करवा चौथ की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, कपड़ों ,गहनों व पूजा के सामान की खूब खरीदारी

खबर सार :-

करवाचौथ की तैयारी चरम पर है। दुकानों में खरीददारी का उत्साह सुबह से रात तक रहता है। मेहंदी लगाने वाले सड़क तक पार्लर बनाए हुए हैं।
देर रात तक लगाई जा रही मेहंदी, भीड़ के कारण सड़क पर बना लिया पार्लर

खबर विस्तार : -

मंडी/लखनऊ, करवा चौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनकता देर रात तक बनी रही। जिधर देखो उधर ही उत्साह रहा। बाजारोें में करवा के लिए आज भी खरीदारी की गई। वह कोई शहर नहीं रहा होगा, जिसमें आज खरीददारी का उत्साह नहीं रहा। करवा के लिए सबसे ज्यादा खरीददारी साड़ियों की हुई। यद्यपि इस बार करवा चौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसलिए अभी 28 को भी बाजारों की रौनकता देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ के धमतरी में चक्रवात का असर, 28 और 29 को भारी बारिश की संभावना

मेहंदी के लिए पार्लरों में लग रहे हैं नंबर

महिलाओं की भीड़ देखते हुए पूरे बाजार महिलाओं की साज सज्जा, कपड़ों गहनों व पूजा आदि के लिए समर्पित कर दिए गए। एक सप्ताह ऐसी रौनक नहीं रही, जो पिछले दिन देखी गई। कपड़े की दुकानों में खूब भीड़ है तो गहनों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। सजने की सामगी तो धड़ाधड़ बिक रही है। पूजा के सामान की दुकानें भी हर जगह सज चुकी हैं। करवा चौथ को लेकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता है। मेहंदी लगाने के लिए कलाकार हर जगह बैठे दिख रहे हैं। इस बार मेहंदी लगाने वालों की तो सबसे अधिक चांदी है। गहने सस्ते रहे तो इनके रेट भी अच्छे खासे हैं। यहां तक कि मेहंदी लगाने के लिए टीमें बनाकर मेहंदी लगा रही हैं।

कई स्थानों पर तो मेहंदी लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसी तरह  ब्यूटी पार्लरों में भी नंबर लग रहे हैं। एक तरह से देखा जाए तो मंदी की मार झेल रहे बाजार को भी इससे एक तरह की संजीवनी मिलने लगी है। खास कर जिन दुकानों में महिलाओं से जुड़ा सामान मिलता है, साज सज्जा व पूजा की सामग्री जहां मिलती है वहां पर लगातार भीड़ नजर आ रही है। इस बार कुछ देरी से करवा चौथ आ रही है। ऐसे में चांद के दीदार भी शायद कुछ देरी से हों। पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली छलनी का क्या कहना, इस तरह से सजा कर बेची जा रही है कि लोग मुंह मांगी कीमत दे दे रहे हैं। इसी तरह से मिट्टी का करवा भी सजाया गया है।

सड़कों तक दुकानें आने से लग रहा जाम

चौथ के चांद को देखने व व्रत को खोलने के लिए शहरों में ज्यादा उत्साह है। उसी तरह हर शहर में ऐसे स्थान बन गए हैं, जहां समय से चांद दिख जाता है। इस बार यूपी में बिजली विभाग वालों से शिकायत की जा रही है कि लाइट गोल न करना। शिमला से काशी तक, केरल से दिल्ली तक कहीे भी उत्साह कम नहीं हैं। एक और काम लोगों ने शुरू कर दिया है।

दीवाली की तरह अभी से घरों को सजाया जा रहा है। बिजली की दुकानों में झालरों की खरीद के लिए लोग लाइन पर लग रहे हैं। करवा में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं से ज्यादा लोग पटाखों पर दे रहे हैं। प्रतिबंध होने के बाद भी धमाके की आवाजें रातभर डराती रहती हैं। वहीं तेज आवाज वाले पटाखे बेचने पर सवाल जरूर उठ रहे हैं। करवाचौथ और फिर दीवाली के लिए खरीदारी का अवसर पाए दुकानदारों ने सड़क तक अपनी दुकानें लगा ली हैं। इस दौरान आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चार पाहिया वाहनों संे भी लोग बाजार पहुंच रहे हैं। इस दौरान तनिक भी दूसरों की चिंता नहीं रहती है। 

यह भी पढ़ें :खेत की ज्यादा जुताई करती है नुकसान, ढैंचा और गोबर की खाद मिट्टी की है ताकत

अन्य प्रमुख खबरें