Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता ! चांदी भी 2 लाख के नीचे आई

खबर सार :-

Gold Rate Today:सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे चांदी 2 लाख प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई है। ग्लोबल और घरेलू मार्केट में गिरावट खरीदारों के लिए आज खरीदने का अच्छा मौका है।
धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता ! चांदी भी 2 लाख के नीचे आई

खबर विस्तार : -

Gold Silver Price Today: धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। त्योहारों से पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने वाली कीमती धातुओं के दाम अब लगातार नीचे आ रहे हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। 

सोना फिसलकर करीब 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। तो वहीं चांदी की कीमतें करीब 1.94 लाख प्रति किलो पहुंच गईं है। 2026 में यह पहली बार है जब चांदी की कीमतें 2 लाख प्रति केजी से नीचे आई हैं। इससे पहले, चांदी दिसंबर 2025 में 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आई थी। हालांकि, आगे सोने की कीमतें और गिरेंगी या फिर बढ़ेंगी, यह कई ग्लोबल फैक्टर्स पर निर्भर करेगा। कच्चे तेल की कीमतें, मिडिल ईस्ट में तनाव और ब्याज दरों को लेकर US फेडरल रिजर्व के संकेत सोने की आगे की चाल तय कर सकते हैं।

आज सोने-चांदी का भाव क्या है? 

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 900 रुपए तक गिरावट दिखी और यह 1,41,935 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, यह फ्यूचर मार्केट का भाव है। 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव अलग-अलग शहरों में टैक्स, लोकल लेवी और ज्वेलरी बेचने वालों के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसलिए, खरीदने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट भाव जरूर चेक कर लें। 

ये भी पढ़ेंः- भारत में जर्मन कंपनियों के लिए निवेश, विनिर्माण और नवाचार की अपार संभावनाएं: पीयूष गोयल

घरेलू सराफा बाजार 24 कैरेट सोना करीब 142,750 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1320,981 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 107,063 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। जबकि चांदी 1.94 लाख प्रति किलो पहुंच गईं है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है, जो 2 लाख से नीचे आ गई है। चांदी 1.94 लाख प्रति किलो पहुंच गईं है। जो पहले 2,06,783 प्रति केजी थीं।

क्यों गिर रहे सोने और चांदी के भाव 

दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में कमजोरी से कीमती धातुओं पर दबाव पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से कच्चे तेल के भाव बढ़े हैं। US WTI क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया, जबकि ब्रेंट क्रूड करीब 114 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। महंगे कच्चे तेल से महंगाई बढ़ने का डर और बढ़ गया है। इससे US में इंटरेस्ट रेट के ज़्यादा या बढ़ने की संभावना को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर इंटरेस्ट रेट ज़्यादा रहते हैं, तो डॉलर और US बॉन्ड जैसे ऑप्शन ज़्यादा इन्वेस्टर को अट्रैक्ट कर सकते हैं, जिससे सोने और चांदी की डिमांड पर दबाव पड़ेगा।

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी के दाम गिरे

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। यह खबर लिखते समय, कॉमेक्स पर सोना 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,094 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 3.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने में कमजोरी का ट्रेंड जारी रहा, भारत में MCX पर यह लगभग 1.44 लाख प्रति 10 ग्राम और COMEX पर लगभग 4,088 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और US में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों ने बाजार पर दबाव डाला है, जिससे उन एसेट्स का आकर्षण कम हो गया है जो कोई रिटर्न नहीं देते हैं। अब सभी की निगाहें अगले हफ्ते फेड के पॉलिसी फैसले पर हैं। ब्याज दरों पर फेड का रुख और महंगाई पर उसके संकेत डॉलर और सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।

FAQ...

1- भारत में सोने और चांदी की कीमतें कौन तय करता है?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें रोजाना IBJA तय करता है। इसके अलावा स्थानीय मांग, आयात शुल्क , GST और INR/USD विनिमय दर का भी इस पर सीधा असर पड़ता है।

2- आज 23 अक्टूबर 2026 सोने और चांदी की कीमतें क्या हैं ?

शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 को   24 कैरेट सोना- लगभग 1,42,000 से 1,46,000 के आसपास है। जबकि MCX  दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 1,42,400 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत घटकर करीब 1,96,000 से 2,02,000 प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई है।

3- सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण क्या हैं?

 डॉलर में मजबूती आने से सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी है। इसके अलावा लंबे समय की भारी तेजी और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद, बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचकर मुनाफा सुरक्षित किया है। 

ये भी पढ़ेंः- शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 366 अंक टूटा, निफ्टी 22,700 के नीचे; कच्चे तेल की तेजी से बढ़ी चिंता

अन्य प्रमुख खबरें