कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
खबर सार :-
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की एक महत्वपूर्ण याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया है। सांसद बनर्जी को इससे बड़ा झटका लगा है। उनके खिलाफ अदालत में पहले से यह मामला चल रहा है।
खबर विस्तार : -
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की एक महत्वपूर्ण याचिका को कोलकाता हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया है। सांसद बनर्जी को इससे बड़ा झटका लगा है। कानूनी दांवपेज में माहिर बनर्जी के खिलाफ अदालत में यह मामला पहले से चल रहा है। बता दें कि उनके खिलाफ एक मामले को लेकर जांच चल रही है। इसकी कुछ गोपनीय बातें लीक हो गई और वह मीडिया की सुर्खियां बन रही हैं।
गुरुवार को अभिषेक बनर्जी के वकील अयन भट्टाचार्य ने अदालत का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित करने की कोशिश की। उन्होंने अदालत से जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था। वकील की आर से अदालत के सामने दलील दी गई कि मामले की सुनवाई के लिए दिसंबर का समय तय किया गया है, लेकिन अभी काफी दिन हैं। इससे मीडिया में लगभग हर दिन उनसे मिली जुली खबर छप रही है। वकील ने अदालत से आग्रह किया है कि अगर संभव हो तो मामले को अवकाश कालीन पीठ के पास भेज दिया जाए। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति भट्टाचार्य कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : दिपके को मिला विदेशी फंडिंग, अमेरिकी गायिका ने लगाए आरोप
अदालत ने इस प्रयास पर नाराजगी भी जताई
उन्होंने अभिषेक बनर्जी की दलील को नहीं माना और वकील के इस अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया। अदालत ने इस प्रयास पर नाराजगी भी जताई और सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अवकाश कालीन पीठ कोई डंपिंग ग्राउंड नहीं है। अदालत के कहने का मतलब था कि जब मामले की सुनवाई न्याय मूर्ति भट्टाचार्य के पास चल रही है तो वह उसे कहीं और बिना कारण के ट्रांसफर कैसे कर सकते हैं। अदालत का मानना है की प्रक्रिया में सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया जाता है। यदि वह अवकाश कालीन पीठ के पास ट्रांसफर कर देते हैं तो उन्हें क्या सुविधा मिलेगी।
न्यायाधीश ने कहा है कि जहां सभी लंबित मामलों को भेज दिया जाए ऐसे कैसे हो सकता है उन्होंने याद दिलाया कि यह मामला इससे पहले न्याय मूर्ति कृष्ण राव की पीठ की समक्ष भी उठा था। उसके बाद खंडपीठ डिवीजन बेंच से होते हुए यहां तक पहुंचा। यानी कि इस केस की ऐसी कौन सी परिस्थितियां हैं कि यहां से वहां और वहां से यहां किया जाए। अदालत ने साफ कर दिया की वर्तमान परिस्थितियों में इस मामले पर तत्काल सुनवाई किसी भी सूरत में संभव नहीं हैै। अभिषेक बनर्जी एक सांसद हैं। तत्कालीन ममता सरकार में उनकी अच्छी बैठ रही है।
संसद में जब वह बोलते हैं, तब काफी तेजतर्रार नेता लगते भी हैं। लेकिन उन पर कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं। मुकदमे झेल रहे अभिषेक बनर्जी को अदालत से राहत नहीं मिल रही है। उल्लेखनीय है कि डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बैनर्जी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है की जांच के दौरान पूछे गए सवाल और व्यक्तिगत जानकारियां जानबूझकर मीडिया में ली की जा रही है। दरअसल अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं और आए दिन इनसे पूछताछ चलती रहती है।
मीडिया के लोग सुराग बनाकर खबरें निकाल लेते
इसीलिए मीडिया के लोग कहीं ना कहीं से सुराग बनाकर खबरें निकाल लेते हैं और वही प्रकाशित होती हैं। जब यह उन खबरों को पढ़ते हैं तो कोशिश उनकी होती है कि मामले को जल्दी से जल्दी निपटा दिया जाए। बनर्जी को मालूम होना चाहिए कि यह अदालत की प्रक्रिया है। यहां तो पीढ़ियां गुजर जाती है और मामले चलते रहते हैं। बनर्जी को सीआईडी जांच का भी सामना करना पड़ा था। घंटों पूछताछ की गई। 11 जून को भवानी भवन में भी उनसे क्या-क्या सवाल पूछे गए?
इसकी पूरी जानकारी मीडिया में लिख कर दी गई है। ऐसा बनर्जी का आरोप है। अभिषेक बनर्जी के वकील ने अदालत में विरोध जताया और कहा कि जांच को लेकर मीडिया में अटकलें पर आधारित सनसनीखेज खबरें लगातार प्रकाशित की जा रही हैं। उनका आरोप है कि 11 जून को भवानी भवन में उनसे क्या-क्या सवाल पूछे गए थे, इसकी पूरी जानकारी भी मीडिया में लीक कर दी गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में इस मामले पर तत्काल सुनवाई किसी भी सूरत में संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें : विपक्ष के नेता कह रहे हैं डरी हुई है सरकार, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे
अन्य प्रमुख खबरें
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13
-
Rahul Gandhi ने की महिला journalist से बदसलूकी, धक्का मारने से हुई जख्मी, कराया गया भर्ती
2026-10-13
-
विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग लेकर गए थे मिलने, न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करने से किया इंकार
2026-10-13
-
विपक्ष के प्रदर्शनों पर हिमंता और गिरिराज का वार, कहा-रैलियों में खोलेंगे कांग्रेस का झूठ
2026-10-12
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, देशभर में आंदोलन करेगा इंडिया ब्लॉक?
2026-10-12
-
अब जंतर-मंतर पर नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन, कांग्रेस को नहीं पसंद आया परिवर्तन
2026-10-12
-
कांग्रेस के पत्र का जवाब पत्र में मिला, मुख्य न्यायाधीश ने कहा मिलने का औचित्य नहीं
2026-10-12