अब अयोध्या में न कर्फ्यू लगेगा, न दंगा-फसाद का दुस्साहस होगा : CM YOGI
खबर सार :-
अयोध्या में दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां कोई दंगा-फसाद करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। अयोध्या को अब कोई उपेक्षित नहीं कर पाएगा।
खबर विस्तार : -
अयोध्या, अयोध्या धाम में आयोजित भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को उपेक्षित किया था, अपमानित किया था, रामभक्तों पर गोलियां चलाई थीं और संतों पर लाठीचार्ज कराया था, वे अयोध्या आएं जरूर, लेकिन माफी मांगकर आएं। यह बात सीएम ने समाज वादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा। उन्होंने कहा कि रामभक्तों और संतों से एक बार माफी मांग लें तथा अपने कृत्यों के लिए पश्चाताप करें।
ये भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री ने गुजरात को दी हजारों करोड़ की सौगात, पीएम किसान की 24वीं किस्त भी की जारी
अयोध्या में त्रेता युग की स्मृतियों को जीवंत कर दिया
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में अयोध्या में त्रेता युग की स्मृतियों को जीवंत कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस अयोध्या में कभी श्रीराम का नाम लेने पर लाठी और गोली चलती थी। सपा सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि राम के नाम को प्रतिबंधित करने का पाप होता था और जिसे उपेक्षित एवं अभिशप्त बना दिया गया था, वही अयोध्या आज अपने प्राचीन गौरव के साथ पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव के दसवां संस्करण पर कहा कि 25 हजार दीपों से शुरू हुई दीपोत्सव की यात्रा आज 25 लाख की सीमा पार कर गई है।
30 लाख दीप प्रज्वलित करने के संकल्प तक पहुंच गई है। इस महान कार्य को उन्होंने श्रीराम की चेतना कहा है। इसे भारत की संस्कृति और संस्कार से जोड़ते हुए कहा कि श्रीराम भारत राष्ट्र के प्राण हैं और भारत का आत्मसम्मान भी हैं। सीएम ने शास्त्रों का जिक्र किया। कहा कि सप्त पुरियों में अयोध्या को प्रथम पुरी के रूप में मान्यता दी है। अयोध्या का कई बार बखान किया। रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी की अयोध्या का भी उन्होंने जिक्र किया। इसमें अवधपुरी अति रुचिर बनाई।
देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई। अवधपुरी प्रभु आवत जानी। भई सकल सोभा कै खानी, जैसी चौपाइयों को सुनाकर महफिल राममय कर दिया। त्रेता युग में प्रभु श्रीराम, माता जानकी, अनुज लक्ष्मण और पवनपुत्र हनुमान के साथ 14 वर्ष का वनवास का वर्णन किया। उनके लौटने पर अयोध्यावासियों के उल्लास भी जिक्र किया। उनका कहना था कि आज की अयोध्या उसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृश्य का स्मरण करा रही है।
समाज के प्रत्येक वर्ग के संघर्ष की याद दिलाई
सीएम ने 500 वर्षों की गुलामी और विदेशी आक्रांताओं के दौर में रामभक्तों, संतों, नागाओं, निहंगों और समाज के प्रत्येक वर्ग के संघर्ष की याद दिलाई। इसके लिए कारसेवकों के बलिदान और संतों के आंदोलन का जिक्र किया। पीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या की भावनाओं के अनुरूप रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने मंदिर के लिए संघर्ष करने वाले हर व्यक्ति और हर वर्ग के योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कभी अयोध्या की गलियों को रक्तरंजित करते थे, आज वे भी अपने लोभ का संवरण नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना था कि आश्चर्य होता है कि कुछ लोग कथा में जाते हैं तो उन्हें यह भी नहीं पता होता कि कथा की क्या मर्यादा होती है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास की चर्चा की। यहां की बिजली का भी जिक्र किया। धर्म पथ, भक्ति पथ, श्रीराम पथ और जन्मभूमि पथ, नया घाट से गुप्तार घाट और राम की पैड़ी के साथ सरयू का स्वच्छ जल सभी के सामने कर दिया। उन्होंने बताया कि अयोध्या के विकास पर लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम कर रही है।
प्रभु श्रीराम के पुष्पक विमान से आने का जिक्र किया
मुख्यमंत्री ने त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के पुष्पक विमान से अयोध्या आने का जिक्र किया। बताया कि भाजपा सरकार में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या में बनाया गया। महर्षि वाल्मीकि ने राम से देश-दुनिया का साक्षात्कार कराया। सीएम ने कहा कि अब अयोध्या में न कर्फ्यू लगेगा, न दंगा करने का दुस्साहस होगा। मुख्यमंत्री ने रामभक्तों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपने जो इतिहास रचा है, उसके बाद अयोध्या अब कभी कर्फ्यू के दायरे में नहीं आएगी।
ये भी पढ़ेंः दीपोत्सव रविवार को: जोधपुर के बाजारों मेें छाई रौनक, शनिवार को भी हुई जमकर खरीददारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्यप्रदेश में पशुओं को समर्पित मेला, सीहोर जिला में है लगता बारह खंभा मेला
2026-11-07
-
11 बजे तक धन त्रयोदशी मनाई गई, शनिवार को भी हुई जमकर खरीददारी
2026-11-07
-
रेलमंत्री की निगरानी में चलाई जा रही हैं अतिरिक्त ट्रेनें, सुरक्षा के लिहाज से किए गए व्यापक प्रबंध
2026-11-07
-
CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
2026-11-07
-
मेदिनीपुर में सदियों से निभा रहे पूजा की परंपरा, मां काली की होती है पूजा
2026-11-07
-
धू-धूकर जलीं धनतेरस पर दीवाली की खुशियां, जबलपुर की झुग्गियों में देरारात फैली आग
2026-11-07
-
सात लोगों को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
2026-11-06
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
2026-11-06
-
राष्ट्रपति भवन में 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
2026-11-05
-
Chitrakoot पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुफाओं में रहेगा इस बार प्रतिबंध
2026-11-05
-
वाराणसी को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल
2026-11-05
-
राजस्थान : बारूद के विस्फोट में दो भाइयों की मौत, धमाकों से हिल गए पास के मकान
2026-11-05
-
Delhi के चावड़ी बाजार में कोहराम, मकान के मलबे में दबकर दो की मौत
2026-11-05
-
डाॅ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि
2026-11-05
-
अग्निवीरों का जारी रहेगा चार साल का सेवा काल, नहीं होगा कोई बदलाव नहीं
2026-11-04