मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए मरीजों का अनुभव भी जरूरी, WHO ने जारी की गाइडलाइन
खबर सार :-
आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है। WHO के अनुसार, लगभग हर 7 में से 1 व्यक्ति मानसिक समस्या का सामना कर रहा है। संगठन ने मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने पर जोर दिया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: हर साल 10 अक्टूबर को 'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' (विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस) मनाया जाता है। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि लगभग हर सात में से एक व्यक्ति किसी न किसी तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है।
X पर एक पोस्ट में WHO ने कहा, "मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव कर चुके लोग हर स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं—चाहे वह सेवाएं तैयार करना हो, उन्हें देना हो या उनमें सुधार करना हो। साथ मिलकर काम करके, अनुभव रखने वाले लोग और मानसिक स्वास्थ्य सिस्टम, पॉलिसी और रिसर्च के एक्सपर्ट ऐसे देखभाल मॉडल बना सकते हैं जो व्यक्ति-केंद्रित, अधिकारों पर आधारित और सम्मानजनक हों। कम्युनिटी-बेस्ड (समुदाय-आधारित) सेवाओं को मजबूत करें, देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करें और हर बातचीत को सार्थक बनाएं।"
Too many people with mental health conditions are still isolated in institutions instead of receiving the support they need to live and participate in their communities. People with #MentalHealth conditions deserve rights- based, person-centred care, not custodial systems. Mental health care must uphold human dignity https://t.co/o4ibsedr2o #WorldMentalHealthDay
— World Health Organization (WHO) (@WHO) October 10, 2026
WHO ने नई गाइडलाइंस जारी की
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे से पहले, WHO ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसका मकसद देशों को ऐसे मानसिक स्वास्थ्य देखभाल मॉडल से दूर जाने में मदद करना है जिनमें मरीजों को लंबे समय तक साइकियाट्रिक अस्पतालों में रखा जाता है, और इसके बजाय कम्युनिटी-बेस्ड देखभाल अपनाना है जो लोगों के अधिकारों और पसंद का सम्मान करती हो।
दशकों तक अस्पतालों में रहते हैं मरीज
मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे कई लोग अभी बड़े साइकियाट्रिक अस्पतालों और सोशल केयर संस्थानों में रह रहे हैं। उनमें से लगभग आधे लोगों को उनकी मर्जी के बिना महीनों, सालों या दशकों तक इन जगहों पर रखा जाता है, जिससे वे बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट जाते हैं। इस प्रक्रिया को 'डी-इंस्टीट्यूशनलाइजेशन' (DI) कहा जाता है। यह उन लोगों की मदद करता है जिन्होंने साइकियाट्रिक अस्पतालों में लंबा समय (छह महीने या उससे ज्यादा) बिताया है, ताकि वे अपने समुदाय में लौट सकें और एक संतोषजनक जीवन जीने के लिए जरूरी देखभाल, समर्थन और अवसर पा सकें।
अधिकारों पर आधारित देखभाल पर जोर
WHO के डायरेक्टर-जनरल डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने कहा, "लगातार मानसिक स्वास्थ्य सहायता पाने के लिए लोगों को अपनी आजादी, सम्मान या समुदाय में अपनी जगह नहीं छोड़नी चाहिए। देशों को लंबे समय तक चलने वाली संस्थागत देखभाल पर निर्भरता कम करनी चाहिए और तेजी से संस्थानों से हटकर अधिकारों पर आधारित मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और समुदाय के भीतर सहायता की ओर निवेश बढ़ाना चाहिए।"
ये भी पढ़ेंः- Aarogya Setu 2.0 : अब एक ही ऐप में मिलेंगी मेडिकल रिकॉर्ड और सभी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं
कई देश कम्युनिटी-बेस्ड सेवाओं को कर रहे मजबूत
कई देश कम्युनिटी-बेस्ड मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन प्रगति एक जैसी नहीं है। WHO के 'मेंटल हेल्थ एटलस' से पता चलता है कि रिपोर्ट करने वाले देशों में से केवल 9 प्रतिशत ने पूरी तरह से कम्युनिटी-बेस्ड मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को अपनाया है, जबकि आधे से ज्यादा (53 प्रतिशत) अभी भी सुधार के शुरुआती चरणों में हैं। मानसिक स्वास्थ्य अस्पतालों में भर्ती होने वाले चार में से एक से ज्यादा लोग (28 प्रतिशत) वहां छह महीने से ज्यादा समय तक रहे।
स्वास्थ्य सिस्टम बनाने में अनुभवों को भी प्राथमिकता
एक स्वतंत्र 'लिव्ड एक्सपीरियंस कंसल्टेंट' (जिन लोगों ने खुद मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव किया है, उनसे सलाह लेने वाले विशेषज्ञ) और एडवोकेट, ग्रेस गटेरा ने कहा, "कम्युनिटी-बेस्ड (समुदाय-आधारित) मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की ओर बढ़ने का काम उन लोगों के साथ मिलकर किया जाना चाहिए जो जानते हैं कि इंस्टीट्यूशनल केयर (संस्थागत देखभाल) का अनुभव कैसा होता है। उनकी विशेषज्ञता और दूसरों की विशेषज्ञता को मिलाकर ऐसी सेवाएं बनाना जरूरी है जो पसंद, रिकवरी और सामुदायिक जीवन में भागीदारी को बढ़ावा दें।" विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, WHO ने सरकारों और सेवा प्रदाताओं से अपील की है कि वे इंस्टीट्यूशनल केयर से कम्युनिटी-बेस्ड मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की ओर बदलाव में तेजी लाएं और मानसिक स्वास्थ्य सिस्टम को उन लोगों के साथ मिलकर बनाएं, जिन्होंने खुद इसका अनुभव किया है।
FAQ
1- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
2- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है?
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति दुनिया में जागरुकता फैलाने और इससे जूझ रहे लोगों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है?
3- मानसिक स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ ने क्या गाइडलाइन जारी की है?
WHO ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों और चिकित्सकों को उन लोगों के अनुभवों को भी शामिल करने पर जोर दिया है, जो इस समस्या से अब उबर चुके हैं।
4- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम क्या है?
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम- अनुभवों को सुनें, वास्तविक बदलाव लाएं है।
ये भी पढ़ेंः- अयोध्या की स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती, 300 बेड के अस्पताल का निर्माण जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05
-
खूंटी में स्कूल ट्रिप पर गए 30 छात्र हुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
2026-10-05
-
माइंडफुल योग रख सकता है निरोग, अंगों को झटकने पर लगाएं रोक
2026-10-03
-
आंखों की सेहत के लिए जरूरी है विटामिन A, जानें इसके स्रोत
2026-10-01
-
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने रक्तदाताओं को सराहा
2026-10-01
-
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयुष मंत्रालय ने की योग करने की अपील
2026-10-01
-
अस्पताल में 5 घंटे इलाज का इंतजार, विधायक ने पांच मिनट में शुरू कराया
2026-09-30
-
इंदौर के hotel में तैयार कर रहे थे बीमारीः मसरूम-खसखस में कीड़े, फ्रिज में मांसाहारी के साथ शाकाहारी भोजन
2026-09-30
-
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हार्ट डे, जानें इसका महत्व
2026-09-29