प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, 'Varanasi' से देसी गर्ल का दमदार लुक आया सामने
खबर सार :-
Priyanka Chopra 44th Birthday: प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म 'वाराणसी' का फ़र्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। राजामौली के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ होगी।
खबर विस्तार : -
Priyanka Chopra 44th Birthday: 'देसी गर्ल' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही है। उनके जन्मदिन के मौके पर, डायरेक्टर एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'वाराणसी' (Varanasi) से प्रियंका चोपड़ा का एक नया दमदार लुक जारी किया गया है। राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म की दो नई तस्वीरें शेयर करके दर्शकों को उनके किरदार 'मंदाकिनी' से रूबरू कराया। ये तस्वीरें रिलीज होते ही वायरल हो गईं, जिससे फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया।
राजामौली ने प्रियंका को दिया बड़ा सरप्राइज
एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने भी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और प्रियंका को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, "मुस्कुराते हुए ग्रेस और न मुस्कुराते हुए आग।" अपनी पोस्ट में राजामौली ने आगे लिखा कि जहां 'मंदाकिनी' के मुस्कुराते चेहरे पर सादगी और शालीनता दिखती है, वहीं उनकी खामोशी और आंखों में मौजूद दृढ़ता किसी भी चुनौती का सामना करने का साहस दिखाती है। जारी की गई तस्वीरों में से एक में प्रियंका गंभीर अंदाज में दिख रही हैं, जबकि दूसरी में वह मुस्कुराते हुए और पहाड़ों की पृष्ठभूमि में छलांग लगाते हुए नजर आ रही हैं। जो उनके किरदार के अलग-अलग पहलुओं की झलक पेश करती हैं।
Grace when she smiles.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) July 18, 2026
Fire when she doesn’t.
Mandakini… @PriyankaChopra in #Varanasi pic.twitter.com/4lYerYbm4Q
7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी फिल्म
RRR की ग्लोबल सफलता के बाद राजामौली इस बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा लगभग आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। विजयेन्द्र प्रसाद द्वारा लिखी गई इस फिल्म की कहानी पौराणिक कथाओं, भारतीय लोककथाओं और टाइम ट्रैवल जैसे साइंस-फिक्शन फ़ैंटेसी तत्वों का मिश्रण है। 'वाराणसी' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होगी।
प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारतीय सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने न सिर्फ़ देश में बल्कि ग्लोबस स्तर पर भी तारीफे बटोरी हैं और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीता जिससे उनके उस सफर की शुरुआत हुई जिसमें उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसके बाद उन्होंने अंदाज़, कृष, डॉन, अग्निपथ, बाजीराव मस्तानी और बर्फी ! जैसी शानदार फ़िल्मों में काम किया।
ये भी पढ़ेंः- प्रेग्नेंसी के बावजूद 'राका' के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहीं दीपिका पादुकोण, रात की शिफ्ट में भी कर रहीं काम
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10