पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, भैया दूज भाई-बहन के स्नेहपूर्ण रिश्ते का प्रतीक

खबर सार :-

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। भैया दूज को भाई-बहन के स्नेहपूर्ण रिश्ते का प्रतीक बताया है।
देश आज मना रहा है भैया दूज, विश्वभर में निभाई जाती है यह परंपरा

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, आज विश्व भर में भैया दूज मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों एवं देश के बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने अपने-अपने विचारों के अनुसार भाई दूज का महत्व बताया है। पीएम ने कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण और प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें :वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक साफ होगी यमुना, दिल्ली में पहली क्रूज सेवा शुरू

 पीएम ने की देशवासियों की संपन्नता की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को दिए संदेश में लिखा है कि भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई दूज को पीएम ने भाई-बहन के स्नेहपूर्ण व प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक बताया है। उन्होंने सभी की संपन्नता के लिए कामना की है। इस पावन पर्व पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अनमोल रिश्ते को समर्पित पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें यह पर्व परिवार के रिश्तों की आत्मीयता को समझने का अवसर देता है।

एक-दूसरे के प्रति स्नेह, सम्मान व जिम्मेदारी के भाव का स्मरण भाई दूज कराता है। उन्होंने ईश्वर से हर भाई-बहन का रिश्ता प्रेम और विश्वास से सदैव मजबूत बने रहने की प्रार्थना की है। इसी तरह केद्रीय मंत्रियों में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भाई-बहन के पवित्र बंधन और प्रेम के प्रतीक भाई दूज पर सभी की खुशहाली की कामना की। 

पौराणिक कथाओं के अनुसार निभा रहे परंपरा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट पर इस पावन पर्व को चिरंतन परंपरा का उत्सव बताया है। यह उत्सव भाई-बहनों के बीच के स्नेह का प्रतीक है। यह विश्वास और जीवन भर के साथ का सम्मान करता है। बता दें कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन देवी यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। तब से, इस दिन को भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। भाई दूज, विक्रम संवत और शालिवाहन शक कैलेंडर के आठवें महीने, कार्तिक के शुक्ल पक्ष की दूसरी तिथि को मनाया जाता है।  

योगी आदित्यनाथ ने यमुना मैया से की प्रार्थना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और आत्मीयता के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने मां यमुना से सभी के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि भारतीय संस्कृति का यह सुंदर उत्सव हमारे पारिवारिक मूल्यों और मानवीय रिश्तों की नींव को सशक्त बनाता है। मेरी मंगलकामना है कि यह पावन अवसर प्रत्येक घर-आंगन को प्रेम, आनंद और समृद्धि से आलोकित करे।” इसी तरह भाई दूज पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व हर परिवार में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। 

यूपी भाजपा अध्यक्ष ने की ईश्वर से कामना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बहन द्वारा भाई की दीर्घायु की कामना का यह पर्व पारिवारिक रिश्तों में मिठास घोलता है। इन्होंने ईश्वर से भाई-बहन का स्नेह बंधन एवं विश्वास सदैव अटूट रहने और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशियां लेकर आए, यही कामना है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाई दूज पर भाई-बहन में स्नेह बना रहे, इसलिए ईश्वर से कामना की है। इसी तरह से देश के सभी प्रदेशों मेें आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों को टीका चंदन लगाकर ईश्वर से उनके दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। साथ ही कोई उपहार भी देता है। 

यह भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, AQI 400 के पार

अन्य प्रमुख खबरें