भोपाल में सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों का हल्ला बोल, दो घंटे हाईवे पर रहा जाम
खबर सार :-
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास फंदा क्षेत्र में किसानों और स्थानीय नागरिकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हल्लबोल और नारेबाजी के साथ सड़क जाम कर दी गई। यह स्थिति उत्पन्न होने तक दुकानें भी बंद कर दी गईं।
खबर विस्तार : -
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal की आबादी आज काफी देर के लिए अशांति के वातावरण का सामना करती रही है। यहां पर एक कंपनी की सीमेंट फैक्ट्री प्रस्तावित है। इसके विरोध में शनिवार को किसानों और ग्रामीणों का प्रदर्शन करीब दो घंटे से ज्यादा देर तक चला। इस दौरान किसानों की आपत्तियों पर दोबारा सुनवाई कराने का प्रस्ताव पर्यावरण विभाग को भेजने के प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खोला।
इस दौरान शोरशराबा और नारेबाजी का माहौल बना रहा। दोपहर 1 से 3 बजे तक प्रदर्शन के दौरान स्टेट हाईवे पर दोनों ओर करीब चार-चार किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम और विरोध प्रदर्शन के समर्थन में क्षेत्र के बाजार भी बंद रहे। स्थानीय दुकानदार और नागरिक भी यहां एकत्रित हो गए।
यह भी पढ़ें : श्रीश्री यूनिवर्सिटी के आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, विकसित भारत 2047 पर दिया जोर
बिना प्लान के बढ़ता गया किसानों का विरोध प्रदर्शन
फैक्ट्री का विरोध प्रदर्शन की शुरुआत पहले ग्रामीणों की सभा से हुई। इसमें वक्ताओं के रूप में किसान और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने अपनी मांग रखी। भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेता भी इस मंच पहुंच गए। विचारों में सभी की राय एक ही विषय पर रही। इसके बाद नाराजगी बढ़ती गई। आवेश में लोग नारेबाजी करते गए। कुछ लोगों का धैर्य जवाब दे गया और वह ग्रामीण स्टेट हाईवे पर पहुंच गए। इसके पीछे बाकी सभी पहुंचे और सड़क पर बैठकर आवागमन बंद कर दिया। इससे वाहनों को जहां जगह मिली, वहीं रोक दिया गया।
ग्रामीणों की शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना
इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हुए हाईवे पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। ग्रामीणों ने फैक्ट्री के विरोध में नारेबाजी की। इस फैक्ट्री पर रोक लगनी चाहिए। इधर जाम और प्रदर्शन के साथ बाजार बंदी की जानकारी पाकर एसडीएम विनोद सोनकिया और तहसीलदार कुणाल राउत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से जाम और प्रदर्शन का कारण पूछा। किसानों की मांग थी कि प्रस्तावित फैक्ट्री को लेकर सभी प्रभावित ग्रामीणों को बुलाकर दोबारा लोक सुनवाई कराई जाए। किसानों की शिकायतों को अधिकारियों ने सुना,उनको अपने रजिस्टर में दर्ज किया। इसके बाद दोबारा लोक सुनवाई कराने से संबंधित प्रस्ताव पर्यावरण विभाग को भेजने का आश्वासन दिया।
आपत्तियां सुनी जाने का दबाव दोबारा डाला जा रहा
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वरिष्ठ अधिकारियों तक भी ग्रामीणों की बात पहुंचा दी जाएगी। किसानों को समझाने के बाद वह अधिकारियों की बात मान गए। इधर एसडीएम ने दोबारा लोक सुनवाई में मामला उठाने के लिए कहा है। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि एक सीमेंट के प्रस्तावित प्लांट की लोक सुनवाई के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांग किसान खुद अधिकारियों के सामने रखेंगे। एक बार जनसुनवाई की जा चुकी है। उनके आपत्तियां सुनी जाने का दबाव दोबारा डाला जा रहा है।
ग्रामीण कर रहे हैं खेती और पर्यावरण की चिंता
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल हाड़ा के साथ प्रदर्शन में शामिल लोगों की चिंता प्रस्तावित फैक्ट्री को लेकर है। यह भोजताल के कैचमेंट एरिया में होना है। किसानों का तर्क है कि फैक्ट्री से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट और धूल से जल एवं वायु प्रदूषण का खतरा है। गांवों के लोगों के स्वास्थ्य, खेती और जलस्रोतों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए इसको रोकने की मांग की जा रही है। यह क्षेत्र ज्यादातर सब्जियों की आपूर्ति के लिए माना जाता है। किसानों ने तर्क दिया कि यदि प्रदूषण के कारण खेती प्रभावित हुई तो किसान की रोटी भी चली जाएगी। इस दौरान फैक्ट्री के विरोध में उतरे किसानों ने जमीन, पानी, पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।
मशाल जुलूस निकालकर भी जता चुके हैं विरोध
गुरुवार रात को भी ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया था। यह प्रदर्शन शनिवार को हाथों में नारे लिखी तख्तियांे के साथ चला। यहा पर ग्रामीणों ने एकजुटता का संदेश देते हुए एकदूसरे को जोड़कर रखने की अपील की। सभा के दौरान फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने ग्रामीणों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। यह गलती मेरी मौजूदगी में हुई।
सभी दलों और वर्गों का मिल रहा समर्थन
यह प्रदर्शन अब जनता का प्रदर्शन बन रहा है। इसमें भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष नर्मदाप्रसाद पाटीदार ने भी किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। भाजपा और कांग्रेस के लोग साथ आए। दुकानदार और स्थानीय लोग शामिल हुए। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संयोजक अवनीश भार्गव, दुर्गेश हाड़ा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल हाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत और कांग्रेस नेता हरीश ज्ञानचंदानी मौजूद रहे। किसान नेता राजेंद्र मंडलोई ने हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा पर निशाना साधा। किसान नेता दुर्गेश हाड़ा ने मांग की कि कलेक्टर मौके पर आकर ग्रामीणों से चर्चा करें।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडुः ब्रेकफास्ट स्कीम के लिए टेंडर जारी, 34 लाख से ज्यादा बच्चों को लाभ मिलेगा
अन्य प्रमुख खबरें
-
तमिलभाषियों का दूरगामी सपना साकार, पीएम के कार्याें की वाराणसी में सराहना
2026-11-28
-
महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म कर देंगे- PM मोदी
2026-11-28
-
सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी का मदुरै में दिखा असर, अदालत की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
2026-11-28
-
वाराणसी में गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए NHAI को मिलीं 32 बोलियां
2026-11-27
-
बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई, कुप्रथा को रोकने का संकल्प लिया
2026-11-27
-
चार दिन के विशेष सत्र में दो दिन लोकसभा दो दिन चलेगी राज्यसभा
2026-11-27
-
मध्य प्रदेश में होगी global-Investors समिट-2027, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर होगा मंथन
2026-11-26
-
भाजपा मना रही संविधान गौरव दिवस, दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
2026-11-26
-
26/11 मुंबई हमले की बरसी: देशभर में आतंकियों की कायरता की निंदा, जान गंवाने वाले वीर सपूतों को नमन
2026-11-26
-
अयोध्या में टूटा भक्तों के पहुंचने का रिकॉर्ड, व्यापार भी हर साल से ज्यादा
2026-11-25
-
विदेशी यात्रा से रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सौरव दास
2026-11-25
-
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
2026-11-25
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24