प्रधानमंत्री मोदी ने काशी-तमिल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया: राधाकृष्णन
खबर सार :-
वाराणसी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को नमोघाट पर काशी-तमिल संगमम के पांचवें संस्करण के उद्घाटन के लिए वाराणसी में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पूरे भारत की गरिमा का वर्णन करते हुए एक भरत की व्याख्या की।
खबर विस्तार : -
वाराणसी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारत की विविधता में एकता को परिभाषित करते हुए कहा कि हमारी भाषाएं, पूजा प्रणाली और संस्कृति अनेक हो सकती हैं। उनका मूल भारत के संबंध में अर्थ एक ही है। वह है एक भारत। श्रेष्ठ भारत। उन्होंने देश के कई राज्यों का नाम लेकर कहा कि हमें अपनी मां, मातृभाषा और धर्म के साथ-साथ हर भाषा को स्नेह से देखना चाहिए। यह बातें उपराष्ट्रपति ने शनिवार को काशी-तमिल संगमम के उद्घाटन के बाद कही।
यह भी पढ़ें : संसद का सामना करने से बच रही बालेंद्र शाह सरकार, 13 अध्यादेशों से 155 कानूनों में संशोधन
काशी में भी तमिल भाषा की पहचान है मिलती
लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। काशी-तमिल संस्कृति को अंतराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। उन्होंने पीएम की तारीफ का कारण भी साफ कर दिया। कहा कि तमिल भाषियों के मन में काशी के लिए एक विशिष्ट दूरगामी दृष्टि है, वो आज वो सपना साकार हुआ है। दरअसल, काशी में तिरुक्कुरल और तिरुवल्लुवर को प्रधानता दी जा रही हैै। काशी में भी तमिल भाषा, तमिल संस्कृति की पहचान मिलती है।
इसे उन्होंने तमिलनाडु का धन समझने वालों को बताया कि यह केवल तमिलनाडु का ही नहीं बल्कि भारत का गौरव है। आज इसकी पहचान दूर देशों तक हो रही है। प्रधानमंत्री के इस प्रयास की सराहना की कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने का काम किया है। यह एक विशाल विद्वजनों की सभा थी। यहां पर समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
काशी और तमिलनाडु के बीच संस्कृति के गहरे संबंध
उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु और तमिल भाषा पर लंबी बात की। यहां पर उनका तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती पर भी ध्यान गया। उनको महाकवि कहा और बताया कि उन्होंने अपने गीत में काशी के विद्वानों की वाणी को कांची में सुनने के लिए एक उपकरण बनाने की कल्पना की थी। आज यहां पर उनका सपना साकार हो रहा है। विद्धानों की सोच ही हमें कल्पनाएं देती हैं और उनको वैज्ञानिक आधार दिया जाता है। काशी और तमिलनाडु के बीच ज्ञान, भाषा और संस्कृति के गहरे संबंध है। काशी में कला और संस्कृति का विकास हुआ। काशी में आध्यात्मिक चिंतक रहे। इसी कारण हर तमिलवासी के मन में दो विशेष इच्छाएं रहती हैं।
2047 तक देश के विकसित राष्ट्र की कल्पना साकार होगी
पहली इच्छा काशी के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करना और दूसरी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना बताया है। उन्होंने बताया कि देश की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता अंग्रेजों के आने से पहले से मौजूद थी। उसी एकता के तहत काशी में प्रधानमंत्री मोदी ने काशी तमिल संगमम की शुरुआत की है। 2047 तक देश के विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा रही है। यह सब संभव है, क्योंकि राधाकृष्णन एक बुद्धिजीवी हैं।
उनका कहना है कि दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। लेकिन इन सालों में देश को आर्थिक विकास के साथ भारत को अपनी सांस्कृतिक विरासत और मानवीय मूल्यों को भी दुनिया के सामने रखने से पीछे नहीं होना है। इस दौरान 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का भी जिक्र किया। कहा कि एक दिन पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान उन्हें तिरुक्कुरल की रूसी अनुवादित पुस्तक भेंट की थी।
उत्तर प्रदेश के विकास कार्याें की सराहना की
उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की सराहना की है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी के राज में पिछड़ेपन से निजात मिल रही है। प्रदेष प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। साथ ही यह देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल करने में यूपी कामयाब होगा। योगी से अपनी 20 साल पुरानी पहचान याद दिलाई है। वह 1998 में संसद में अगल-बगल बैठते थे। उपराष्ट्रपति ने नदियों को जोड़ने की बात की। कहा कि यह गौरव और समृद्धि का प्रतीक है।
काशी की पहचान पूरी दुनिया में
काशी अब पहचान का मोहताज नहीं रहा। यहां का आध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत के साथ धार्मिक और पर्यटन का विकास पूरी दुनिया को खींच रहा है। बड़े से बड़ा उद्योग पति भी काशी में होटल और मकान बनाना चाह रहा है। संतों का आध्यात्मिक चिंतक काशी में है। बुद्धिजीवियों की वाणी से काशी प्रफुल्लित हो रही है।
यह भी पढ़ें : मतदेय स्थलों पर 28-29 नवंबर को विशेष अभियान, सूची में नाम न होने पर भरे फार्म छह
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bhopal में अचानक बंद हो गए बाजार, ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री का किया विरोध
2026-11-28
-
महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म कर देंगे- PM मोदी
2026-11-28
-
सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी का मदुरै में दिखा असर, अदालत की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
2026-11-28
-
वाराणसी में गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए NHAI को मिलीं 32 बोलियां
2026-11-27
-
बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई, कुप्रथा को रोकने का संकल्प लिया
2026-11-27
-
चार दिन के विशेष सत्र में दो दिन लोकसभा दो दिन चलेगी राज्यसभा
2026-11-27
-
मध्य प्रदेश में होगी global-Investors समिट-2027, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर होगा मंथन
2026-11-26
-
भाजपा मना रही संविधान गौरव दिवस, दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
2026-11-26
-
26/11 मुंबई हमले की बरसी: देशभर में आतंकियों की कायरता की निंदा, जान गंवाने वाले वीर सपूतों को नमन
2026-11-26
-
अयोध्या में टूटा भक्तों के पहुंचने का रिकॉर्ड, व्यापार भी हर साल से ज्यादा
2026-11-25
-
विदेशी यात्रा से रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सौरव दास
2026-11-25
-
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
2026-11-25
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24