केजीएमयू में आत्मरक्षा प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा का संदेश
खबर सार :-
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य व सुरक्षा जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों, हेल्पलाइन नंबरों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को सतर्क व आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के. के. सिंह के निर्देशन में हुए इस आयोजन में आत्मरक्षा प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। परिसर में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को विषम परिस्थितियों के लिए तैयार करना रहा।
आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीकों का प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा से जुड़े कई व्यावहारिक कौशल दिखाए। इनमें संभावित खतरे को समय रहते पहचानना, शारीरिक हमले से बचाव करना और संकट के समय मानसिक संतुलन व आत्मविश्वास बनाए रखने के तरीके शामिल रहे। प्रदर्शनी में यह भी दिखाया गया कि आपात स्थिति बनने पर स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए त्वरित और व्यावहारिक कदम कैसे उठाए जाएं।
नाटक के जरिए सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
आयोजन के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया, जिसके माध्यम से छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और सामाजिक असुरक्षा जैसे विषयों को उठाया गया। प्रस्तुति के जरिए महिलाओं के अधिकारों व सम्मान की रक्षा करने तथा किसी भी तरह के अन्याय के सामने आवाज उठाने का संदेश दिया गया।
हेल्पलाइन और मानसिक मजबूती पर जोर
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की प्रादेशिक संयुक्त सचिव पूनम संधू तथा प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) नौशाद अली सिद्दीकी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया और आपातकालीन स्थिति में काम आने वाले विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। अधिष्ठाता प्रो. के. के. सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक दक्षता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साहस, सतर्कता और मानसिक मजबूती का भी माध्यम है। उनके अनुसार ऐसे आयोजन महिलाओं को अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य : छात्राओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना
कार्यक्रम की शुरुआत और अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिवानी वर्मा ने दिया। इस मौके पर करमजीत गुप्ता, सोनिया शुक्ला, दीपांशु यादव, अकांक्षादीप, महिमा वर्मा, शाम्भवी मिश्रा, स्वप्नील बरनवाल, अनुप कुमार, प्रियांशी सिंह, विधि भार्गव, नावेद आलम, विकास मिश्रा और संतोष प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन का समापन महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ। यह कार्यक्रम केजीएमयू के सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय की छात्राओं और महिलाओं में स्वास्थ्य, सुरक्षा व आत्मविश्वास को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
यह भी पढ़ेंः- स्तन कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती, 7 दिन का अल्टीमेटम
2026-11-26
-
दिल्ली में अगले साल शुरू होंगे दो अस्पताल, 1,815 बेड का बंदोबस्त लगभग पूरा
2026-11-25
-
सैन्य अस्पताल में ऑपरेशन दृष्टि के तहत 60 नेत्रहीनों की लौटी रोशनी
2026-11-25
-
राजकोट में 7 दिन में 1,600 से ज्यादा सर्दी-खांसी व बुखार के मामले दर्ज
2026-11-23
-
खानपान बिगाड़ सकता बच्चों की सेहत, आज से ही बदलें मासूम की परवरिश का तरीका
2026-11-23
-
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 118 लोग बीमार, मंडई मेले के दौरान खाई थी चाउमीन
2026-11-22
-
कोल्ड ड्रिंक में पी गया कांच का टुकड़ा, सरकाघाट के व्यक्ति की जान बचाई
2026-11-21
-
मप्र के बैतूल में शराब छुड़ाने के दावे पर पीया जहरीला काढ़ा, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
2026-11-19
-
मिर्गी के मरीज दो साल में हुए दोगुने, बच्चे और युवा भी चपेट में
2026-11-18
-
मिर्गी का दौरा पड़ने पर घबराएं नहीं, समझदारी से बच सकती है मरीज की जान
2026-11-18
-
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आज, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-11-18
-
जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निभाने का तरीका सिखाता है Yoga
2026-11-18
-
आयुष मंत्रालय ने योग सीखने के सही तरीके और नियमों की जानकारी दी
2026-11-16
-
KGMU में आयोजित हुई TRUST 2026 कार्यशाला, ट्रॉमा मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक होगी जीवनरक्षक
2026-11-14
-
खामोश महामारी बन रही डायबिटीज, हरी सब्जियां और खनिज युक्त भोजन करेंगी मदद
2026-11-14