DELHI के हर्ष विहार में इमारत की स्लैब गिरी, दो लोगों की मौत, परिवार में कोहराम
खबर सार :-
दिल्ली में एक बार फिर इमारत के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक और व्यक्ति के होने की आशंका बनी हुई है। इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, दिल्ली में इमारत गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक इमारत की स्लैब गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। इमारत गिरते ही चीखपुकार मच गई। किसी तरह दबे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। मलबे में दबे दो लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : Abu Dhabi में होगी त्रिपक्षीय वार्ता: America, रूस के साथ यूक्रेन समझौते को तैयार
देर रात तक टीम ने चलाया अभियान
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना हर्ष विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन गार्डन में हुई है। यहां हादसा रविवार शाम करीब 6.40 बजे हुई। इमारत गिरने की जानकारी मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब एक पुराने घर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था।
इस पर एक नई मंजिल तैयार की जा रही थी। काम के दौरान ही पुरानी छत का एक हिस्सा गिर गया। इसके उसके ऊपर डाली गई नई छत भी साथ में ही गिर गई। इसके गिरने पर जोरदार आवाज हुई तो लोग बाहर की ओर दौड़ प़ेड़े। अंदर से चीख पुकार की आवाज आ रही थी। जानकारी मिली कि 2 लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। इनको बाहर निकालने के प्रयास भी तुरंत शुरू कर दिए गए।
घनघनाने लगे विभागों को जानकारी देने के लिए फोन
जल्द ही घटना की जानकारी पाकर दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गई। सभी लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। इस टीम की मदद में नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स भी आई हुई थी। मलबा भी सख्त हो रहा था, इसलिए दबे लोगों को निकालने में दिक्कत हुई। एक ओर इसको निकाले जाने वाला मटेरियल हटाया जा रहा था तो दूसरी ओर सिविल डिफेंस के जवान टीम के साथ अभियान की सफलता के लिए जुटे थे।
मलबे को हटाने और दबे लोगों को बचाने में मदद के लिए मशीन सहित भारी उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इनकी हालत बेहद खराब थी। इनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस काम में बचाव टीमों को कई घंटे लग गए। दिल्ली कैबिनेट के मंत्री कपिल मिश्रा और आशीष सूद ने भी जानकारी पाते ही घटनास्थल का दौरा कर जानकारी हासिल की।
रात में ही निकाल लिए गए थे दो शव
इससे पहले भी दिल्ली में इमारत गिरने के दौरान जनहानि कई बार हो चुकी है। अक्टूबर में ही उत्तरी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया था। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी तरह सीमापुरी में भी सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत के गिरी थी। मामले ने खूब तूल पकड़ा, क्योंकि इसमें भी जनहानि हुई थी। दिल्ली में लोग पुरानी इमारत परखे बिना उस पर और लदान लाद देते हैं।
बताया जा रहा है कि शाम को डाला गया लेंटर कुछ देर बाद ही ढह गया। हर्ष विहार में इमारत को अवैध मकान बताया जा रहा है। रविवार को उत्तरपूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मिलन गार्डन में निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिरा था। यह मिलन गार्डन में 200 गज जमीन पर बना था। मलबे से एक कर्मचारी का शव तो रात में ही बरामद कर लिया गया था। वहीं, दूसरे का शव सुबह निकाला जा सका। तीसरे व्यक्ति की भी आशंका है कि वह इसमें दबा है। हर्ष विहार थाना पुलिस ने इस मामले में कुलविंदर तंवर से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : एलन मस्क ने एक्स मनी के प्रस्तावित फीचर का किया ऐलान, लॉन्ग प्रेस लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर
अन्य प्रमुख खबरें
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17
-
एक योग जो बढ़ाए आंतरिक शक्ति, कम लोगों को है जानकारी
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17
-
बंगाल की खाड़ी में तूफान ‘अकवन’ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
2026-11-17
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15