महापर्व डाला छठ की बिखरने लगी छटा, शुक्रवार को नहाय-खाय से होगा अनुष्ठान का शुभारंभ
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में महापर्व डाला छठ का उत्साह चरम पर है। जिधर भी जाओ वहीं छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई पड़ रही है।
खबर विस्तार : -
वाराणसी, छठ को चार दिवसीय महापर्व माना गया है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगा। इस पर्व का उत्साह चरम पर देखा जा रहा है। आज तो बाजार दीवाली की खरीद के समय जैसे ही सजे हुए हैं। घरों से घाट तक सफाई की जा रही है। हर जगह पर छठ के गीत गूंजने लगे हैं। इस पर्व में प्राकृतिक दृश्य भी सुंदर बन जाते हैैं। हर घाट पर सफाई कराने के साथ हरियाली के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सामाजिक लगाव भी इस पर्व में देखने को मिलता है।
बाजारों और घाटों पर दिखाई दे रही रौनकता
छठ पर्व की तैयारियों में बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बांस से बने सूप, दउरा, डलिया, गन्ना, मौसमी फल के अलावा पूजा में काम आने वाली वस्तुएं खरीदी जा रही हैं। हर ओर दुकानें सजी नजर आ रही हैं। व्रती महिलाओं के परिजन पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। वहीं, गंगा के विभिन्न घाटों, वरुणा नदी के किनारे तथा शहर के तालाबों और सरोवरों पर भी जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। व्रतियों के परिजन पूजा की वेदियां बनाने में लगे हैं। परंपरा के अनुसार, कहीं छोटी तो कहीं औपचारिक वेदी बनाई जा रही है।
परिवार की खुशहाली की देवी हैं छठी मैया
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठी मैया को संतान की रक्षा, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की देवी माना जाता है। छठी मैया की आराधना से परिवार में सुख-शांति, संतान सुख और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। कई स्थानों पर घरों में भी छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए जा रहे हैं। बाट जे पूछेला बटोहिया, बहंगी केकरा के जाय... और कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... जैसे लोकगीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। मधुर मोहक आवाज में गाए गए गाने आज जगह-जगह सुने जा रहे हैं। तैयारियों में भी तेजी आ रही है।
तालाबों और नहरों की सफाई कराने का अवसर आता
डाला छठ बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमाओं से आगे देश के विभिन्न राज्यों यहां तक कि विदेशों में बसे भारतीय समुदायों के बीच भी इस महापर्व को माना जाता है। यह सूर्य उपासना के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पारिवारिक मंगलकामना का प्रतीक है। यही कारण है कि इसको हर साल मानने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
साहित्यकार श्याम नारायण लाल ने बताया कि छठ पर्व में भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। सूर्य को ऊर्जा, शक्ति और जीवन का मूल स्रोत माना गया है। छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं कठिन व्रत, तप, त्याग और संयम का पालन करती हैं। छठ पूजा का प्रकृति और पर्यावरण से भी गहरा जुड़ाव है। नदियों का जल साफ किया जाता है। तालाबों और नहरों की गाद निकली जाती है। इसी बहाने इनकी सफाई हो जाती है।
पेड़ पौधे लगाकर हरियाली का प्रयास है होता
पूजा वाले स्थानों में नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इसलिए यहां सजावट की जाती है। पेड़ और पौधे लगाकर हरियाली बिखेरी जाती है। छठ पूजा सामाजिक एकता और सद्भाव का भी पर्व माना जाता है। इसमें जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग समान श्रद्धा के साथ सूर्यदेव की आराधना करते हैं। इस पर्व के दौरान देश-विदेश में रहने वाले लोग पर्व पर अपने गांव और घर लौटने का प्रयास करते हैं। जब सभी लोग घर आते हैं, तब सामाजिक सौहार्द्र का अद्भुत संयोग देखने को मिलता है। यह पर्व हमें आस्था के साथ अनुशासन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता और सामूहिक सहभागिता का भी संदेश देता है।
यह भी पढें : बल्दीराय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों का मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश
अन्य प्रमुख खबरें
-
किश्तवाड़ में लापता दो पुलिस अफसरों के गोलियों से छलनी मिले शव
2026-11-12
-
छठ महापर्व: जितना आदर सूर्य के उदय को, उतना ही अस्त को
2026-11-12
-
मदर डेयरी और अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
2026-11-11
-
गांधीसागर ऊर्जा उत्पादन के साथ करेगा भंडारण, युवाओं को मिल रहा रोजगार
2026-11-11
-
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: लखनऊ नगर निगम को मिला तीसरा स्थान
2026-11-11
-
रबी सीजन के लिए फॉस्फेट-पोटाश फर्टिलाइजर पर केंद्र ने बढ़ाई सब्सिडी
2026-11-11
-
नोएडा मेट्रो के विस्तार को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, बनेंगे 5 नए स्टेशन
2026-11-11
-
आसमान में वायुसेना के सारंग का प्रदर्शन, 5 हेलीकॉप्टरों के साथ दिखेंगे वायुसेना के जांबाज
2026-11-11
-
हाथ में तमंचा लहराने वाला सराफा कारोबारी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार
2026-11-11
-
कुलगाम में CRPF टीम पर बड़ा आतंकी हमला, तीन जवान गंभीर रुप से जख्मी
2026-11-11
-
Mathura: भाई दूज पर हजारों भाई-बहनों ने यमुना में लगाई पवित्र डुबकी
2026-11-11
-
असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल
2026-11-11
-
देश आज मना रहा है भैया दूज, विश्वभर में निभाई जाती है यह परंपरा
2026-11-11
-
ढाई साल में साफ हो पाएगी दिल्ली की यमुना, दूसरी क्रूज सेवा के लिए शुरू होगा काम!
2026-11-10
-
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
2026-11-10