वाराणसी में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रयास तेज, चार पैकेजों के लिए कुल 32 बोलियां

खबर सार :-

वाराणसी में राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक व परिवहन केंद्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार एक कदम और बढ़ रही है। यहां पर वाराणसी में गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए एनएचएआई को 32 बोलियां मिली हैं।
वाराणसी में गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए NHAI को मिलीं 32 बोलियां

खबर विस्तार : -

वाराणसी, वाराणसी को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो प्रयास किए हैं, उन दिशाओं में सफलता मिलने लगी है। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के किनारे प्रस्तावित दो प्रमुख 89.2 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की दिशा में सराहनीय निष्कर्ष निकल रहे हैं। इसके निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्माण कंपनी कंपनियों की ओर से हरी झंडी दी गई है। उनकी प्रतिक्रिया काफी सराहनीय है।

आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही

दोनों परियोजनाओं के लिए करीब चार पैकेजों के कुल 32 बोलियां प्राप्त हुई हैं। यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार वाराणसी के लिए जिस तरह से पर्यटन और धार्मिक नगरी के रूप में बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही है, वह कल्पना अब सार्थक होने लगी है। इन परियोजनाओं के चलते वाराणसी शहर को यातायात व्यवस्था का सराहनीय लाभ मिलेगा। शहर में लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। धार्मिक नगरी के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जो प्रयास चल रहे हैं, उससे यहां की आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

वाराणसी पर्यटन का प्रमुख केंद्र भी बन चुका है। इसलिए यहां पर आवागमन सुलभ कराने की दिशा में प्रयास चल रहे थे। इन परियोजनाओं को जुलाई 2026 में आर्थिक मामलों के मंत्रिमंडलीय समिति ने मंजूरी दी थी। शुक्रवार को एनएचएआई के प्रवक्ता ने इस दिशा में जानकारी देते हुए कहा है कि वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के पहले पैकेज के लिए आठ और दूसरे पैकेज के लिए 7 बोलियां मिली हैें। इस तरह से गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर और कई योजनाओं के लिए भी कंपनियां अग्रसर हैं।

एलिवेटेड कॉरिडोर एनएच 31 वाराणसी रिंग रोड से जुड़ेगा

यहां के चारों पैकेजों के लिए 32 बोलियां प्राप्त हुई हैं। वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर से हाईवे न 31 और रिंग रोड के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में यह प्रयास माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 43.02 किलोमीटर लंबा वरुण एलिवेटेड कॉरिडोर एनएच 31 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ दिया जाएगा। इसके निर्माण के लिए वरुणा नदी के किनारे विकसित किया जाएगा। जो एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाना है, इसमें हाइब्रिड इम्यूनिटी मॉडल के तहत परियोजना को विकसित किया जाना है।

इसमें बड़ी संख्या में करोड़ों रुपए खर्च किए जाने हैं। कॉरिडोर के बनने से काशी रेलवे स्टेशन के बीच सीधी और सुलभ कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा लोगों की मांग चल रही थी कि वाराणसी रिंग रोड, लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, काशी रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन आदि की दिशा में भी काम होना चाहिए। सरकार ने जो योजनाबद्ध तरीके से काम किया है, उसका लाभ इन स्थानों को मिलने वाला है। साथ ही रामनगर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के घाटों, चंदौली क्षेत्र तक इस आसानी से आवागमन बढ़ जाएगा।

 शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा

इस कॉरिडोर को 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की परिचालन की गति से तैयार करने का लक्ष्य बनाया गया। यह कॉरिडोर तैयार हो जाने से कई शहर जुड़ जाएंगे और इनमें आवागमन भी सरल हो जाएगा।  सड़क सुरक्षा के साथ यात्री परिवहन में भी रफ्तार मिलेगी। इससे ईंधन की बचत होगी, साथ ही जो सड़क हादसे होते रहते हैं, उनमें भी कमी आएगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप क्षेत्र संपर्क को भी मजबूत करने में सहायक होगी। गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से धार्मिक और पर्यटन स्थलों को आसानी से जाया जा सकेगा। करीब 46 किलोमीटर लंबा छह लेन का गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर एनएच-19 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगा। हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत बनने वाली इस परियोजना पर 10,998.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

यह भी पढ़े:- काशी तमिल संगमम का 5वां संस्करण, तमिलनाडु के 1400 प्रतिनिधि करेंगे त्रिवेणी संगम और रामलला के दर्शन

अन्य प्रमुख खबरें