बाल विवाह के खिलाफ सीवान में 400 छात्राओं ने उठाई आवाज

खबर सार :-

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर आज भी कुछ लोग कायम हैं। इसीलिए इसको समाप्त करने और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का असल उद्देश्य कुप्रथा को रोकना है।
बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई, कुप्रथा को रोकने का संकल्प लिया

खबर विस्तार : -

सीवान, बाल विवाह के खिलाफ अब खुद बालिकाएं जागरूक हो रही हैं। उनको समाज में जागरूकता लाने के लिए अभियान का हिस्सा बनाया गया है। सीवान में एक विशेष कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय बाल, शीघ्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस पर आयोजित किया गया। शुक्रवार को राजवंशी देवी गर्ल्स हाई स्कूल सीवान में करीब 400 छात्राओं ने अपनी आवाज बुलंद की। इन बालिकाओं ने अपने घरों तथा आसपास इस कुप्रथा को रोकने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में चिंता जताई गई कि जहां बालिकाओं की शिक्षा और उनको आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है, वहीं कुछ लोग बाल विवाद हो आज भी बढ़ाने पर लगे हैं। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत इस पुरानी कमजोर परंपरा को मिटाने का संकल्प लिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम, जिला प्रशासन और स्वर्गीय कन्हैया लाल शुक्ला सेवा संस्थान के संयुक्त सहयोग से किया गया।

यह भी पढ़ें : संगठन के सभी देशों के साथ भारत के संबंध बेहतर, शांति और विकास है बैठक का मुद्दा

उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया 

बालिकाओं को आगे बढकर समाज में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं के बीच पेंटिंग, निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें भी उनके दिए संदेश बता रहे थे कि कैसे बाल विवाह का विरोध करना है। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों का जिक्र किया। इस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। उनको मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।

पिछले दिनों बाल विवाह की चर्चा तेज हुई थी। इसमें समाज में ऐसे लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताई गई जो बाल विवाद के समर्थक हैं। कुछ लोग आज भी इस पर भरोसा करते हैं। इसीलिए ऐसे लोगों को समझाने की जरूरत है। यह बालिकाएं समाज की मजबूत स्तंभ बनकर जागरूक करेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। 

हिंसा के दौरान कानून की मदद लें

अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं को परिवार और समाज में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता लानी है। कहीं भी इस तरह की घटना की जानकारी मिले तो संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। सरकार की तमाम योजनाएं छत्राओं के लिए चलाई जा रही हैं। उनका लाभ लें। देश की तरक्की में सहयोग करें। विवाह की उम्र निर्धारित है। इसके अंतर्गत कानून का पालन करने के लिए कहें। 

बच्चों की पढ़ाई की उम्र में शादी कर दी जाती थी

जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम ने छात्राओं को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए संचालित 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की उपयोगिता बताई। इनका उपयोग किसी भी तरह की हिंसा या परेशानी की स्थिति में कर सकते हैं। इस दौरान कहा गया कि कभी ऐसी परंपरा हुआ करती थी। इसमें बच्चों की पढ़ाई की उम्र में शादी कर दी जाती थी। उनकी खेलने की उम्र पर शादी का दबाव मानसिक पीड़ा के साथ शारीरिक पीड़ा बनती थी। बीमारी और तनाव भरी जिंदगी में जीने के लिए मजबूर कर दिया जाता था। इसीलिए इसका आज भी विरोध किया जा रहा है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सभी छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

बाल विवाह रोकने के लिए सकारात्मक पहल करेंगी

 छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने घरों, आसपास और रिश्तेदारों के बीच बाल विवाह रोकने के लिए सकारात्मक पहल करेंगी। यह आयोजन खुद बता रहा है कि बाल विवाह के प्रति आज भी जागरूकता की जरूरत है। इसलिए देश का भविष्य कल की पीढ़ी को उन मुसीबतों का सामना न करना पडें। इस दिशा में सरकार भी काफी काम कर रही है। इनके कार्याें की सफलता को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी, महिला थाना प्रभारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक एवं कर्मी तथा स्वर्गीय कन्हैया लाल शुक्ला सेवा संस्थान के जिला प्रतिनिधियों ने सराहना की और यह भी कहा कि वह समय गया। नई पीढी को काफी काम करना है। देश के लिए उनके पास सपने हैं। उनके खुद के सपने हैं। इनके हकीकत बनाने दो। 

यह भी पढ़ें : केजीएमयू में 200 विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

अन्य प्रमुख खबरें