Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, AQI 400 के पार

खबर सार :-

Delhi-NCR Air Pollution: दिवाली के अगले दिन, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई और कई इलाकों में AQI 400 के पार चला गया। इसके चलते चारों तरफ घना स्मॉग छा गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, AQI 400 के पार

खबर विस्तार : -

Delhi Air Pollution: दीवाली के अगले दिन, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में बना रहा। शहर भर के 15 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया। सोमवार सुबह 6:00 बजे दिल्ली का औसत AQI 366 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। सुबह के समय राजधानी के कई हिस्सों में स्मॉग की घनी परत छा गई, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। 

कहां कितना AQI

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई जिलों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी पर और भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। प्रदूषण के मामले में सोनिया विहार सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक रहा, जहां AQI 449 दर्ज किया गया। इसके बाद बुराड़ी क्रॉसिंग पर AQI 445 और विवेक विहार में 441 दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में AQI 439, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में 437 और रोहिणी में 435 दर्ज किया गया। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में AQI 431 रहा। इसके अलावा, बवाना में 424; चांदनी चौक और पटपड़गंज दोनों जगहों पर 418; मुंडका में 413; और NIH नरेला तथा पंजाबी बाग दोनों जगहों पर 408 AQI दर्ज किया गया।

इनमें बुरीड़ी क्रॉसिंग पर सबसे ज्यादा 441 एक्यूआई रहा। इसके बाद विवेक विहार में 437, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 434, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कॉम्प्लेक्स और जहां गीरपुरी में 433-433 और रोहिणी में 430 दर्ज किया गया। गंभीर श्रेणी वाले क्षेत्र में मुंडका (417), पंजाबी बाग (409), नरेला (407) और आईटीओ (407) शामिल हैं। इसके अलावा मथुरा रोड पर 396, आया नगर में 386, तालकटोरा गार्डन में 384, लोधी रोड पर 370, वजीरपुर में 365, आरके पुरम में 364, नजफगढ़ में 340 और आनंद विहार में 335 एक्यू रिकॉर्ड किया गया, जो 'बहुत खराब' क्लास में बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंः- Air Pollution Causes Breathing Problems: क्या प्रदूषण बढ़ा रहा अस्थमा पेशेंट, कैसे करें बचाव

IMD ने जारी की घन कोहरे की चेतावनी 

इस बीच, IMD ने दिल्ली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जैसे जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि इन इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम होने की आशंका है। 

दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे की हवा सबसे खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे के आसपास की हवा की गुणवत्ता भी 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गई है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 338 दर्ज किया गया। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के बीच सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रही, जबकि धुंध और स्मॉग के कारण कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित रही। दिवाली के बाद भी प्रदूषण का स्तर गंभीर बने रहना राजधानी के लिए चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ेंः- दिल्ली: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज को जारी किया नोटिस

अन्य प्रमुख खबरें