भी हर साल से ज्यादा
2026-11-25
-
विदेशी यात्रा से रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सौरव दास
2026-11-25
-
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
2026-11-25
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24
-
कर्नाटक में हाथियों की हो रही ड्रोन से निगरानी, सात गांवों के स्कूल-कालेज बंद
2026-11-23
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23