धनतेरस-दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा सोना, 14 000 रुपये तक हुआ सस्ता ! चांदी में भी भारी गिरावट
खबर सार :-
Gold Silver Today Price: दीवाली से ठीक पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इससे खरीदारों और निवेशकों के सामने एक अहम सवाल खड़ा हो गया है। क्या सोना और चांदी खरीदने का यही सही समय है, या उन्हें कीमतों में और गिरावट आने का इंतजार करना चाहिए?
खबर विस्तार : -
Gold-Silver Today Price: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कभी रिकॉर्ड स्तर रहे दोनों कीमती धातुओं के दाम अब लगातार नीचे आ रहे हैं। शादी-ब्याह सीजन और दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी ने उन लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं जो इस त्योहारी सीजन में गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं। भारत में त्योहारों पर सोने और चांदी की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है; इसलिए, कीमतों में थोड़ी सी भी गिरावट खरीदारों के लिए राहत लेकर है। हालांकि, सोने की मौजूदा कीमतें अंतरराष्ट्रीय तनाव, कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता से प्रभावित हो रही हैं। पिछले दो महीने में सोना 14000 रुपये तक सस्ता हो चुका है।
सोने-चांदी का भाव आज क्या है
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 26 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स (MCX) पर दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई प्रमुख शहरों में 24-कैरेट और 22-कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने की कीमत 1,42,720 प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई में यह कीमत 1,42,570 रुपये तक पहुंच गई है। सोने की कीमतों में पिछले सप्ताह उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 5,080 रुपये तक सस्ता हुआ था। वहीं पिछले सप्ताह चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई। चांदी की कीमत भी घटकर 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यानी एक ग्राम चांदी की कीमत करीब 219.90 रुपये बैठती है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव ( रुपये में) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (रुपये में) |
| दिल्ली | 1,30,840 | 1,42,720 |
| मुंबई | 1,30,690 | 1,42,570 |
| अहमदाबाद | 1,30,740 | 1,42,620 |
| चेन्नई | 1,30,690 | 1,42,570 |
| कोलकाता | 1,30,690 | 1,42,570 |
| हैदराबाद | 1,30,690 | 1,42,570 |
| जयपुर | 1,30,840 | 1,42,720 |
| भोपाल | 1,30,740 | 1,42,620 |
| लखनऊ | 1,30,840 | 1,42,720 |
| चंडीगढ़ | 1,30,840 | 1,42,720 |
ये भी पढ़ेंः- भारत में जर्मन कंपनियों के लिए निवेश, विनिर्माण और नवाचार की अपार संभावनाएं: पीयूष गोयल
14 000 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
सितंबर और अक्टूबर 2026 में अब तक 24 कैरेट सोना करीब 14 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी में भारी भारी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त के अंत में (31 अगस्त, 2026 को) 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत लगभग 1,55,000 थी। अक्टूबर तक, यह कीमत घटकर लगभग 1,41,000 से 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गई है, जो कि लगभग 1,4 हजार रुपये की कमी को दर्शाता है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोना शुक्रवार को दोपहर तक 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 4,094 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 3.44% की गिरावट के साथ 55.73 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई थी।
सोने-चांदी के दाम क्यों गिर रहे
दरअसल भारत में, सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग पर निर्भर नहीं करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, आयात शुल्क और अन्य कर, ब्याज दरें, तथा निवेशकों द्वारा की जाने वाली खरीद-बिक्री जैसी चीजें भी इन कीमतों पर असर डालती हैं।
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से कच्चे तेल के भाव बढ़े हैं। जबकि यमन में ईरान समर्थित हूथी समूह द्वारा सऊदी अरब में ऊर्जा सुविधाओं, हवाई अड्डों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की खबरों ने भी बाजार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे तेल की आपूर्ति और कीमतों को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।
इससे महंगे कच्चे तेल से महंगाई बढ़ने का डर और बढ़ गया है। यदि महंगाई लंबे समय तक उच्च बनी रहती है, तो दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करने से बच सकते हैं। इसके अलावा, त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में आभूषणों की मांग भी कीमतों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, सोना या चांदी खरीदने से पहले, मौजूदा बाजार दरों की तुलना जौहरी द्वारा बताई गई अंतिम कीमत से कर लेना बेहतर रहता है।
धनतेरस-दिवाली तक क्या और सस्ता होगा सोना
त्योहारी सीजन से पहले सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या आने वाले दिनों में इसकी कीमतें और कम हो सकती हैं। इसका पक्का जवाब देना मुश्किल है, क्योंकि सोने की कीमतें कई वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती रहती हैं और अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें मजबूत होती हैं, तो सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसके विपरीत, अगर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व का रुख नरम पड़ता है, तो सोने की मांग बढ़ सकती है।
जो लोग धनतेरस या दिवाली के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सिर्फ इस उम्मीद में खरीदारी नहीं टालनी चाहिए कि कीमतें और कम होंगी ही। बाजार के रुझान बदल सकते हैं, जिससे कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं। अगर खरीदारी जरूरी है, तो अलग-अलग ज्वैलर्स द्वारा दी जा रही मौजूदा दरों की तुलना करें।
FAQ...
1- भारत में सोने और चांदी की कीमतें कौन तय करता है?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें रोजाना IBJA तय करता है। इसके अलावा स्थानीय मांग, आयात शुल्क , GST और INR/USD विनिमय दर का भी इस पर सीधा असर पड़ता है।
2- सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण क्या हैं?
डॉलर में मजबूती आने से सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी है। इसके अलावा लंबे समय की भारी तेजी और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद, बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचकर मुनाफा सुरक्षित किया है।
ये भी पढ़ेंः- लक्ष्मी पूजा से पहले फूलों की कीमतें नियंत्रित, मिट्टी की महंगाई से Potter परेशान
अन्य प्रमुख खबरें
-
मेक इन इंडिया का दम, निवेश और मैन्युफैक्चरिंग ने पकड़ी रफ्तार
2026-11-17
-
ग्लोबल दबाव के बीच सपाट खुला बाजार, PSU बैंक-ऑटो में तेजी
2026-11-17
-
1.5 लाख के ऋण से शुरू किया कारोबार, आज सात मशीनों से दोना-पत्तल बना रहीं दुखना की महिलाएं
2026-11-17
-
बजट 2027-28 के लिए वित्त मंत्री ने की प्री-बजट परामर्श बैठक
2026-11-16
-
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 218 अंक उछला; आईटी शेयर चमके
2026-11-16
-
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 5700 तक गिरे दाम
2026-11-16
-
CNG Price Hike: सीएनजी फिर हुई मंहगी, एक झटके में 1.50 रुपये बढ़े दाम
2026-11-15
-
भागलपुर के बाजारों में महंगाई हावी, छठपर्व पर 45 करोड़ का कारोबार
2026-11-15
-
Milk Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम
2026-11-13
-
महंगाई का झटका! प्याज 116% महंगा, खुदरा महंगाई 6.09% पार
2026-11-12
-
सोना 2,150 रुपये तक टूटा, चांदी भी धड़ाम! जानें आज के भाव
2026-11-12
-
किआ का आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर का निवेश, 12 हजार नौकरियां
2026-11-12
-
भारत की GDP में आएगा उछाल, FY27 में 7.4% ग्रोथ का अनुमान
2026-11-12
-
भारत ने की कोयला और प्राकृतिक गैस के आयात पर 100 अरब डॉलर की बचत
2026-11-12
-
अडानी की कच्छ कॉपर ने रचा इतिहास, मिला ग्लोबल सर्टिफिकेशन
2026-11-12