CM ने रखी इस्कॉन वराछा मंदिर की आधार शिला, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
खबर सार :-
125 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले इस्कॉन वराछा मंदिर के लिए आधारशिला रख दी गई है। इसे जिले के कोसमाडा में बनाया जाएगा।
खबर विस्तार : -
सूरत, सूरत जिले के कोसमाडा में लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से इस्कॉन वराछा मंदिर बनाया जाएगा। इसकी आधारशिला रखने का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में एक कार्यक्रम के दौरान इसे धार्मिक रीति रिवाज के साथ पूरा किया गया है।
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने मंदिर की आधारशिलाओं की विधिवत पूजा-अर्चना की। आयोजन का हिस्सा बने नरसिंह यज्ञ में आहुति देकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर निर्माण के लिए योगदान देने वाले दानदाताओं की मौजूदगी रही। उनको सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य में “विरासत भी, विकास भी” के विजन के अनुरूप काम करने की जरूरत बताई। कहा कि देश के विकास के साथ-साथ उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: नमो घाट पर PM मोदी ने देखा वायुसेना का पराक्रम, तेजस-राफेल ने आसमान में दिखाए हैरतअंगेज करतब
राम मंदिर का निर्माण सदियों की कठिनाइयों के बाद हो सका
देश की धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। अन्यथा वह इतिहास बन जाते हैं। यही राममंदिर के साथ हुआ था। राम मंदिर का निर्माण सदियों की कठिनाइयों के बाद हो सका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए प्रयासों की सरहना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का महत्व हर अध्याय में है। उन्होंने इस पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने 18 अध्याय को जीवन की समस्याओं और चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने वाला बताया।
अर्जुन की निराशा से लेकर मोक्ष और संन्यास तक का उन्होंने जिक्र किया है। गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पहलुओं पर अध्ययन करें तो शिक्षाओं तक, गीता निराशा से आत्मविश्वास की ओर और निष्क्रियता से अपने कर्तव्यों के पालन की ओर प्रेरित करती है। इसके सिद्धांत परिवारों को मजबूत बनाते हैं।
सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और राष्ट्र-निर्माण के लिए एक नैतिक आधार प्रदान वाले सिद्धांत और ज्ञान गीता में हैं। भक्ति और कर्मकांडों के साथ पूजा-पाठ पर प्रकाश डाला कहा कि इसे मानवता की सेवा से जोड़ा जाना चाहिए। सीएम ने राज्य के युवाओं को कहा कि अपनी ऊर्जा को राष्ट्र-निर्माण के कार्यों में लगाना चाहिए। सीएम ने कहा कि उन्नति वाले रास्ते पर चलना चाहिए। दुर्गुर्णाें से दूर रहना चाहिए।
मानवीय सेवा का केद्र बनाया जाएगा मंदिर
लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भविष्य में इस्कॉन वराछा मंदिर आध्यात्मिक ज्ञान, युवा सशक्तिकरण, सांस्कृतिक जागरूकता और मानवीय सेवा का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके प्रति हर वर्ग के लोगों का उत्साह है। इसमें जन-प्रतिनिधियों और सामाजिक नेताओं के अलावा कृषि मंत्री जीतूभाई वघाणी, स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्लभाई पंसहेरिया और राज्यसभा सांसद गोविंदभाई ढोलकिया ने भी श्रद्धा जताई है। कार्यक्रम की शुरुआत शानदार तरीके से हुई।
इसमें इस्कॉन वराछा के अध्यक्ष मूर्तिमान दास ने सभी लोगों का स्वागत भाषण के माध्यम से किया। उन्होंने मंदिर निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि भगवान की दिव्य प्रेरणा से बनने वाला यह मंदिर आध्यात्मिकता, कृष्ण भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसकी भव्यता उदाहरण बनेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग देने वाले सामाजिक नेताओं और दानदाताओं की प्रशंसा की। यदि उनका योगदान न होता तो यह बड़ा आयोजन भव्य न बन पाता। सीएम ने सहयोग देने वालों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया। यहां पर उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मनित किया गया। साथ ही मेधावियों को भी पुरस्कार दिए गए।
यह भी पढ़ें : Garuda Shakti 2026: भारत और इंडोनेशिया के विशेष बल जंगलों में करेंगे संयुक्त सैन्य अभ्यास
अन्य प्रमुख खबरें
-
Happy Children's Day 2026: 14 नवंबर को ही क्यों बनाया जाता है बाल दिवस
2026-11-14
-
छठ और शादियों के सीजन में बढ़ा हवाई किराया, CTI ने मंत्री को लिखा पत्र
2026-11-14
-
Assam के काजीरंगा सड़क हादसे में PM ने जताया दुख, CM करेंगे दौरा
2026-11-14
-
‘गैस चैंबर’ में तब्दील हुआ एनसीआर! कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार
2026-11-14
-
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-11-14
-
देशभर में छठ पूजा का उत्साह, आज मनाया जाएगा ‘खरना’
2026-11-14
-
बाल दिवस पर आज हर बच्चे को शुभकामनाएं, मौका मिलते ही स्कूलों में मचा दी धूम
2026-11-14
-
मप्र में सांची दूध 4 रुपए प्रति लीटर महंगा, शनिवार से नई दरें लागू
2026-11-13
-
केंद्र सरकार ने 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई
2026-11-13
-
महापर्व पर सबको मिले छठी मइया का आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर पीएम की शुभकामनाएं
2026-11-13
-
सैनिकों के गौरवशाली पलों को सहेजने के लिए नया पोर्टल लॉन्च
2026-11-12
-
बदल जाएंगे Bengaluru मेट्रो स्टेशनों के नाम, कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
2026-11-12
-
एआई-सक्षम इंटेलिजेंस सैटेलाइट के लिए 64 करोड़ की डील
2026-11-12
-
आक्रामक-रक्षात्मक क्षमता मजबूत करे इंडियन एयरफोर्स—राजनाथ सिंह
2026-11-12
-
काशी में छठी मैया के गीतों की गूंज, घाटों और सरोवरों पर तैयारियां तेज
2026-11-12