कर्मा महोत्सव में CM ने दी 71 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात, रकसगंडा पर्यटन विकास की घोषणा
खबर सार :-
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 71 करोड़ से ज्यादा की रकम विकास कार्यों के लिए दिए है। यह रकम करीब 695 विकास कार्यों में खर्च की जाएगी। स्थानीय लोगों ने कई घोषणाएं सुनीं। इसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
खबर विस्तार : -
बलरामपुर, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में अब विकास के लिए धन की कमी नहीं खलेगी। यहां के लिए मुख्यमंत्री ने दोनों हाथों से विकास की सौगात दी है। यहां पर रघुनाथनगर में शुक्रवार को कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे थे। उन्होंने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 71 करोड़ से ज्यादा की रकम विकास कार्याें के लिए दिए है। यह रकम करीब 695 विकास कार्यों में खर्च की जाएगी।
यहां पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने वाड्रफनगर में उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण, रकसगंडा को पर्यटन स्थल की घोषणा की है। बता दें कि यह मांग सालों से चली आ रही है। कई कार्याें का भूमि पूजन भी किया गया। यह आयोजन शासकीय हाई स्कूल मैदान में था। मुख्यमंत्री ने भगवानपुर-मेंढ़ारी और डिंडो-विमलापुर-नवाडीह सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का भूमिपूजन किया।
यह भी पढ़ें : सरकार ने बुलाया चार दिन का संसद सत्र, किरेन रिजिजू बोले-महत्वपूर्ण बिल लाएंगे
12 आंगनबाड़ी भवनों, स्कूल और कालेज में भी होगा काम
इस कार्याें में ही वाड्रफनगर में उप पंजीयक कार्यालय भवन, नगर पंचायत के अधूरे नगर वन पार्क, रघुनाथनगर और बरतीकला में मंगल भवन के अलावा महेवा में विद्युत सब स्टेशन की मांग पूरी की जाएगी। क्षेत्र में सात नल-जल योजनाओं, रामानुजगंज सिविल अस्पताल की डायलिसिस यूनिट, 12 आंगनबाड़ी भवनों, राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय और चांदो के तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिया, मिट्टी-मुरुम सड़कें और स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा।
करमा देव को प्रणाम कर सीएम ने दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने करमा देव को प्रणाम किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को करमा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम स्थल पर आयोजित मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर की सराहना की। इस शिविर में करीब 40 चिकित्सक हैं। मुख्यमंत्री ने खेती किसानी पर भी अपनी राय रखी। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी का जिक्र किया। किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार की कई योजनाओं को बेहतरीन बताते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक 35 किस्तों में 21,350 करोड़ रुपये दिए जाने की जानकारी दी।
आजीविका के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा
जन सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ‘वृद्धजन क्लिनिक’ के अंतर्गत ‘स्वस्थ वृद्ध, खुशहाल जीवन’ की कल्पना की गई। बुजुर्गों के लिए इसमें अलग पंजीयन काउंटर खोलने का विचार है। अन्य चिकित्सकीय सेवाओं में जांच, परामर्श के साथ जेरियाट्रिक फिजियोथेरेपी, इन्फ्रारेड थेरेपी, मसाज चेयर और आयुष पद्धति जैसी सुविधा दी दी जाएगी। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। ‘बालभोग’ के माध्यम से बच्चों का कुपोषण दूर किया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं रागी, सत्तू और श्रीअन्न से पौष्टिक लड्डू तैयार कर आत्म निर्भर बन रही हैं।
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने भी अपने विचार रखे। उनके अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर सरकार का ध्यान होना चाहिए। सरकार ऐसा कर रही है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर कहा कि महिलाएं संगठिन होकर काम कर रही हैं।
कई बीमारियों के विशेषज्ञ रहे मौजूद
मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर में शाम पांच बजे तक करीब 7000 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें 4000 महिलाएं और 3000 पुरुष शामिल थे। हड्डी रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग, नाक-कान-गला, नेत्र रोग के साथ ही आयुर्वेद विशेषज्ञों की मौजूदगी रही। यहां पर सामान्य सर्जरी विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग, कैंसर, रक्तचाप और का शुगर से संबंधित उपचार दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, जनपद पंचायत वाड्रफनगर अध्यक्ष शशि सिंह पोर्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : बाल विवाह के खिलाफ सीवान में 400 छात्राओं ने उठाई आवाज
अन्य प्रमुख खबरें
-
केजीएमयू के 200 पैरामेडिकल विद्यार्थियों को मिले टैबलेट, पढ़ाई में मिलेगी मदद
2026-11-27
-
यूपी में हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती, 7 दिन का अल्टीमेटम
2026-11-26
-
केजीएमयू में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर आत्मरक्षा और नुक्कड़ नाटक
2026-11-26
-
दिल्ली में अगले साल शुरू होंगे दो अस्पताल, 1,815 बेड का बंदोबस्त लगभग पूरा
2026-11-25
-
सैन्य अस्पताल में ऑपरेशन दृष्टि के तहत 60 नेत्रहीनों की लौटी रोशनी
2026-11-25
-
राजकोट में 7 दिन में 1,600 से ज्यादा सर्दी-खांसी व बुखार के मामले दर्ज
2026-11-23
-
खानपान बिगाड़ सकता बच्चों की सेहत, आज से ही बदलें मासूम की परवरिश का तरीका
2026-11-23
-
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 118 लोग बीमार, मंडई मेले के दौरान खाई थी चाउमीन
2026-11-22
-
कोल्ड ड्रिंक में पी गया कांच का टुकड़ा, सरकाघाट के व्यक्ति की जान बचाई
2026-11-21
-
मप्र के बैतूल में शराब छुड़ाने के दावे पर पीया जहरीला काढ़ा, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
2026-11-19
-
मिर्गी के मरीज दो साल में हुए दोगुने, बच्चे और युवा भी चपेट में
2026-11-18
-
मिर्गी का दौरा पड़ने पर घबराएं नहीं, समझदारी से बच सकती है मरीज की जान
2026-11-18
-
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आज, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-11-18
-
जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निभाने का तरीका सिखाता है Yoga
2026-11-18
-
आयुष मंत्रालय ने योग सीखने के सही तरीके और नियमों की जानकारी दी
2026-11-16