भोलानाथ फ्लाईओवर के काम में फिर अड़चन, 41 में से 37 पिलर बनकर तैयार
खबर सार :-
आखिर भोलानाथ फ्लाईओवर के काम में रफ्तार दिखाई देने लगी है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 41 पिलर बनाए जाने थे। इनमें 37 बनकर तैयार कर लिए गए हैं। शहर के लोगों को अब उम्मीद जगने लगी है कि आने वाले दिनों में जाम से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन अभी आगे मुआवजा का विवाद सुलझा नहीं है।
खबर विस्तार : -
भागलपुर, भोलानाथ पुल ओवरब्रिज और फ्लाईओवर निर्माण कुछ दिनों से विभिन्न कारणों से रुका हुआ था। इस काम में अब तेजी दिखाई दे रही है। लोग बने पिलर को देखकर काफी खुश हैं। इसी बीच एक चिंता बढाने वाली जानकारी मिली है। यदि इन अड़चन को दूर नहीं कर लिया जाता है तो आने वाले दिनों में फिर निर्माण कार्य थम जाएगा।
जानकारी के अनुसार, भोलानाथ फ्लाईओवर के 41 पिलर बनाए जाने थे। इनमें 37 बनकर तैयार कर लिए गए हैं। आगे के लिए काम भी चल रहा है। शहर के लोगों को जल्द ही निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। यह काम 2027 की नई आधिकारिक डेडलाइन के भीतर पूरा किया जाना है। अपनी अवधि में इसे पूरा करने के लिए काम में तेजी भी है। इसके बावजूद भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक के आगे कुछ अड़चन आने लगी हैं।
ये भी पढ़ेंःPakistan पूरी ताकत के साथ सऊदी अरब की रक्षा करेगा: ख्वाजा आसिफ
स्थानीय दुकानदारों से संपर्क किया जा रहा
यहां के बौंसी रेलवे पुल संख्या-2 पर बन रहे आरओबी के मिरजानहाट वाले हिस्से के लिए अभी तक जमीन हस्तांतरण करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इसमें बड़ा पेंच फंसा हुआ है। मुख्य अभियंता की ओर से जानकारी दी गई है कि त्रिमूर्ति चौक के पास भू-अर्जन के लिए 39 करोड़ का मुआवजा बांटना है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगाया जाएगा। इस काम के लिए तैयारी चल रही है। यहां के रैयतों और स्थानीय दुकानदारों से लगातार संपर्क भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कोशिश चल रही है कि किसी प्रकार का गतिरोध न हो। यह बात भी उन्होंने स्वीकारा कि जनता को काफी परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए काम की रफ्तार बढ़ाई गई है। उधर, परियोजना में मिरजानहाट शीतला स्थान चौक के पास भूमि अधिग्रहण की समस्या काफी दिनों से आ रही थी। इसका समाधान कर लिया गया है। इस विवाद को सुलझाने में भू-अर्जन के लिए 15 करोड़ की मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है। इसके बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के लिए पिलर खड़े करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
अभी कुछ दिन रह सकती है रुकावट
अब दीपावली और छठ का त्योहार आने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि छठ पूजा में काम नहीं हो पाता है। कर्मचारी और अधिकारी के साथ लेवर भी मौजूद नहीं रहते हैं। इसके तुरंत बाद इस चिन्हित हिस्से में पिलर निर्माण का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। पथ निर्माण विभाग और पुल निर्माण निगम की हालिया प्रगति रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि फ्लाईओवर के लिए कुल 41 पिलर बनाए जाने हैं। इनमें से 37 पिलरों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इस कार्य को कई स्तर पर पूरा किया जाना है। इसमें 33 पिलरों को आपस में जोड़ने का काम भी पूरा हो गया है।
सुपर-स्ट्रक्चर काम 60 फीसदी पूरा हो चुका
फाउंडेशन का कार्य 96 फीसदी, सब-स्ट्रक्चर का 76 फीसदी और सुपर-स्ट्रक्चर काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है। मिरजानहाट के बाद एक मामला और परेशान कर रहा है। यद्यपि रेलवे ट्रैक के ऊपर गर्डर लॉन्चिंग और इशाकचक पिलर निर्माण को लेकर संबंधित विभागों के साथ बातचीत की जा चुकी है। पूर्व रेलवे के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बावजूद रेलवे सुरक्षा मानकों का पालन करने में या किसी न किसी जगह पर काम प्रभावित होगा। यदि गर्डर लॉन्चिंग और पिलर ढलाई करते हैं तो सुरक्षा और मानक के तहत कुछ दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लेना ही होगा। इस काम को अभी तक केवल अनुमति मांगी गई है।
ये भी पढ़ेंः गुजरात में बम धमकी के ईमेल की जांच पूरी: बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े हैं तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, AQI 400 के पार
2026-11-09
-
PM Modi ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली
2026-11-08
-
अयोध्या दीपोत्सव: सरयू तट पर जले 36 लाख दीये, त्रेतायुग जैसा नजारा
2026-11-08
-
500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या ने फिर प्राप्त किया अपना गौरवः CM YOGI
2026-11-07
-
मध्यप्रदेश में पशुओं को समर्पित मेला, सीहोर जिला में है लगता बारह खंभा मेला
2026-11-07
-
11 बजे तक धन त्रयोदशी मनाई गई, शनिवार को भी हुई जमकर खरीददारी
2026-11-07
-
रेलमंत्री की निगरानी में चलाई जा रही हैं अतिरिक्त ट्रेनें, सुरक्षा के लिहाज से किए गए व्यापक प्रबंध
2026-11-07
-
CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
2026-11-07
-
मेदिनीपुर में सदियों से निभा रहे पूजा की परंपरा, मां काली की होती है पूजा
2026-11-07
-
धू-धूकर जलीं धनतेरस पर दीवाली की खुशियां, जबलपुर की झुग्गियों में देरारात फैली आग
2026-11-07
-
सात लोगों को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
2026-11-06
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
2026-11-06
-
राष्ट्रपति भवन में 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
2026-11-05
-
Chitrakoot पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुफाओं में रहेगा इस बार प्रतिबंध
2026-11-05
-
वाराणसी को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल
2026-11-05