तमिलनाडुः सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच आज तिरुप्परनकुंद्रम दीपाथून पर जलाया जाएगा दीप

खबर सार :-

मदुरै, तमिलनाडु सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच आज तिरुप्परनकुंद्रम मुरुगन मंदिर पर दीप जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के नए निर्देशों के बाद तमिलनाडु के मदुरई जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दीपाथून (दीप स्तंभ) पर आज पवित्र दीप जलाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी का मदुरै में दिखा असर, अदालत की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

खबर विस्तार : -

मदुरै, सुप्रीम कोर्ट के नए निर्देशों के बाद तमिलनाडु के मदुरई जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समिति का फैसला है कि शनिवार की शाम 6ः00 बजे पारंपरिक दीप जलाया जाएगा। इस दौरान दीप को जलता हुआ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मदुरई पहुंच रहे हैं। बता दे की मदुरै के इस पारंपरिक दीप जलाने की प्रक्रिया को लेकर कई दिनों से तकरार चल रही थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां कोर्ट की दखलंदाजी के बाद व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान को वर्षों से सुचारु किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें : शी तमिल संगमम का 5वां संस्करण, तमिलनाडु के 1400 प्रतिनिधि करेंगे त्रिवेणी संगम और रामलला के दर्शन

दीप जलाने की प्रक्रिया इस बार विवादों में उलझ गई

पहाड़ी पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी लगा दिए गए हैं।  इस दुर्गम पहाड़ी पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। पारंपरिक श्रद्धा के अनुसार हिंदुओं के द्वारा यहां हर वर्ष गंगा दशहरा के दिन से पूजा शुरू की जाती है। पहाड़ों पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की प्रक्रिया इस बार विवादों में उलझ गई थी। लंबे कानून के बाद सीआरपीएफ को यहां तैनात किया गया है।

 तिरुप्परनकुंद्रम मुरुगन को भगवान मुरूगन के छह पवित्र स्थान में से पहले माना जाता है। पिछले साल, मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने अधिकारियों को दीपाथून पर दीप जलाने का निर्देश दिया था। इसमें इस बार विवाद शुरू हो गया था। तमिलनाडु और पड़ोसी राज्यों से भी यहां इस आयोजन को देखने के लिए पहुंचे लोग पहुंचते हैं। आस्था के प्रतीक इस कार्यक्रम को लेकर लोग पारंपरिक तरीके से ही पूजा अर्चना करना चाह रहे थे।

राज्य की सरकार ने इस निर्देश को लागू नहीं किया

राज्य की सरकार ने इस निर्देश को लागू नहीं किया, बाद में सुप्रीम कोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी गई थी। वर्तमान तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार ने भी इस मुद्दे पर अपनी पूर्ववर्ती सरकार के रुख को ही बरकरार रखा है। इसीलिए विवाद बढ़ता चला गया और सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा। यह दीप उत्सव 24 नवंबर को जलाया जाना था, लेकिन तय किए गए स्तंभ पर नहीं जलाया गया। इसके कारण लोगों में बड़ी संख्या में नाराजगी थी।

इस विवाद में करीब 300 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में रिहा कर दिया गया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को दीप जलाने की अनुमति दी थी। निर्देश जारी किए थे की पूरी पहाड़ी पर केंद्रित सुरक्षा बलों को तैनात किया जाए, लेकिन इस आदेश को स्थानीय अधिकारियों ने नहीं माना। श्रद्धालुओं को मंदिर की जमीन पर जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। उच्चतम न्यायालय के सख्त अंतिम आदेश के बाद शनिवार को पहाड़ी पर दीप जलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस दौरान इलाके में दोनों पक्षों के बीच के अलावा प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जिला कलेक्टर ने उच्चतम न्यायालय में रिपोर्ट दाखिल की

24 नवंबर को परंपरागत रूप से उचिपिल्लैयार मंदिर के पास स्थित स्तंभ पर ही दीप जलाया गया। पहाड़ी की चोटी पर स्थित विवादित दीप स्तंभ पर दीप नहीं जलाया गया। जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा ने उच्चतम न्यायालय में 17 पन्ने की रिपोर्ट दाखिल की। इसमें उन्होंने अपनी ओर से माफी भी मांगी। 27 नवंबर को यह मामला फिर अदालत में उठा, जहां कलेक्टर की ओर से दलील दी गई कि दीप जलाना उनका काम नहीं है। अदालत में इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है।

अब उनके निर्देश पर 28 नवंबर को पहाड़ी की चोटी पर स्थित पर अनिवार्य रूप से दीप जलाया जाएगा। अदालत ने श्रद्धालुओं को भी पहाड़ी की चोटी पर दीप जलाने की अनुमति दी है। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में तमिलनाडु के मुख्य सचिव डीजीपी मदुरै, जिला कलेक्टर और जिला पुलिस प्रशासनिक समेत कुल 13 लोगों को नोटिस दिया है। इसके अलावा, मंदिर के न्यासी बोर्ड को भंग करने और मंदिर का प्रशासन सेवानिवृत्त न्यायाधीशों एस. वैद्यनाथन और पार्थिबन को सौंपने का आदेश भी दिया गया है।

सीआरपीएफ की 15वीं बटालियन को जिम्मेदारी दी गई

 जिन लोगों के हाथ में मंदिर और पहाड़ियों पर दीपम की प्रक्रिया की व्यवस्था संभालनी होती थी, अब उनके हाथ में यह नहीं है। पहाड़ी स्थिति सिकंदर दरगाह की सुरक्षा में किसी तरह की बाधा नहीं उत्पन्न होगी। मंदिर और दरगाह दोनों के कार्यक्रम चलते रहेंगे। इसीलिए सीआरपीएफ की 15वीं बटालियन को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान करीब 130 जवान कमांडेड सुनील कुमार के नेतृत्व में यहां पर तैनात रहेंगे। यह लोग शुक्रवार की रात को ही पहुंच चुके हैं।

उनके ठहरने की भी सरकार की ओर से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 40 अतिरिक्त जवान भी लगाए गए हैं। इस तरह कुल 170 जवानों की तैनाती के जरिए दोनों धार्मिक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। चेन्नई और बेंगलुरु सहित अन्य स्थानों से भी केंद्रीय सुरक्षा बल बुलाई जा रहे हैं। जहां जरूरत पड़ी इनको वहां पर तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी सरकार, 01 दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे

अन्य प्रमुख खबरें