25 लाख में बना सामुदायिक भवन पर पाबंदी, महापौर ने जताई नाराजगी
खबर सार :-
सामुदायिक भवन का संचालन कर रहे व्यक्ति ने इस पर अपना ताला डाल दिया है। इससे माहोल तनाव पूर्ण हो गया है।
खबर विस्तार : -
धमतरी, क्षंत्र के नवागांव वार्ड में निर्मित सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने से नाराज हुए लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह आवाज आसपास रह रहे संबंधित अधिकारियों तक पहुंची। महापौर से जब षिकयत की गई तो उन्होंने भी नाराजगी जताई। उधर पार्षद ने अधिकारियों से मिलकर षिकायत करने का भरोसा दिया है। जब यह जानकारी दूसरे लोगों को हुई तो उनमें से कुछ लोग महापौर से शिकायत करने पहुंच गए। इससे मामला और तूल पकड़ने लगा।
केंद्र का संचालन कर रहे व्यक्ति ने मना कर दिया
महापौर ने पूरे मामले की जानकारी की तो पता चला कि लोग सही कह रहे हैं। बता दे की नयागांव वार्ड में निर्मित सामुदायिक भवन की उपयोग की अनुमति नहीं दी गई है। इससे एक वर्ग के लोगों में नाराजगी है। समाज के लोगों का कहना है कि सामुदायिक भवन का निर्माण सभी लोगों के लिए कराया गया था। लेकिन इसे बंद कर दिया जाता है। सभी एकत्रित हुए लोगों ने मांग की किीइसमें ताला ना डाला जाए, लेकिन केंद्र का संचालन कर रहे व्यक्ति ने मना कर दिया। ऐसे में गुरुवार को नयागांव वार्ड के लोग कार्यालय पहुंचे और नयागांव वार्ड के रहवासी नगर निगम कार्यालय में महापौर रामू रोहना के समक्ष सभी ने अपनी बातें रखीं।
महापौर ने एक-एक व्यक्ति से मुलाकात किया और उनकी परेशानी की जानकारी की। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि सामुदायिक केंद्र तो सभी के लिए है। इसमें किसी वर्ग और जाति का तो मतलब ही नहीं बनता है। उन्होंने इसका उपयोग करने के लिए केंद्र का ताला चाबी भी पता किया। नयागांव वार्ड क्रमशः 8 में पुराने सरकारी तालाब के पास आंगनबाड़ी के समीप बना है। पहले की सरकार के समय में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए तीन करोड़ की रकम पास कराई गई थी। इसके बाद इसमें काम शुरू हुआ था और पार्षदों की सहमति भी थी।
रोक लगाई जाने से समाज में निराशा फैल गई
इस राशि को विभाजित करके 40 वार्ड में 66 वार्ड के समूह में 25-25 लख रुपए की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया। इससे उम्मीद जगी थी कि लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। लेकिन अब यह नया पेंच शुरू हो गया है। अब तक इन भवनों का उपयोग विभिन्न सामुदायिक उपयोगी के लिए किया जाता था, लेकिन नया गांव में निर्मित सामुदायिक भवन के उपयोग पर रोक लगाई जाने से समाज में निराशा फैल गई है। इस मामले को लेकर जब लोग पूर्व पार्षद आवेश हाशमी के पास गए तो उन्होंने कहा कि कई महीने से पार्षद द्वारा सामुदायिक भवन के उपयोग पर रोक लगाई जा रही है।
यह जानकारी मुझे मिली है। लेकिन ठीक नहीं है, संविधान में सभी लोगों को समानता का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा मैं इसकी शिकायत आगे बड़े अधिकारियों से करूंगा। महापौर से भी अपनी बात रखेगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में सभी के लिए सामान्य नियम बनाए गए है। मनमानी तरीके से कुछ लोगों को सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता है।
इस संबंध में महापौर रामू मोहरा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों की शिकायत मिली है। जिसे संज्ञान में लिया गया है। सामुदायिक भवन का निर्माण सभी समाज के लिए है। इसका उपयोग सभी लोग कर सकते हैं। उन्होंने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखी। उस्मान, अल्तमश, शराफत, यासीन अली, अल्ताफ, अशरफी, अनस, अली, अख्तर, अली अब्दुल कादिर, आदि मौजूद थे
यह भी पढ़ें : कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
अन्य प्रमुख खबरें
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05
-
खूंटी में स्कूल ट्रिप पर गए 30 छात्र हुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
2026-10-05
-
माइंडफुल योग रख सकता है निरोग, अंगों को झटकने पर लगाएं रोक
2026-10-03